Search This Blog

Friday 16 June 2017

नौ आदते आपके जीवन में अवश्य होनी चाहिए

ज्योतिष व शास्त्रो के अनुसार नौ आदते आपके जीवन में अवश्य होनी चाहिए – पढ़े और सभी को बताए.....

१)👉::
अगर आपको कहीं पर भी थूकने की आदत है तो यह निश्चित है
कि आपको यश, सम्मान अगर मुश्किल से मिल भी जाता है तो कभी टिकेगा ही नहीं... wash basin में ही यह काम कर आया करें ! यश,मान-सम्मान में अभिवृध्दि होगी।

२)👉::
जिन लोगों को अपनी जूठी थाली या बर्तन वहीं उसी जगह पर छोड़ने की आदत होती है उनको सफलता कभी भी स्थायी रूप से नहीं मिलती.!
बहुत मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे लोग अच्छा नाम नहीं कमा पाते.! अगर आप अपने जूठे बर्तनों को उठाकर उनकी सही जगह पर रख आते हैं तो चन्द्रमा और शनि का आप सम्मान करते हैं ! इससे मानसिक शांति बढ़ कर अड़चनें दूर होती हैं।

३)👉::
जब भी हमारे घर पर कोई भी बाहर से आये, चाहे मेहमान हो या कोई काम करने वाला, उसे स्वच्छ पानी ज़रुर पिलाएं !
ऐसा करने से हम राहु का सम्मान करते हैं.!
जो लोग बाहर से आने वाले लोगों को हमेशा स्वच्छ पानी  पिलाते हैं उनके घर में कभी भी राहु का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता.! अचानक आ पड़ने वाले कष्ट-संकट नहीं आते।

४)👉::
घर के पौधे आपके अपने परिवार के सदस्यों जैसे ही होते हैं, उन्हें भी प्यार और थोड़ी देखभाल की जरुरत होती है.!
जिस घर में सुबह-शाम पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य और चन्द्रमा का सम्मान करते हुए परेशानियों का डटकर सामना कर पाने का सामर्थ्य आ पाता है ! परेशानियां दूर होकर सुकून आता है।
जो लोग नियमित रूप से पौधों को पानी देते हैं, उन लोगों को depression, anxiety जैसी परेशानियाँ नहीं पकड़ पातीं.!

५)👉::
जो लोग बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते, मोज़े इधर-उधर फैंक देते हैं, उन्हें उनके शत्रु बड़ा परेशान करते हैं.!
इससे बचने के लिए अपने चप्पल-जूते करीने से लगाकर रखें, आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

६)👉::
उन लोगों का राहु और शनि खराब होगा, जो लोग जब भी अपना बिस्तर छोड़ेंगे तो उनका बिस्तर हमेशा फैला हुआ होगा, सिलवटें ज्यादा होंगी, चादर कहीं, तकिया कहीं, कम्बल कहीं ?
उसपर ऐसे लोग अपने पुराने पहने हुए कपडे़ तक फैला कर रखते हैं ! ऐसे लोगों की पूरी दिनचर्या कभी भी व्यवस्थित नहीं रहती, जिसकी वजह से वे खुद भी परेशान रहते हैं और दूसरों को भी परेशान करते हैं.!
इससे बचने के लिए उठते ही स्वयं अपना बिस्तर समेट दें.! जीवन आश्चर्यजनक रूप से सुंदर होता चला जायेगा।

७)👉::
पैरों की सफाई पर हम लोगों को हर वक्त ख़ास ध्यान देना चाहिए, जो कि हम में से बहुत सारे लोग भूल जाते हैं ! नहाते समय अपने पैरों को अच्छी तरह से धोयें, कभी भी बाहर से आयें तो पांच मिनट रुक कर मुँह और पैर धोयें.!
आप खुद यह पाएंगे कि आपका चिड़चिड़ापन कम होगा, दिमाग की शक्ति बढे़गी और क्रोध
धीरे-धीरे कम होने लगेगा.! आनंद बढ़ेगा।

८)👉::
रोज़ खाली हाथ घर लौटने पर धीरे-धीरे उस घर से लक्ष्मी चली जाती है और उस घर के सदस्यों में नकारात्मक या निराशा के भाव आने लगते हैं.!
इसके विपरीत घर लौटते समय कुछ न कुछ वस्तु लेकर आएं तो उससे घर में बरकत बनी रहती है.!
उस घर में लक्ष्मी का वास होता जाता है.! हर रोज घर में कुछ न कुछ लेकर आना वृद्धि का सूचक माना गया है.!
ऐसे घर में सुख, समृद्धि और धन हमेशा बढ़ता जाता है और घर में रहने वाले सदस्यों की भी तरक्की होती है.!

