Search This Blog

Friday, 1 December 2017

RAJASTHAN GENERAL KNOWLEDGE

🔅 राज्य का स्थापना दिवस- 30 मार्च
🔅 आकार - विषमकोणीय, चतुभुर्जाकर, पतंगाकार
🔅 राज्य का क्षेत्रफल - 3,42,239 वर्ग KM
🔅 देश के क्षेत्रफल का कुल भाग- 10.41%
🔅 राज्य पशु - चिकारा/ ऊट
🔅 राज्य पुष्प - रोहिड़ा
🔅 राज्य व्रक्ष - खेजड़ी
🔅 राज्य पक्षी - गोडावण
🔅 राज्य भाषा - हिन्दी
🔅 राज्य गीत - केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देश
🔅 राज्य खेल - बास्केटबॉल
🔅 राज्य नृत्य - घूमर
🔅 राज्य का सर्वाधिक गर्म जिला और ठण्डा जिला - चुरू
🔅 आद्र स्थान - माउन्ट आबू
🔅 आद्र जिला - झालावाड़        

भोगलिक स्वरूप
🔅 भारत के उत्तर- पश्चिम में स्थित राज्य
🔅 भारत का सबसे बड़ा राज्य
🔅 स्थलीय सीमा- 5,920 KM
🔅 अन्तराष्टिय सीमा( रेडकिलिफ् ) - 1070 KM ( पाकिस्थान को छुटी है)
( राज्य के 4 जिले इस पर स्थित है
1- गंगानगर
2- बिकानेर - 168KM( सब से कम सीमा लगती है पाकिस्थान से)
3- बाड़मेर
4- जैसलमेर - 464 KM( सबसे ज्यादा सीमा लगती है पाकिस्तान से)
🔅 राज्य की उत्तर से दक्षिण लम्बाई - 826 KM
🔅 राज्य की पुर्व से पश्चिम की चोडाई - 869 KM
🔅 राज्य का सबसे बड़ा जिला - जैसलमेर
🔅 राज्य का सबसे छोटा जिला - धौलपुर
🔅 कर्क रेखा( 23° उत्तरी अक्षांश रेखा)- कुशलगढ़( बॉसवाङा) से निकलती है
🔅 पाँच राज्य राजस्थान को छुते है- पंजाब( सब से कम- 89 KM) ,हरियाणा,उत्तर-प्रदेश, मध्यप्रदेश( सब से ज्यदा-  1600KM),गुजरात राज्य की अधिकांश पश्चिमी तथा उत्तरी-पूर्वी भाग - टेथीस महासागर का अवशेष है तथा राज्य की सभी खारे पानी की झीले भी इसी माहासागर का अवशेष है
🔅 अरावली पर्वतमाला( विश्व् के प्राचीन वलित पर्वत) भी यही है...

विभिन्न जिलो के प्राचीन नाम

💠 मत्स्य प्रदेश- अलवर(मत्स्य की राजधानी), भरतपुर,धौलपुर, पूर्वी करौली
💠 वागड़ प्रदेश- डूंगरपुर व बॉसवाङा जिला
💠 छप्पन का मैदान- डूंगरपुर व बॉसवाङा व प्रतापगढ जिला
💠 ऊपरमाल- भीलवाड़ा जिले का मध्य पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र
💠 भोराट का पठार- गोगुन्दा व कुशलगढ़ के बिच का पठार
💠 हाड़ोती का पठार(काली मिटी होती है) बूँदी,कोटा,झालावाड़,बारां जिला
💠 ढुढाङ- जयपुर
💠 शेखावटी- नागौर,चुरू,सीकर,झुंझुनू
💠 विराट नगर/ बैराठ- अलवर-जयपुर
💠 जागल प्रदेश- बीकानेर     
             
राज्य की जनंसख्या एवं साक्षरता

📚 राज्य की साक्षरता- 67.06%
पुरुष साक्षरता-80.51%
महिला साक्षरता-52.65%

📚 साक्षरता वाला जिला-
ज्यादा-कोटा (77.48%)
(कम)- जालौर (55.58%)

📚 पुरुष साक्षरता वाले जिले-
ज्यादा झुंझुनू (87.88%)
कम- प्रतापग़ढ (70.13%)

📚 महिला साक्षरता वाले जिले
ज्यदा- कोटा (66.32%)
कम- जालौर (38.73%)

👫 राज्य की जनसख्या- 6,86,21012 (12वी जनगणना)
सर्वाधिक- जयपुर(66.63 लाख़)
न्यूनतम- जैसलमेर(6.72 लाख़)

