Search This Blog

Thursday, 12 July 2018

दुध की मलाई

शिक्षा विभाग बन
बच्चों के लिए ढाबा

दुध दिया है सरकार नें
गर्म किया है अध्यापकों नें
और पीया है बच्चों नें
तो बताओ मलाई कोन खायेगा
यही तो उलझन है अभी तक
जो सुलझेगी नहीं
हर व्यक्ति सवाल कर रहा है
काश ये होता की
सरकार वहीं से दुध भेजती
और अपने अलग से आदमी भेजती
जो पिलाकर चले जाते
और मलाई जो बचती
वह सरकार को जमा करवा देते
यही तो विडम्बना है सरकारी महकमों की
कोई भी योजना लानें से पहले
कुछ भी विचार नहीं करती
अध्यापक क्या करेंगे बेचारे
दो पीरियड तो दुध में पुरे हो जायेंगे
एक दुध लानें में व दुसरा दुध पिलानें में
फिर पढ़ाई कहां से करवायेंगें
फिर आगे से आवाज आएगी
हमें रिजल्ट अच्छा चाहिये
क्या यही है हमारी शिक्षा प्रणाली
खाना तो चलता ही था
और दुध भी चालु हो गया
फिर और कोई सरकार आएगी तो
नाश्ता व चाय भी चालु करवाएगी
क्यों ना बच्चों की सोने की व्यवस्था भी
वहीं करा दी जाये
और अध्यापकों के खाने क़ि भी वहीं
सरकार को कुछ करना ही था तो
सरकारी यूनिफॉर्म बनवाते
और बच्चों को पहनाते
या स्कूल में और सुविधाएँ करवाते
दुध से क्या होगा
बच्चों का कोनसा विकास होगा
अभी तो शुरुआत है
अभी तो छिपकलियां गिरना बाकी है
कोकरोज गिरना बाक़ी है
फिर बच्चों का बीमार होना बाक़ी है
फिर जाँच समिति गठित कर दी जायेगी
सब विद्यालयों में हड़कम्प मच जायेगा
पुरा महकमा एक हो जायेगा
फिर दुध वालों की खैर नहीं और
अध्यापकों की खैर नहीं
क्या यही है अपनी शिक्षा प्रणाली
क्यों स्कूलों को बर्बाद करते हो
क्यों पढ़नें का समय छीनते हो
क्यों स्कूलों को ढाबे बनाते हो
क्या यही थी बी एड
और एस टी सी , की डिग्रियां
जो सबको रसोइये बनाकर रख दी
जो थी ज्ञान की पाठशाला
उसे क्यों पकवान शाळा बनाकर रख दी
जब नहीं आएगा दुध तो
मलाई कहां से आएगी
और मलाई नहीं आएगी तो
मलाई खानें का मौका कहां से आएगा
और जब ना होगा बांस
तो बांसुरी फिर कहां से बजेगी ,,,,,

*दुध   पिलाकर    सभी   बच्चों    का !*
*ध्यान   शिक्षा   से   क्यों हटाते   हो !!*
*जो  काम  था  सबके  घर  पर   होना !*
*वो   स्कूल   में   क्यों  करवाते   हो !!*
*जो समय  था पढ़नें और  पढानें  का !*
*उसे खानें पीनें में ही क्यों गंवाते हो !!*

क्या यही है हमारे सबसे बड़े लोकतन्त्र की शिक्षा प्रणाली,

Sunday, 27 May 2018

प्रस्तुत है प्रत्येक संस्थाओ की पुस्तकें विषयानुसार

▪️ सम्पूर्ण एन.सी.ई.आर.टी पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1TAFtKww7HxEHSj4A4K68qZcJN70hlxbp

▪️प्राचीन एन.सी.ई.आर.टी पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1ZyOz8tNJ6i6OI5K7dvBtTbn9DqtJwNA1

▪️  हिंदी #व्याकरण - https://drive.google.com/folderview?id=1-abh8vjAtZXEW7Q97WxeywWcv7lJs4zh

▪️ संस्कृत व्याकरण - https://drive.google.com/folderview?id=0BzAQ9_6UrOqNZEZwNTRnank1OUU