९)👉::
जूठन बिल्कुल न छोड़ें । ठान लें । एकदम तय कर लें। पैसों की कभी कमी नहीं होगी।
अन्यथा नौ के नौ ग्रहों के खराब होने का खतरा सदैव मंडराता रहेगा। कभी कुछ कभी कुछ । करने के काम पड़े रह जायेंगे और समय व पैसा कहां जायेगा पता ही नहीं चलेगा।

फोड़ा घणा घाले

घटिया पाड़ोस,
बात बात में जोश,
कु ठोड़ दुखणियो,
जबान सुं फुरणियो....फोड़ा घणा घाले।

थोथी हथाई,
पाप री कमाई,
उळझोड़ो सूत,
माथे चढ़ायोड़ो पूत....फोड़ा घणा घाले।

झूठी शान,
अधुरो ज्ञान,
घर मे कांश,
मिरच्यां री धांस.... फोड़ा घणा घाले।

बिगड़ोडो ऊंट,
भीज्योड़ो ठूंठ,
हिडकियो कुत्तो,
पग मे काठो जुत्तो.... फोड़ा घणा घाले।

दारू री लत,
टपकती छत,
उँधाले री रात,
बिना रुत री बरसात....फोड़ा घणा घाले।

कुलखणी लुगाई,
रुळपट जँवाई,
चरित्र माथे दाग,
चिणपणियो सुहाग....फोड़ा घणा घाले।

चेहरे पर दाद,
जीभ रो स्वाद,
दम री बीमारी,
दो नावाँ री सवारी....फोड़ा घणा घाले।

अणजाण्यो संबन्ध,
मुँह री दुर्गन्ध,
पुराणों जुकाम,
पैसा वाळा ने 'नाम'....फोड़ा घणा घाले।

ओछी सोच,
पग री मोच,
कोढ़ मे खाज,
मूरखां रो राज....फोड़ा घणा घाले।

कम पूंजी रो व्यापार,
घणी देयोड़ी उधार,
बिना विचार्यो काम .... फोड़ा घणा घाले !

Tuesday 13 June 2017

वैज्ञानिक नाम

1.मनुष्य---होमो सैपियंस
2.मेढक---राना टिग्रिना
3.बिल्ली---फेलिस डोमेस्टिका
4.कुत्ता---कैनिस फैमिलियर्स
5.गाय---बॉस इंडिकस
6.भैँस---बुबालस बुबालिस
7.बैल---बॉस प्रिमिजिनियस टारस
8.बकरी---केप्टा हिटमस
9.भेँड़---ओवीज अराइज
10.सुअर---सुसस्फ्रोका डोमेस्टिका
11.शेर---पैँथरा लियो
12.बाघ---पैँथरा टाइग्रिस
13.चीता---पैँथरा पार्डुस
14.भालू---उर्सुस मैटिटिमस कार्नीवेरा
15.खरगोश---ऑरिक्टोलेगस कुनिकुलस
16.हिरण---सर्वस एलाफस
17.ऊँट---कैमेलस डोमेडेरियस
18.लोमडी---कैनीडे
19.लंगुर---होमिनोडिया
20.बारहसिँघा---रुसर्वस डूवासेली
21.मक्खी---मस्का डोमेस्टिका
22.आम---मैग्नीफेरा इंडिका
23.धान---औरिजया सैटिवाट
24.गेहूँ---ट्रिक्टिकम एस्टिवियम
25.मटर---पिसम सेटिवियम
26.सरसोँ---ब्रेसिका कम्पेस्टरीज
27.मोर---पावो क्रिस्टेसस
28.हाथी---एफिलास इंडिका
29.डॉल्फिन---प्लाटेनिस्टा गैँकेटिका
30.कमल---नेलंबो न्यूसिफेरा गार्टन
31.बरगद---फाइकस बेँधालेँसिस
32.घोड़ा---ईक्वस कैबेलस
33.गन्ना---सुगरेन्स औफिसीनेरम
34.प्याज---ऑलियम सिपिया
35.कपास---गैसीपीयम
36.मुंगफली---एरैकिस हाइजोपिया
37.कॉफी---कॉफिया अरेबिका
38.चाय---थिया साइनेनिसस
39.अंगुर---विटियस
40.हल्दी---कुरकुमा लोँगा
41.मक्का---जिया मेज
42.टमाटर---लाइकोप्रेसिकन एस्कुलेँटम
43.नारियल---कोको न्यूसीफेरा
44.सेब---मेलस प्यूमिया/डोमेस्टिका
45.नाशपाती---पाइरस क्यूमिनिस
46.केसर---क्रोकस सैटिवियस
47.काजू---एनाकार्डियम अरोमैटिकम
48.गाजर---डाकस कैरोटा
49.अदरक---जिँजिबर ऑफिसिनेल
50.फुलगोभी---ब्रासिका औलिरेशिया
51.लहसून---एलियम सेराइवन
52.बाँस---बेँबुसा स्पे
53.बाजरा---पेनिसिटम अमेरीकोनम
54.लालमिर्च---कैप्सियम एनुअम
55.कालीमिर्च---पाइपर नाइग्रम
56बादाम---प्रुनस अरमेनिका
57.इलायची---इलिटेरिया कोर्डेमोमम
58.केला---म्यूजा पेराडिसिएका
59.मुली---रेफेनस सैटाइविस
60.जामुन---शायजियम क्यूमिन