👫 देश में जनसख्या की दृष्टि से स्थान- 8वाँ
👫 राज्य का जनसख्या घनत्व- 200
सर्वाधिक- जयपुर(598)
न्यूनतम- जैसलमेर(17)

👫 राज्य का लिंगानुपात- 928
सर्वाधिक- डूंगरपुर (990)
न्यूनतम- धौलपुर (885)

🏆 सत्येन मैत्रेय" पुरस्कार समन्धित है - साक्षरता से
🏆 गार्गी पुरस्कार समन्धित है- महिला शिक्षा से
💠 तकनीकी विश्व्विधालय- कोटा
💠 केन्द्रीय विश्व्विधालय किशनगढ़ (अजमेर)
💠 देश के पाँच मिलीट्रि स्कूलो में दो राजस्थान में है- अजमेर-धोलपुर
💠 उत्तरी भारत का सर्वप्रथम पूर्ण साक्षर जिला- अजमेर
💠 शार्दूल खेल विद्यालय- बीकानेर                     

🎀 पशु सम्पदा 🎀

🐑 भेड़ की नस्ल- चोकला(सबसे अच्छी भेड़ की नस्ल व "भारतीय मैरिनो" M-बाड़मेर), मगरा, पूगल, सोनाड़ी,खेरी,नाली
🐂 गाय की नस्ले-  राठी(सबसे अच्छी गाय नस्ल M-उदयपुर में), थारपाकर,कांकरेज,मालवी,मेवाती,गीर
🐃 भेस की नस्ले - मुर्रा( सबसे अच्छी भैस की नस्ल M-अलवर) जाफराबादी,नीली,सुरती,भदावरी, राबी, पडरपुरी
🐍 पीवणा क्या है- साँप की एक नस्ल
🐐 राज्य में सर्वाधिक % है वह जानवर है- बकरी M-बाड़मेर (जखराना सब से अच्छी नस्ल)
🐪 ऊट की सर्वक्षेष्ट नस्ल है- मगरा M-बाड़मेर
🍚 सिकल,झरेणा,नेतरा,गिडगिडी सब है- दही बिलोने के प्रकार

💠 राज्य में सर्वाधिक पशु घनत्व वाला जिला- डूंगरपुर(309)
कम- जैसलमेर(74)
राज्य में सर्वाधिक पशु- बड़मेर
राज्य में सबसे कम पशु- धौलपुर

🏛 राजस्व बोड(अजमेर)- पशु जनजणना करने का कार्य करता है हर 5 साल में                      

    🎀 राज्य में परिवहन 🎀

⚫ सबसे बड़ा राष्टीय राजमार्ग- NH-15(874 KM)
सबसे छोटा राष्टीय राजमार्ग- NH-3 (28 KM)
झुंझुनू में कोई NH नही है
⚫ वह जिला जो रेल मार्ग सेवा से अछूता है- बॉसवाङा
⚫ मरुत्रिकोण- जोधपुर-जैसलमेर-बीकानेर
⚫ राज्य की एकमात्र 6 लाइन रोड- किशनगढ़-जयपुर के मध्य है
⚫ राज्य की सर्वप्रथम राजकीय बस- 1952 में टोंक से
⚫ रार्ष्टीय राजमागो की कुल सख्या- 19
⚫ राजस्थान परिवहन निगम- जयपुर(1अक्टुम्बर 1964 में)
⚫ मुख्यमंत्री सड़क योजना- 7 अक्टुम्बर 2005 से शुरू हुवी
⚫ मेगा हाइवे प्रोजेक्ट की कल्पना को साकार करने के लिए चलाया गया कार्यक्रम- रिङकोर                      