▪️ अंग्रेजी व्याकरण - https://drive.google.com/folderview?id=1OV-LxoNjhKokEOUuadue59oLCwr-CM6r

▪️ #गणित - https://drive.google.com/folderview?id=1eoK_ewhGLD-8yyOQOozv0EPAA9XXeltc

▪️ विज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1ap9-BBTKWrKneVd4-Ant028oAK0w374R

▪️इतिहास - https://drive.google.com/folderview?id=0BzAQ9_6UrOqNMEZRWVNzelFyajg

▪️ #भूगोल - https://drive.google.com/folderview?id=14fMfJGI9yft8ivurvXImyEh4wrRvJOlg

▪️ राजव्यवस्था - https://drive.google.com/folderview?id=17qhyUr7n23ZoxlD2srQ4woJDMnnDkztK

▪️ अर्थशात्र - https://drive.google.com/folderview?id=1-nMRpouEdl0fmWdflWR74zGUNcjEudk2

▪️ #समाजशास्त्र - https://drive.google.com/folderview?id=1XN5DeunCvSVCxEjp-G9odGwvw13N22of

▪️ नीतिशास्र - https://drive.google.com/folderview?id=1uwtE3oL_B5yFb5KzGKXvYKRaZcM-jnjU

▪️ दर्शन शास्त्र - https://drive.google.com/folderview?id=1O4vT7CCxzvDqLzZAR99gv-QdxEJeLHaA

▪️ #लोकप्रशासन - https://drive.google.com/folderview?id=1QpgwsKqzT7geaqCRRwyYD4DR0YFrhu1

▪️सामान्य ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=0BzAQ9_6UrOqNUmNKZmg2VmpRWUU

▪️ निबंध - https://drive.google.com/folderview?id=16kKm5l7p82IWIY0ABh7fnBuc7QnuSRpc

▪️ #मनोविज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=12U-HBWhLtzdrrsAfhbBVnmNjm3iscB32

▪️ भारतीय कला व संस्कृति - https://drive.google.com/folderview?id=1wujZS8u988JhdGrsMh_EjAF7p8oUbBRy

▪️ #कंप्यूटर ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=0BzAQ9_6UrOqNNl9ITlVNUlpTUVk

▪️ बी.ए. प्रथम वर्ष के पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1OOftBBvksOOhKaqrpeBytZ1wJbZfCueP

▪️ बी.ए. द्वितीय वर्ष की पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1Lqw9VMF2GXendf3ob_mKFBn2fukEO787

▪️ बी.ए. तृतीय वर्ष की पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1uMLdtshP_mg7tj_nRIViYx5mVFDCsenT

▪️ एम.एड स्तर की पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1pil4fhy0CfSVXTI1oDfhNbEnmqTAbRrr

▪️ बी.एस.सी स्तर की पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1PgWFXtl6MioZGQwu9KNbHtA8mWOkph1b

▪️ उ.प्र #सामान्यज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1unFRB_gEY1CrjSfswJ3-xHUW9JmuJYmw

▪️ मध्यप्रदेश ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1C-AbO4AdtgPHo1Oito0Aj_QEV3QeDNG7

▪️ राजस्थान ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1lUHZQNvwCGBb3J6gJqq7Fpef1-D5IaXh

▪️ झारखंड ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1cOWL8zyqF13rgGvs385U_YrPlAegbiVU

▪️ उत्तराखंड ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1UN6NYvXjh_Mdu4f4GZeT_I1T846UsQh2
▫️▫️  ▫️▫

Monday, 7 May 2018

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

🌴राजस्थान
1. केवला देवी राष्ट्रीय उद्यान
2. रणथ्मभोर राष्ट्रीय पार्क
3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
4. डैजर्ट राष्ट्रीय पार्क
5. दर्रा राष्ट्रीय पार्क
6. घना पक्षी राष्ट्रीय पार्क
7. केवला देवी राष्ट्रीय पार्क
8. ताल छापर अभ्यारण्य
9. माउंट आबू वाईल्ड लाइफ सैंचुरी