Monday 12 June 2017

शहर - नदी - राज्य

1.आगरा - यमुना - उत्तर प्रदेश
2.अहमदाबाद - साबरमती - गुजरात
3.कोटा - चंबल - राजस्थान
4.जौनपुर - गोमती - उत्तर प्रदेश
5.पटना - गंगा - बिहार
6.राजमुंदरी - गोदावरी - आंध्र-प्रदेश
7.श्रीनगर - झेलम - जम्मू और कश्मीर
8.इलाहाबाद - गंगा - उत्तर प्रदेश
9.अयोध्या - सरयू - उत्तर प्रदेश
10.बद्रीनाथ - गंगा - उत्तराखंड
11.वडोदरा विश्वमित्री गुजरात
12.मथुरा - यमुना - उत्तर प्रदेश
13.औरैया - यमुना - उत्तर प्रदेश
14.सूरत - ताप्ती - गुजरात
15.तिरूचिरापल्ली - कावेरी - तमिलनाडु
16.वाराणसी - गंगा - उत्तर प्रदेश
17.विजयवाडा - कृष्णा - आंध्र प्रदेश
18.इटावा - यमुना - उत्तर प्रदेश
19.बंगलौर - वृषभावती - कर्नाटक
20.फर्रुखाबाद - गंगा - उत्तर प्रदेश
21.कोलकाता - हुगली - पश्चिम बंगाल
22.कटक - महानदी - ओडिशा
23.नई दिल्ली - यमुना - दिल्ली
24.डिब्रूगढ़ - ब्रह्मपुत्र - असम
25.गुवाहाटी - ब्रह्मपुत्र - असम
26.हरिद्वार - गंगा - उत्तराखंड
27.हैदराबाद - मूसी - तेलंगाना
28.फतेहगढ़ - गंगा - उत्तर प्रदेश
29.कन्नौज - गंगा - उत्तर प्रदेश
30.मंगलौर - नेत्रवती - कर्नाटक
31.शिमोगा - तुंगा नदी - कर्नाटक
32.जबलपुर - नर्मदा - मध्य प्रदेश
33.कानपुर - गंगा - उत्तर प्रदेश
34.फिरोजपुर - सतलज - पंजाब35.बागलकोट - घटप्रभा - कर्नाटक
36.होन्नावर - श्रावती - कर्नाटक
37.ग्वालियर - चंबल - मध्य प्रदेश
38.गोरखपुर - राप्ती - उत्तर प्रदेश
39.लखनऊ - गोमती - उत्तर प्रदेश
40.महाड - सावित्री - महाराष्ट्र
41.नांदेड़ - गोदावरी - महाराष्ट्र
42.भद्रावती - भद्रा - कर्नाटक
43.होसपेट - तुंगभद्रा - कर्नाटक
44.कानपुर - छावनी - गंगा उत्तर प्रदेश
45.शुक्लागंज - गंगा - उत्तर प्रदेश
46.चकेरी - गंगा - उत्तर प्रदेश
47.मालेगांव - गिर्ना नदी - महाराष्ट्र
48.संबलपुर - महानदी - ओडिशा
49.कारवार - काली - कर्नाटक
50.नेल्लोर - पेन्नार - आंध्र प्रदेश
51.निजामाबाद - गोदावरी - आंध्र प्रदेश
52.सांगली - कृष्णा - महाराष्ट्र
53.कराड - कृष्णा - महाराष्ट्र
54.हाजीपुर - गंगा - बिहार
55.उज्जैन - शिप्रा - मध्य प्रदेश
56.कोयंबटूर - नोय्याल - तमिलनाडु
57.इरोड - कावेरी - तमिलनाडु
58.तिरुनेलवेली - थमीरबारानी - तमिलनाडु
59.भरूच - नर्मदा - गुजरात
60.कर्जत - उल्हास - महाराष्ट्र
61.नासिक - गोदावरी - महाराष्ट्र
62.राउरकेला - ब्राह्मणी - ओडिशा
63.पुणे - मुथा - महाराष्ट्र
64.दमन - गंगा नदी - दमन
65.मदुरै - वैगई - तमिलनाडु
66.तिरुचिरापल्ली - कावेरी - तमिलनाडु
67.चेन्नई - अड्यार - तमिलनाडु