🎀 पर्यटन 🎀

🤹🏻‍♂ पर्यटन दिवस- 27 सितम्बर को
🤹🏻‍♂ राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमीटेड(RTDC)- 1 अप्रैल 1979
🤹🏻‍♂ पैलेस ओन हिल्स- शाही रेलगाड़ी की शुरुवात 1982 में
🤹🏻‍♂ P.A.T.A. का राज्य में सम्बन्ध है- पर्यटन से
🤹🏻‍♂ पर्यटन की दृष्टिकोण से राज्य को बाटने की प्रस्तावित योजना- 10 क्षेत्रो में
🤹🏻‍♂ किस उधोग को निधुम उधोग कहते है पर्यटन उधोग को
🤹🏻‍♂ पर्यटन को उधोग का दर्जा मिला - मोहम्मद युनुस समिति की सिफारिस से 1989 में
🤹🏻‍♂ वह अभ्यारण जो देश में प्रमुख पर्यटन परीपथ "सुनहरा त्रिकोण" पर स्थित है- केवलादेवी राष्टीय उधान
🤹🏻‍♂ जयपुर,टोंक,बूंदी,कोटा,झालावाड़ से होकर गुजरता है NH-12
🤹🏻‍♂ कोनसा राष्टीय राजमार्ग राज्य के बीकानेर तथा जैसलमेर शहरों से होता हुवा पंजाब से गुजरात जाता है- NH-15
🤹🏻‍♂ उत्तर-पश्चिम रेलवे का मुख्यालय- जयपुर
🤹🏻‍♂ पश्ीश्चमी रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्- उदयपुर     

        🎀 सहकारिता 🎀

🏦 सहकारी क्षेत्र की शुगर मिल- केशोरायपाटन 1965 ।में(बूँदी)
🏦 राजस्थान सहकारी स्पानिग(कताई मिल)- गुलाबपुरा(भीलवाड़ा)

🎀 राज्य में सार्वजनिक 🎀
🏦 हिन्दुस्थान जिंक लिमीटेड- देबारी(उदयपुर) 1966
🏦 हिन्दुस्थान कॉपर लिमिटङ- खेतड़ी(झुंझुनू) 1967
🏦 हिन्दुस्थान मशीन टूल्स(HMT) अजमेर, 1967

🎀 राज्य सरकार के उपकर्म 🎀
🏦 दी गंगानगर शुगर मिल्स लि.- श्रीगंगानगर
🏦 राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स- डीडवाना (नागौर)
⚫ राज्य के प्रत्येक जिले में सहकारी बैक का नाम- केन्द्रीय सहकारी बैक
⚫ सहकारी साख समितियों का ढांचा है- त्रि-स्तरीय
⚫ प्रथम सहकारी समिति- भिनाय(अजमेर)
⚫ बैक ऑफ़ राजस्थान का विलय किस बैक में हो गया है- ICICI बैक में                      

🎀 राज्य में कृषि और फसले 🎀
🌾 राज्य में सर्वाधिक क्षेत्रफल में बोई जाने वाली फसल है(प्रमुख फसल)-  बाजरा
🌾 राष्टीय बीज मसाला अनुसंधान- तबीजी(अजमेर)
🌾 ईसबगोल की खेती की जाती है- जालौर में
🌾 गन्ना उत्पादन की दृष्टी से राज्य की प्रमुख जिला हे- बूँदी
🌾 सतरा उत्पादन में प्रसिद्ध है- झालावाड़
🌾 सेला-बासमती फसल है- चावल की
नोट- धान बासमती- गेंहू की
🌾 गेहूँ उत्पादन में प्रथम है(धान का कटोरा)- श्रीगंगानगर
🌾 नर्मदा बनाने का कारखाना- टोंक या बीकानेर
🌾 "खस" का उत्पादन होता है- सवाईमाधोपुर-भरतपुर-टोंक
🌾 काजरी स्थित है- जोधपुर मे
🌾 किंन्नु प्रसिद्ध है- श्रीगंगानगर के
🌾 होहोबा है(इजरायल की सहायता से खेती की जायेगी) - एक पौधा
🌾 राज्य में कुओ से सर्वाधिक सिचाई किस क्षेत्र में की जाती है- पूर्वी
🌾 राज्य की प्रमुख फसले- जो गेहूँ,मक्का
🌾 राज्य किस के उत्पादन में देश में प्रथम है- सरसो के
🌾 राज्य में सर्वाधिक सिचाई की जाती है- कुओ व नलकुपो से
🌾 माल्ट बनाने की लिए प्रमुख खधान फसल है- जौ
🌾 कृषि अनुसंधान निदेशालय स्थित है(1987)- बीकानेर में
🌾 राज्य में कृषिविश्विविधालय है- 6
🌾 मुगफली के प्रसिद्ध राज्य का राजकोट कहलाता है- लूंणकरणसर(बीकानेर)
🌾 राज्य में दशम्क गुलाब(चैती गुलाब) की खेती कहा की जाती है- खमनोर(राजसमन्द)
राज्य में ये खेती चलवाई या मंगवाई "रत्नसिंह" ने
🌾 माहि कंचन, माहिधवल, सविता, है- मक्का की फसल
🌾 कपास के लिए उपयोगी मिट्टी- काली मिट्टी
🌾 बणिया किस्म है- कपास की(सफेद सोना)
🌾 जीरा मण्डी लगती है- जोधपुर में
🌾 खजूर अनुसंधान केन्द- बीकानेर में
🌾 "सेवन"घास का नाम- लीलोण
🌾 "रोज इण्डिया" क़िस्म की खेती की जाती है- पुष्कर में
🌾 "मिट्टी में खारापन एव शारियपन की समस्या का समाधान है- खेतो में जिप्सम का उपयोग करेगे
🌾 "नकदी फसल है" कपास
🌾 ईसबगोल(धोडा जीरा) जीरा,रायडा,टमाटर, अरण्डी, बेदाना अंनार के लिये प्रसिद्ध है- जालौर
🌾 मुगफली,सोयाबीन,सरसों है- तिलहनी फसले
🌾 "राज्य में भूरी क्रान्ति का सबंध है- खाधान्न प्रसंस्करण
🌾 किसे Delight of Diabitic कहते है- मशरूम को
🌾 जैवीक ईधन के रूप में किसके तेल का प्रयोग किया जाता है- रतनजोत का   