🌴मध्य प्रदेश
1. कान्हा राष्ट्रीय पार्क
2. पेंच राष्ट्रीय पार्क
3. पन्ना राष्ट्रीय पार्क
4. सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क
5. वन विहार पार्क
6. रुद्र सागर झील राष्ट्रीय पार्क
7. बांधवगढ नेशनल पार्क
8. संजय नेशनल पार्क
9. माधव राष्ट्रीय पार्क
10. कुनो नेशनल पार्क
11. माण्डला प्लांट फौसिल राष्ट्रीय पार्क

🌴अरुणाचल प्रदेश
1. नामदफा राष्ट्रीय पार्क

🌴हरियाणा
1. सुलतानपुर राष्ट्रीय पार्क
2. कलेशर राष्ट्रीय पार्क

🌴उत्तर प्रदेश
1. दूदवा राष्ट्रीय पार्क
2. चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार

🌴झारखंड
1. बेतला राष्ट्रीय पार्क
2. हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क
3. धीमा राष्ट्रीय पार्क

🌴मणिपुर
1. काइबुल लाम्झो राष्ट्रीय पार्क
2. सिरोही राष्ट्रीय पार्क

🌴सिक्किम
1. खांचनजोंगा राष्ट्रीय पार्क

🌴त्रिपुरा
1. क्लाउडेड राष्ट्रीय पार्क

🌴तमिलनाडु
1. गल्फ आफ मनार राष्ट्रीय पार्क
2. इन्दिरा गांधी ( अन्नामलाई ) राष्ट्रीय पार्क
3. प्लानी हिल्स राष्ट्रीय पार्क
4. मुकुरूथी नेशनल पार्क
5. गुनीडे नेशनल पार्क

🌴ओडिसा
1. भीतरगनिका राष्ट्रीय पार्क
2. सिंमली राष्ट्रीय पार्क
3. नन्दनकानन राष्ट्रीय चिड़ीयाघर
4. चिल्का झील अभयारण्य

🌴मिजोरम
1. माउन्टेन राष्ट्रीय पार्क
2. मुरलेन राष्ट्रीय पार्क
3. फांगपुई नेशनल पार्क
4. डाम्फा अभ्यारण्य

🌴जम्मू-कश्मीर
1. दाचीग्राम राष्ट्रीय पार्क
2. सलीम अली राष्ट्रीय पार्क
3. किस्तवाड़ राष्ट्रीय पार्क
4. हैमनिश नेशनल पार्क
5. जैव मण्डल रीजर्व , श्रीनगर

🌴पश्चिम बंगाल
1. सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क
2. बुक्सा राष्ट्रीय पार्क
3. जलधपारा राष्ट्रीय पार्क
4. गोरूवारा राष्ट्रीय पार्क
5. सिंघालिला राष्ट्रीय पार्क
6. नियोरा वैली नेशनल पार्क

🌴असम
1. मानस राष्ट्रीय पार्क
2. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क
3. नामेरी राष्ट्रीय पार्क
4. राजीव गांधी ओरांग पार्क
5. डिब्रूगढ़ शेखोवाल राष्ट्रीय पार्क

🌴आंध्र प्रदेश
1. कसरू ब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क
2. इन्दिरा गाँधी प्राणी विज्ञान पार्क
3. मरूगवामी नेशनल पार्क
4. श्री वेंकटेश्वरम राष्ट्रीय पार्क
5. कावला राष्ट्रीय पार्क
6. नागार्जुन सागर राष्ट्रीय पार्क
7. नेलापत्तु पक्षी राष्ट्रीय पार्क

🌴महाराष्ट्र
1. बोरीवली ( संजय गांधी ) राष्ट्रीय पार्क
2. चांदोली राष्ट्रीय पार्क
3. तबोड़ा राष्ट्रीय पार्क
4. गुग्गामल राष्ट्रीय पार्क
5. नवागांव राष्ट्रीय पार्क
6. तन्सा नेशनल पार्क, थाणे
7. मेलघाट राष्ट्रिय अभ्यारण्य