🎀 नदिया- ऊर्जा- बाँध झीले 🎀

🌊नदिया
💧 राज्य की सबसे लम्बी नदी- चम्बल नदी (बारा मासी नदी)
💧 केवल राज्य में पूर्ण प्रवाह या अपवाह क्षेत्र के दृष्टिकोण से सबसे लम्बी नदी- बनास
💧 राज्य में सबसे ज्यदा जल ग्रहण करने वाली नदी- बनास
💧 आंतरिक प्रवाह की सबसे लम्बी नदी- घग्घर नदी
💧 जब पुष्कर की पहाड़ियों में भारी वर्षा होती है तो बाढ कहा आती है- बालोतरा में(बाड़मेर)
💧 विश्व् की सबसे पुरानी व विकसित नहर- गंग नहर
💧 खारे पानी की झील(टेथिस सागर के अवशेष)- साँभर(जयपुर),
पचपदरा(बाड़मेर),
डीडवाना(नागौर),
लूणकरणसर(बीकानेर)

💧 मीठे पानी की झील- जयसमंद(उदयपुर),
राजसमंद(राजसमंद),
पिछोला(उदयपुर),
फतहसागर(उदयपुर),
सिलीसेढ़(अलवर),
अनासागर(अजमेर),
नक्की(सिरोही),
कोलायत(बीकानेर),
बालसमन्द(जोधपुर)

💧 इन्दिरा गाँधी नहर का अंतिम छोर- गडरारोड(बाड़मेर)
💧 मोरेल बाध- सवाईमाधोपुर
💧 कर्क नदी को दो पार करने वाली नदी माहि नदी
💧 राज्य की सबसे बड़ी कृत्रिम झील- जयसमन्द झील
💧 चौतीना या चौलावा क्या है- कुआँ
💧 बेडच नदी किस का नाम है- आयड नदी का
💧 लूनी नदी निकलती है- अजमेर के नाग पहाड़ से
💧 पालर क्या है- बरसार का पानी

🌞 ऊर्जा विकास 🌞
🌞 राज्य का प्रथम तेल कुआँ- तनोट(जैसलमेर)
🌞 एम.पी.वी. पम्प क्या है- सौर ऊर्जा का उपकरण
🌞 रामगढ़ गैस परियोजना किस जिले में है- जैसलमेर
🌞 राज्य सौर ऊर्जा सयंत्र- मथानिया(जोधपूर)
🌞 अनुशक्ति चालक विधुतग्रह- रावतभाटा(चितोड़गड़)
🌞 कुटीर ज्योति योजना- घरेलू विधुत कनेक्शन से                       

       🎀 वन-सम्पदा 🎀
🌳 थार का कल्पव्रक्ष- खेजड़ी
🌳 राज्य में कुछ वनजीव अभ्यारण- 25
🌳 राज्य में कुल राष्टीय उधान है- 3
🌳 "जंगल की जवाला कहा जाता है- पलास को
🌳 "जंगल की आग"- ढ़ाक व्रक्ष को
🌳 रुख भायला क्या है- व्रक्ष मित्र
🌳 वानिकी प्रशिक्षण संस्थान- जयपुर में
🌳 नेशनल वुड फॉसिक पार्क- जैसलमेर में
🌳 "रेगिस्तान का सागवान"- रोहिड़ा
🌳 सर्वाधिक वन- उदयपुर
       कम वन- जैसलमेर
🌳 खेजड़ी(शमी) व्रक्ष की पूजा की जाती है- दशहरे पे
🌳 🏆 अमृतादेवी पुरस्कार दिया जाता है-🏆 - वन सरक्षण या व्रक्षारोपन में
🌳 अमृतादेवी मृग वन के लिये प्रसिद्ध स्थल- खेजड़ली गॉव
🌳 राज्य में सर्वाधिक जैव विविधता वाला वन- देववन(कोटा)                       