🌴अण्डमान-निकोबार
1. सैडिल पीक राष्ट्रीय उद्यान
2. महात्मा गाँधी मैरीन ( वंदूर ) राष्ट्रीय उद्यान
3. फोसिल राष्ट्रीय पार्क
4. कैंपबैल नेशनल पार्क
5. गलेथा राष्ट्रीय पार्क
6. माऊंट हैरिट नेशनल पार्क
7. रानी झांसी मैरीन राष्ट्रीय पार्क

🌴हिमाचल प्रदेश
1. पिन वैली पार्क
2. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क
3. रोहल्ला राष्ट्रीय पार्क
4. किरगंगा राष्ट्रीय पार्क
5. सीमलबरा राष्ट्रीय पार्क
6. इन्द्रकिला नेशनल पार्क
7. शिकरी देवी अभ्यारण्य

🌴गुजरात
1. गिर राष्ट्रीय पार्क
2. मरीन राष्ट्रीय पार्क
3. ब्लेक बुक राष्ट्रीय पार्क
4. गल्फ आफ कच्छ
5. वंसदा नेशनल पार्क

🌴उत्तराखण्ड
1. जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क
2. वैली आफ फ्लावर राष्ट्रीय पार्क
3. नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क
4. राजाजी नेशनल पार्क
5. गोविन्द पासू विहार नेशनल पार्क
6. गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क

🌴छत्तीसगढ
1. कांगेर घाटी ( कांगेर वैली ) राष्ट्रीय पार्क
2. इन्द्रावती राष्ट्रीय पार्क
3. गुरू घासीदास ( संजय ) राष्ट्रीय उद्यान

🌴केरल
1. साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क
2. पेरियार नेशनल पार्क
3. मैथीकेतन नेशनल पार्क
4. अन्नामुदाई नेशनल पार्क
5. एर्नाकुलम नेशनल पार्क

🌴कर्नाटक
1. बांदीपुर राष्ट्रीय पार्क
2. नागरहोल ( राजीव गांधी ) राष्ट्रीय उद्यान
3. अंसी राष्ट्रीय पार्क
4. बनेरघाटला नेशनल पार्क
5. कुडूरमुख नेशनल पार्क
6. तुंगभद्रा राष्ट्रीय पार्क

🌴पंजाब
1. हरिकै वैटलैण्ड नेशनल पार्क

🌴तेलंगाना
1. महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क
2. किन्नरसानी अभ्यारण्य

🌴गोआ
1. सलीम अली बर्ड सैंचुरी
2. नेत्रावली वन्यजीव पार्क
3. चौरा राष्ट्रीय पार्क
4. भगवान महावीर नेशनल पार्क

🌴बिहार
1. वाल्मिकी नेशनल पार्क
2. विक्रमसिला गंगटिक डॉल्फिन सैंचुरी
3. कंवर लेक बर्ड सैंचुरी.

                 D. Ram Suthar

Wednesday, 24 January 2018

खिचड़ी का आविष्कार

कई वर्षों पहले एक बार,
दिन का नाम था रविवार।
पति-पत्नी की एक जोड़ी थी,
नोंकझोंक जिनमें थोड़ी थी।।

अधिक था उनमें प्यार,
मीठी बातों का अम्बार।
सुबह पतिदेव ने ली अंगड़ाई,
पत्नी ने बढ़िया चाय पिलाई।।

फिर नहाने को पानी किया गर्म,
निभाया अच्छी पत्नी का धर्म।
पति जब नहाकर निकल आए,
पत्नी ने बढ़िया पकौड़े खिलाए।।

फिर पतिदेव ने समाचार-पत्र पकड़ा,
दोनों हाथों में उसे कसकर जकड़ा।
अगले तीन घंटे तक न खिसके,
रहे वो समाचार-पत्र से चिपके।।

पत्नी निपटाती रही घर के काम,
मिला न एक पल भी आराम।
एक पल को जो कुर्सी पर टिकी,
पति ने तुरंत फरमाइश पटकी।।

बोले अब नींद आ रही है ढेर सारी,
प्रियतमा बना दो पूड़ी और तरकारी।
पत्नी बोली मैं हूँ आपकी आज्ञाकारी,
लेकिन फ्रिज में नहीं है तरकारी।।