🎀 राज्य की प्रमुख योजनाये 🎀
🏵 अक्षत योजना है- स्नातक बेरोजगारो से
🏵 "रुडसेट संस्थान" है- बेरोजगार ग्रामीण युवाको स्वय का उधान लगाने के लिए दक्षता एव उधमीता प्रशिक्षण देना
🏵 "अक्षयपात्र फाउडेशन" किस कार्य से जुड़ा है- स्कुल में मिड-डे-मिल से
🏵 राजस्थान "मरु विकास कार्यक्रम" की शुरुवात हुवी- 1977-78 में
🏵 11वी पंचावषिय योजना का समय- 2007-12
🏵 अरावली विकास परियजना का उद्धश्य है- वनो की कटाई रोकना
🏵 डॉग क्षेत्रीय विकास योजना- कोटा-बूँदी-सवाई माधोपुर-धोलपुर
🏵 राज्य में जीवनधारा योजना का सम्बन्ध है- सिचाई कुऑ का निर्माण से
🏵 अपना गॉव अपना काम योजना- 1 जनवरी 1991 में
🏵 राजस्थान में ओधोगिक विकास सनवर्धन हेतु राजस्थान में निम्न सख्या अधिक सक्रिय है- RIICO(रिको)
🏵 पर्यटको के विकास के लिए- RTDC(राजस्थान पर्यटन विकास नीगम लिमिटेड)                       

🎀 राज्य में खनिज सम्पदा 🎀
🏗 संगमरमर की सबसे बड़ी मण्डी लगती है- किशनगढ़ में
🏗 मैगनीज बहुतयात पाया जाता है- बॉसवाङा, उदयपुर में
🏗 तेल व प्राकृतिक गैस के विशाल मात्रा में मिलता है- जैसलमेर में
🏗 जावर खान है- उदयपुर में
🏗 विश्व् का सर्वक्षेष्ट लिग्नाइट पाया जाता है- पलाना में
🏗 बाड़मेर में तेल की खुदाई करने वाली कम्पनी- ONGC
🏗 संगमरमर की मुर्तिया प्रसिद्ध है-  जयपुर की
🏗 सबसे अच्छा संगमरमर- मकराना(नागौर )
🏗 "मंगला और भाग्यम " तेल क्षेत्र है- बाड़मेर के
🏗 राज्य में हीरे की खान- केशरपूरा(चितोड़ग़ढ)
🏗 "कालागुमान पहाड़िया" है- उदयपुर में
🏗 बीड़ी बनाने का सरकारी कारखाना- टोंक
🏗 राज्य का पहला D.A.P. खाद का प्रोजेक्ट- कपासन ((चितोड़ग़ढ)
🏗 विकास के लिए फैशन- खादी और कोटा डोरिया को लोकप्रिय बनाना

       ◻ संगमरमर ◻
🔅 सफेद संगमरमर- मकराना(नागौर)
🔅 काला संगमरमर- भेसलाना(जयपुर)
🔅 लाल संगमरमर- धोलपुर
🔅 बदामी संगमरमर- जौधपुर
🔅 हरा संगमरमर- उदयपुर                       