पति बोले दोपहर तक कोहरा छाया है,
सूरज को भी बादलों ने छिपाया है।
ऐसे में तरकारी लेने तो न जाऊँगा,
छोड़ो पूड़ी, दाल-चावल ही खाऊँगा।।

पत्नी बोली थोड़ी देर देखिए टीवी,
अभी खाना बनाकर लाती बीवी।
पति तुरंत ही गए कमरे के अंदर,
पत्नी ने रसोई में खोले कनस्तर।।

दाल-चावल उसमें रखे थे पर्याप्त,
पर सिलेंडर होने वाला था समाप्त।
बन सकते थे चावल या फिर दाल,
क्या बनाएँ क्या न का था सवाल।।

कोहरा, बादल और था थरथर जाड़ा,
सूरज निकले गुजर चुका था पखवाड़ा।
कैसे कहती पत्नी कि सिलेंडर लाना है,
वरना दाल-चावल को भूल जाना है।।

इतनी ठंड में पति को कैसे भेजूँ बाजार,
काँप-काँप उनका हो जाएगा बँटाधार।
इस असमंजस से पाने के लिए मुक्ति,
धर्मपत्नी ने लगायी एक सुंदर युक्ति।।

कच्ची दाल में कच्चे चावल मिलाए,
धोकर उसने तुरंत कुकर में चढ़ाए।
कुछ देर में एक लम्बी सी आई सीटी,
पति के पेट में चूहे करने लगे पीटी।।

पत्नी ने मेज पर खिचड़ी लगायी,
साथ में अचार और दही भी लायी।
नया व्यंजन देखकर दिमाग ठनका,
और पति के मुख से स्वर खनका।।

बोले न तो है चावल न ही है दाल,
दोनों को मिलाजुला ये क्या है बवाल।
पत्नी बोली सिलेंडर हो गया खाली,
इसलिए मैंने चावल-दाल मिला डाली।।

एक बार ही कुकर था चढ़ सकता,
दाल-चावल में से कोई एक पकता।
इतनी ठंड में आप जो बाहर जाते,
अगले दो घण्टे तक कँपकँपाते।।

इसलिए मैंने इन दोनों को मिलाया,
आपके लिए ये नया व्यंजन बनाया।
खाने से पहले धारणा मत बनाइए,
तनिक एक चम्मच तो चबाइए।।

पेट में चूहे घमासान मचा रहे थे,
चावल देख पति ललचा रहे थे।
नुक्ताचीनी और नखरे छोड़कर,
खाया एक कौर चम्मच पकड़कर।।

नये व्यंजन का नया स्वाद आया,
पत्नी का नवाचार बहुत भाया।
बोले अद्भुत संगम तुमने बनाया,
और मुझे ठण्ड से भी है बचाया।।

तृप्त हूँ मैं ये नया व्यंजन खाकर,
और धन्य हूँ तुम-सी पत्नी पाकर।
पर एक बात तो बताओ प्रियतमा,
क्या नाम है इसका, क्या दूँ उपमा।।

पत्नी बोली पहली बार इसे बनाया,
नाम इसका अभी कहाँ है रख पाया।
खिंच रही थी गैस दुविधा थी बड़ी,
इसलिए इसको बुलाएँगे खिचड़ी।।

मित्रों इनके सामने जब समस्या हुई खड़ी,
न तो पति चिल्लाया न ही पत्नी लड़ी।
आपके समक्ष भी आए जब ऐसी घड़ी,
प्रेम से पकाइएगा कोई नयी खिचड़ी।।

तो इस पूरी घटना का जो निकला सार,
उसे हम कह सकते हैं कुछ इस प्रकार।
कि पति-पत्नी में जब हो असीम प्यार,
तो हो जाता है खिचड़ी का आविष्कार।।

Sunday, 31 December 2017

मेरा गाँव (तेना)

तरूण जी के नाम पर बसा तेना गांव। तेना गांव जोधपुर शेरगढ मार्ग पर शेरगढ मुख्यालय से 12किलोमीटर दूर बसा है। तेना गांव के बारे में लोगों की मान्यता है कि राव गोगादेव  जी राठौड़ के पुत्र सैसमल जी ने तेना गांव बसाया था। 1450 ईस्वी के लगभग तेना गांव बसा। सैसमल जी के पुत्र तरूण जी के नाम से तेना गांव का नामकरण हुआ। कुछ लोगों की मान्यता है कि तन्ने खाँ नाम का मुस्लिम जिसका तेना गांव पर शासन था जिसे राव सैसमल जी ने मार डाला जिसके नाम से तेना गांव का नामकरण हुआ। राजपूतो का क्षेत्र होने से ऐसा मालूम होता है कि तेना गांव तरूण जी के नाम पर ही पड़ा। तेना गांव गोगादेव जी के 12 गांवो मे सबसे शक्तिशाली माना जाता रहा है। एक समय कि बात है कि डेडा गांव जो पाली जिले में है वहाँ गोगादेव के 11गांव युद्ध का बदला लेने गए और तेना गांव को पीछे रखा जब 11गांव डेडा गांव को लूट कर वापस आए और धन का बंटवारा करने लगे तब तेना गांव ने धन लेने से इंनकार कर दिया तब बाकी गांव वालो ने कहा कि डेडा गांव में गवर और ईशर है जिसे लूट लाओ, तब तेना गांव डेडा कि गवर और ईशर ले आए, तब से तेना गांव को गोगादेव जागीरी का सबसे शक्तिशाली गांव माना जाने लगा। तेना गांव के पहले शहीद श्री मोड़ सिंह राठौड़ जो आजाद हिन्द फौज में थे। किशोर सिंह राठौड़ भी आजाद हिन्द फौज में सेवा दे चुके थे। शहीद गणपत सिंह मूलू भारत पाक युद्ध में शहीद हुए थे। तेना गांव मे अनेक फौजी है जो भारतीय सेना में सेवाएँ दे चुके हैं और आज भी कई युवा लोग सेना में सेवाएँ दे रहे हैं।तेना गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। गांव के कई लोग शिक्षक, पुलिस, सेना, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग और निजी क्षेत्र में सेवाएँ दे रहे हैं। तेना गांव के प्रथम आरएएस अधिकारी श्री परबत सिंह राठौड़ है। तेना गांव के प्रथम सरपंच श्री चैन सिंह राठौड़ थे।अभी तेना गांव के सरपंच श्रीमती कंवरूकंवर है। गोगादेव समाज के अध्यक्ष श्री भगवान सिंह राठौड़ भी तेना के ही रहने वाले हैं। क्रय विक्रय समिति बालेसर के अध्यक्ष श्री बाघ सिंह राठौड़ तेना के ही निवासी हैं। तेना गांव में शेरगढ तहसील के सबसे अधिक बीपीएल परिवार है। तेना गांव में अनेक जातियों के लोग निवास करते हैं गोगादेव राजपूत बाहुल्य है इनके अलावा भाटी, ईन्दा, चौहान, सिसोदिया ,सोढा, खिंची, देवराज, रावणा राजपूत, संत,राज पुरोहित,दमामी, सुथार, दर्जी, देवासी, गोस्वामी, सोनी, खत्री, केला और राठी, भार्गव, प्रजापत, जाट, नाई, गवारिया, लोहार,भील, मेघवाल, हरिजन, सांची आदि जातियों के लोग निवास करते हैं।तेना गांव में मुख्य समस्या~जोधपुर शेरगढ मार्ग पर बसा तेना गांव अभी भी सिंगल लेन है।तेना गांव  मे बैंक शाखा का अभाव है। तेना गांव में बालिका माध्यमिक विद्यालय का अभाव है।तेना गांव में पुलिस चौकी या होम गार्ड कि सुविधा नहीं है।तहसील मुख्यालय से जुड़ा होने पर भी रोड़वेज बस का अभाव है जिससे डाक विभाग को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तेना गांव खिंरजा, तिबना, टिम्बड़ी, सोईन्तरा, शेरगढ, भुंगरा व गड़ा गांव से जुड़ा है फिर भी तेना मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध नहीं है। शिक्षकों के काफी पद रिक्त हैं। तेना गांव के राजस्व गांव नाहर सिंह नगर और हनुवत नगर है। गांव में दो प्रमुख कुएँ है। तेना गांव के प्रमुख धार्मिक स्थल~तेना मे नागणेच्ची माता का जूना देवल और नागणेच्ची माता का नया देवल जो गोगादेव समाज के 12 गांवो का है, इसके अलावा महादेव मंदिर, ठाकुर जी का मंदिर, हनुमान जी का मंदिर, शनिदेव का मंदिर, बायोसा का मंदिर, पाबुजी राठौड़ का मंदिर, खेतपाल जी का मंदिर, जोतसिंह भोमियाजी का मंदिर, पदम सिंह भोमियाजी का मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र है। तेना गांव में गुरु जलंधर नाथ जी का मंदिर अधुरी भाखरी पर बन रहा है जो लोगों की आस्था का प्रमुख धार्मिक स्थल है।