🏜प्रमुख दुर्ग ⚔ युद्ध 👑राजा महाराजा
🏜 तीमनगढ़ का किला- करौली
🏜 मण्डन किस दुर्ग का शिल्पी था- कुम्भलगढ का
🏜 मॉड प्राचीन नाम है- जैसलमेर का
🏜 दिवेर के युद्ध के बाद महाराणा प्रताप की नयी राजधानी थी- चावण्ड
🏜 मेवाड़ के इतिहास में किस सेविका ने राजकुमार को बचाने के लिए अपने बच्चे की कुर्बानी दी- पन्नाधाय ने
🏜 आदि वराह की उपाधि किस राजपूत शासक को प्रराप्त है-मिहिर भोज को
🏜 नाथदुवारा में श्रीनाथजी की मुर्तिया औरगजेब के समय कहाँ से लाई गई थी- व्रदावन से
🏜 महाराणा प्रताप का राज्यभिषेक हुआ था- गोगुन्दा में
🏜 "मेवाड़ का मैराथन युद्ध" कहा जाता है- दिवेर के युद्ध को
🏜 अढाई दिन का झोपडा- अजमेर में है( निर्माता- कुतुबुदिन ऐबक)
🏜 युद्ध भुमि में जाते समय अपने पति ने निशानी माँगने पर किसने अपना शीश काटकर भेट कर दिया- रानी हाड़ी ने
🏜 हुमायूँ को राखी भेजी थी- कर्णावती ने
🏜 तराइन के प्रथम युद्ध(1191)- पृथ्वीराज III(विजय)
द्वितीय युद्ध(1192)- मोहम्मद गौरी(विजय)
🏜 खानवा का युद्ध- राणा सागा(विजय) और बाबर के बिच
🏜 गिरी सुमेल का युद्ध- शेरशाह सूरी(विजय) और मालदेव की बिच
🏜 अबुल फजल ने हल्दीघाटी के युद्ध को उपनाम दिया- खमनोर का युद्ध
🏜 "मेने मुढ़ीभर बाजरे के लिये हिन्दुस्तान का सामाज्य करीब-करीब खो दिया था- शेरशाह ने कहा
🏜 एकी आन्दोलन- मातृकुण्डिया से शुरू हुवा थ
🏜 1857 की क्रान्ति माँ सर्वप्रथम शुरुवात हुई- नसीराबाद(अजमेर)
🏜 बिजौलिया किशान आन्दोलन के जनक- विजयसिंह पथीक
🏜 मेवाड़ प्रजा मण्डल की स्थापना- माणिकलाल वर्मा
🏜 मोतीलाल तेजावत का सम्बन्ध है- एकी किसान आन्दोलन
🏜 श्री रामचरण प्राच्य विधापीठ- जयपुर में
🏜 बागड़ का गाँधी- मोतीलाल तेजावत
🏜 राजस्थान का गाँधी- गोकुल भाई भट्ट
🏜 एक मात्र मुस्लिम दुर्ग-मेग्जीन दुर्ग
🏜 कटारगढ़ भाग है- कुभलगढ़ का (निर्माता-
राणाकुम्भा

Sunday, 19 November 2017

पदमणी पच्चीसी

*सतवाळी चित्तौङ री,ममताळी महमाय।*
*पतवाळी मां पदमणी,पूजूं थारा पाय।।1।।*

*भळकी भळहळ भारती,रळकी रीतां रांण।*
*पळकी पदमण प्रीतड़ी,जळगी जौहर जांण।।2।।*

*सतवंती पदमण सिरै, मतवंती  थूं माय।*
*धजवंती सत धारियौ,लजवंती बण लाय।3।।*

*रजवट ऊजळ राखियौ,कुळवट राखण कांण।*
*धजवट पदमण धारणी,सतवट राखण रांण।।4।।*

*पदमण गंगा  पूजती,  रे! अरधंगा  रांण।*
*सतियां संगा चालणौ,जौहर जंगां जांण।।5।।*

*रजपूतण भल राखियौ,नवखंड ऊजळ नांव।*
*जोतां अजलग जगमगै,पूजूं पदमण पांव।।6।।*

*कुळ री राखण कीरती,अंजस राखण आंण।*
*नमन हजारों नारियां,जौहर कीधौ जांण।।7।।*

*पूगळगढ री पदमणी,मेदपाट कुळ माळ।*
*सोळै सहस सतवतियां,जळगी जौहर ज्वाळ।।8।।*

*हरवळ निज तन होमियौ,सतवंती सिरमौड़।*
*अमर सदा इळ ऊपरां,चावौ गढ चित्तौड़।।9।।*

*अंजस राखण आबरू,भरियौ हिरदै भाव।*
*पतिव्रता पण पाळियौ, पूजूं पदमण पांव।।10।।*

*परम नमूं पदमावती, वंदन करूं विसेस।*
*सतवंती सत धारियौ, दीपै रजवट देस।।11।।*

*पदमण भल प्रकाशियौ,बापा रावळ वंश।*
*राणी आ रतनेस री,अंजसै सूरज अंश।।12।।*

*उमा संग शिव आविया,देखण सती दरसाव।*
*जगमग जागी जोतड़ी,पूजूं पदमण पांव।।13।।*

*पावन कीधो पदमणी, कुळवट जौहर कुंड।*
*भाठौं माथौ भांगियौ,खिलजी वाळै झुंड।।14।।*

*दीसै पग पग देवळै,सतियां तणौ संदेस।*
*पदमणियां परताप सूं,दूणौ तपै दिनेस।।15।।*

*गौरा बादळ गरजिया, बढ चढ कीधा वार।*
*झुंड अरियां झाड़िया, जुध हूवा जूंझार।।16।।*

*रंगिया मगरा रगत सूं, राखी रजवट रीत।*
*अखियातां रहसी अमर, गौरा बादळ गीत।।17।।*

*साको कीधौ सूरमौं,अंतस कियौ उफांण।*
*रगतां राती रेणका,अजर अमर अहनांण।।18।।*

*मेवाड़ौ महि ऊपरां, कीरत रौ कमठांण।*
*गूंजै गौरव गीतड़ा, पदमण थारै पांण।।19।।*

*पूगळ हंदी पदमणी,चित्रकूट री शान।*
*जौहर मेळौ जोयलौ,सतियां रौ सम्मान।।20।।*

*पावन कीधो पदमणी, मेदपाट सिरमौड़।*
*जौहर जोतां जगमगै, ठावी रजवट ठौड़।।21।।*

*चावै गढ चित्तौड़ री,करै न समवड़ कोय।*
*जस औ जुगां न जावसी, जौहर मेळौ जोय।।22।।*

*रजवट रौ पण राखियौ, उर में राख उमाव।*
*दीपै अजलग देस में,पूजूं पदमण पांव।।23।।*

*पदमण कीधी पाळणा, अडिग रांणी अभंग।*
*जौहर निज तन जाळियौ, रजपूतण नै रंग।।24।।*

*माटी धर मेवाड़ री,ऐकलिंग री आस।*
*आखै भारत आजलग,पदमण तणौ प्रकास।।25।।*
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

Friday, 17 November 2017

सौरो - दोरो

फलका खाणां सोरा है पणं आटो ल्याणों दोरो है ।
भक्ति करणीं सोरी है पणं नेम निभाणों दोरो है ।

जीमणं जाणों सोरो है पणं घरां जिमाणों दोरो है ।
फूट घालणीं सोरी है पणं मेल कराणों दोरो है ।

धान ल्यावणों सोरो है पणं रांध खावणों दोरो है ।
चोरी करणीं सोरी है पणं जेल जावणों दोरो है ।

झगडो करणों सोरो है पणं मार खावणों दोरो है ।
धंधो करणों सोरो है पणं नफो कमाणों दोरो है ।

झूठ बोलणों सोरो है पणं साच केवणों दोरो है ।
निंदा करणीं सोरी है पणं मान देवणों दोरो है ।

मौज मनाणीं सोरी है पणं कमा खावणों दोरो है ।
डूब ज्यावणों सोरो है पणं पार जावणों दोरो है ।

गुस्सो करणों सोरो है पणं गम खा ज्याणों दोरो है ।
मांग खावणों सोरो है पणं घर घर जाणों दोरो है ।

बातां करणीं सोरी है पणं बात निभाणीं दोरी है ।
सिलकाणीं तो सोरी है पणं लाय बुझाणीं दोरी है ।

बालपणां में पडे आदतां पछे सुधरणीं दोरी है ।
गंजो माथो बुरो नहीं पणं खाज कुचरणीं दोरी है ।

ठोकर खाणीं सोरी है पणं बुद्दि आणीं दोरी है ।
अंगरेजी पढ ज्याणें है पणं हिंदी आणीं दोरी है ।

मीठो खाणों सोरो है पणं जेर पीवणों दोरो है ।
खोटा धंधा सोरा है पणं पछे जीवणों दोरो है ।

गुरु बणाणों सोरो है पणं ग्यान आवणों दोरो है ।
तिवाडी लेणों सोरो पणं पाछो देणों दोरो है ।

Tuesday, 7 November 2017

फिर पछतायेगा कौन ?

मैं रूठा ,
      तुम भी रूठ गए
                      फिर मनाएगा कौन ?

आज दरार है ,
           कल खाई होगी
                           फिर भरेगा कौन ?

मैं चुप ,
     तुम भी चुप
          इस चुप्पी को फिर तोडे़गा कौन ?

बात छोटी को लगा लोगे दिल से ,
                 तो रिश्ता फिर निभाएगा कौन ?