Thursday, 21 December 2017

पंचवर्षीय योजनाओं मॆ प्राथमिकता के प्रमुख क्षेत्र

✅1 पंचवर्षीय योजना (1951-56)

उतर -कृषि की प्राथमिकता।

✅2 पंचवर्षीय योजना (1956-61)

उतर -उद्योग क्षेत्र की प्राथमिकता।

✅3 पंचवर्षीय योजना (1961-66)

उतर - कृषि और उद्योग।

✅4 पंचवर्षीय योजना (1969-74)

उतर -न्याय के साथ गरीबी, विकास का हटाया।

✅5 वीं पंचवर्षीय योजना (1974-79)

उतर -गरीबी और आत्म निर्भरता का हटाया।

✅6 पंचवर्षीय योजना (1980-85)

उतर - 5 वीं योजना के रूप में में वही जोरदिया।

✅7 वीं पंचवर्षीय योजना (1985-90)

उतर -फूड प्रोडक्शन, रोजगार, उत्पादकता

✅8 वीं पंचवर्षीय योजना (1992-97)

उतर -रोजगार सृजन, जनसंख्या का नियंत्रण।

✅9 वीं पंचवर्षीय योजना (1997-02)

उतर -7 प्रतिशत की विकास दर.

✅10 वीं पंचवर्षीय योजना (2002-07)

उतर - स्व रोजगार और संसाधनों और विकास।

✅11 वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12)

उतर - व्यापक और तेजी से विकास।

✅12 वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17)

उतर -स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता {समग्र विकास} का सुधार।

Most Confusing Words

1-Colour- रंग, Colours- सेना का झंड़ा
2-Custom- रिवाज, Customs- कर
3-Effect- प्रभाव, Effects- समान
4-Manner- तरीका, Manners- व्यवहार
5-Moral- नैतिकता, Morals- सिंद्धान्त
6-Number- संख्या, Numbers- कविता की मात्राये
7-Pain- दर्द, Pains- कोशिश
8-Premise- प्रतिज्ञा, Premises- अहाता
9-Quarter- चौथाई भाग, Quarters- मकान
10-Spectacle- तमाशा, Spectacles- चश्मा
11-Letter- पत्र, Letters- साहित्य,वर्णाक्षर
12-Ground- जमीन, Grounds- कारण
13-Air- हवा , Airs- दिखावटी आचरण
14-Good -अच्छा, Goods -समान
15-Compass -सीमा ,Compasses- ज्यामिती यंत्र
16-Respect -सम्मान, Respects-मान्यता
17-Physic -दवा, Physics- भौतिक विज्ञान
18-Iron- लोहा, Irons -जंजीर
19-Force- ताकत, Forces- सेनाये
20-Abuse -गाली, Abuses- कुरीतिया
21-Advice- सलाह, Advices -सूचनायें
22-Alphabet -वर्णमाला, Alphabets- भाषाये
23-Amend -सुधार करना, Amends -हर्जाना
24-Arm- हाथ, Arms- हथियार
25-Brain- दिमाग, Brains- बौद्धिक
26-Proceeding- कार्यवाही, Proceedings- सभा
27-Return- लौटना, Returns- लाभ
28-Sand- बालू ,Sands -रेगिस्तान
29-Water -जल , Waters -समुद्र
30-Wage- वेतन ,Wages- मजदूरी
31-Damage- नुकसान, Damages- हर्जाना
32-Wood -लकड़ी, Woods -जंगल