दुखी मैं भी और  तुम भी बिछड़कर ,
                   सोचो हाथ फिर बढ़ाएगा कौन ?

न मैं राजी ,
       न तुम राजी ,
             फिर माफ़ करने का बड़प्पन
                                       दिखाएगा कौन ?

डूब जाएगा यादों में दिल कभी ,
                        तो फिर धैर्य बंधायेगा कौन ?

एक अहम् मेरे ,
       एक तेरे भीतर भी ,
               इस अहम् को फिर हराएगा कौन ?

ज़िंदगी किसको मिली है सदा के लिए ?
              फिर इन लम्हों में अकेला
                                     रह जाएगा कौन ?

मूंद ली दोनों में से गर किसी दिन
           एक ने आँखें....
                तो कल इस बात पर फिर पछतायेगा कौन ?

*_Respect Each Other_*
                *_Ignore Mistakes_*

Sunday, 8 October 2017

*"परिवार"*

परिवार अब कहाँ, परिवार तो कब के मर गए।
आज जो है, वह उसका केवल टुकड़ा भर रह गए ।

पहले होता था दादा का, बेटों पोतों सहित
भरा पूरा परिवार,

एक ही छत के नीचे ।
एक ही चूल्हे पर ,
पलता था उनके मध्य ,
अगाध स्नेह और प्यार।

अब तो रिश्तों के आईने ,
तड़क कर हो गए हैं कच्चे,
केवल मैं और मेरे बच्चे।
माँ बाप भी नहीं रहे
परिवार का हिस्सा,
तो समझिये खत्म ही हो गया किस्सा।

होगा भी क्यों नहीं,
माँ बाप भी आर्थिक चकाचोंध में,
बेटों को घर से दूर
ठूंस देते हैं किसी होस्टल में,
पढ़ने के बहाने।
वंचित कर देते हैं प्रेम से
जाने अनजाने।

आज की शिक्षा
हुनर तो सिखाती है ।
पर संस्कार कहाँ दे पाती है।

पढ़ लिख कर बेटा डॉलर की
चकाचोंध में,
आस्ट्रेलिया, यूरोप या अमेरिका
बस जाता है।
बाप को कंधा देने भी कहाँ पहुंच पाता है।

बाकी बस जाते हैं बंगलोर ,
हैदराबाद, मुम्बई,
नोएडा या गुड़गांव में।
फिर लौट कर नहीं आते
माँ बाप की छांव में।

पिछले वर्ष का है किस्सा ,
ऐसा ही एक बेटा ,देकर घिस्सा
पुस्तैनी घर बेचकर ,
माँ के विश्वास को तोड़ गया ।
उसको यतीमों की तरह ,
दिल्ली के एयर पोर्ट पर छोड़ गया।

अभी अभी एक नालायक ने
माँ से बात नहीं की ,पूरे एक साल।
आया तो देखा माँ का आठ माह पुराना कंकाल ।
माँ से मिलने का तो केवल एक बहाना था ।
असली मकसद फ्लैट बेचकर खाना था।

आपसी प्रेम का खत्म होने को है पेटा ।
लड़ रहे हैं बाप और बेटा ।
करोड़पति सिंघानियां को लाले पड़
गये हैं खाने के ।
बेटे ने घर से निकाल दिया ,
चक्कर काट रहा है कोर्ट कचहरी थाने के।

परिवार को तोड़ने में अब तो
कानून ने भी बो दिए  हैं बीज ।
जायज है लिवइन रिलेशनशिप
और कॉन्ट्रैक्ट मैरिज ।

ना मुर्गी ना अंडा ना सास ससुर का फंडा ।
जब पति पत्नी ही नहीं तो परिवार कहाँ से  बसते ।
कॉन्ट्रैक्ट खत्म ,चल दिये
अपने अपने रस्ते ।
इस दौरान जो बच्चे हुए,
पलते हैं यतीमों की तरह ।
पीते हैं तिरस्कार का जहर ।

अर्थ की भागम भाग में
मीलों पीछे छूट गए हैं ,
रिश्ते नातेदार ।
टूट रहे हैं घर परिवार ।
सूख रहा है प्रेम और प्यार ।

परिवारों का इस पीढ़ी ने ऐसा सत्यानाश किया कि ,
आने वाली पीढ़ियां सिर्फ किताबों में पढ़ेंगी ----

*"वन्स अपॉन अ टाइम,देयर वाज लिवींग जोइंट फैमिली इन इंडिया, दैट इज कॉल्ड ................."परिवार"