Sunday 11 June 2017

भारत मुख्य जल परियोजनाएँ

1.भाखड़ा नांगल परियोजना - सतलुज नदी - पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान

2.व्यास परियोजना - व्यास नदी - राजस्थ ान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश

3.दामोदर परियोजना - दामोदर नदी - झारखंड, वेस्ट बंगाल

4.हीराकुंड बांध परियोजना - महानदी - ओडिशा

5.चंबल परियोजना - चंबल नदी - राजस्थान, मध्य प्रदेश

6.तुंगभद्रा परियोजना - तुंगभद्रा नदी - आंध्र प्रदेश, कर्नाटक

7.मयूराक्षी परियोजना - मयूराक्षी नदी - वेस्ट बंगाल

8.नागार्जुन सागर परियोजना - कृष्णा नदी - आंध्र प्रदेश

9.कोसी परियोजना - कोसी नदी - बिहार और नेपाल

10.गण्डक नदी परियोजना - गण्डक नदी - बिहार और नेपाल

11.फरक्का परियोजना - गंगा, भागीरथी - पश्चिम बंगाल

12.काकड़ापारा परियोजना - ताप्ती नदी - गुजरात

13.तवा परियोजना - तवा नदी - मध्य प्रदेश

14.नागपुर शक्तिगृह परियोजना - कोरडी नदी - महाराष्ट्र

15.इंदिरा गांधी नहर परियोजना - सतलुज नदी - राजस्थान, पंजाब, और हरियाणा

16.उकाई परियोजना - ताप्ती नदी - गुजरात

17.पोचाम्पाद परियोजना - गोदावरी नदी - कर्नाटक

18.मालप्रभा परियोजना - मालप्रभा नदी - कर्नाटक

19.महानदी डेल्टा परियोजना - महानदी - ओडिशा

20.रिहंद परियोजना - रिहंद नदी - उत्तर प्रदेश

21.कुंडा परियोजना - कुंडा नदी -तमिलनाडु

22.दुर्गा वैराज परियोजना - दामोदर नदी - वेस्ट बंगाल, झारखंड

23.इडुक्की परियोजना - पेरियार नदी - केरल

24.टिहरी बांध परियोजना - भागीरथी नदी - उत्तराखंड

25.माताटीला परियोजना - बेतवा नदी - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश

26.कोयना परियोजना - कोयना नदी - महाराष्ट्र

27.रामगंगा परियोजना - रामगंगा नदी - उत्तर प्रदेश

28.ऊपरी कृष्णा परियोजना - कृष्णा नदी - कर्नाटक

29.घाटप्रभा परियोजना -घाटप्रभा नदी -कर्नाटक

30.भीमा परियोजना - पवना नदी -महाराष्ट्र

31.भद्रा परियोजना - भद्रा नदी - कर्नाटक

32.जायकवाड़ी परियोजना - गोदावरी नदी - महाराष्ट्र

33.रंजीत सागर बांध परियोजना - रावी नदी - पंजाब

34.हिडकल परियोजना - घटप्रभा नदी - कर्नाटक

35.सतलुज परियोजना - चिनाब नदी - जम्मू कश्मीर

36.नाथपा-झाकरी परियोजना - सतलुज नदी - हिमाचल प्रदेश

37.पनामा परियोजना - पनामा नदी - गुजरात

38.कोल डैम परियोजना - सतलुज नदी - हिमाचल प्रदेश

39.कांगसावती परियोजना - कांगसवाती - वेस्ट बंगाल

40.पराम्बिकुलम अलियार परियोजना - 8 छोटी नदियों पर बना है यह बांध - तमिलनाडु और केरल

41.मुचकुंड परियोजना - मुचकुंड नदी - ओडिशा और आंध्र प्रदेश

42.गिरना परियोजना - गिरना नदी - महाराष्ट्र

43.शारदा परियोजना - शारदा नदी, गोमती नदी - उत्तर प्रदेश

44.पूर्णा परियोजना - पूर्णा नदी - महाराष्ट्र

45.बार्गी परियोजन - बार्गी नदी - मध्य प्रदेश

46.हंसदेव बंगो परियोजना - हंसदेव नदी - मध्य प्रदेश

47.दंडकरण्य परियोजन - ओडिशा, मध्य प्रदेश

48.शरावती परियोजन - शरावती नदी - कर्नाटक

49.पंचेत बांध - दामोदर नदी - झारखंड, वेस्ट बंगाल

50.गंगा सागर परियोजन - चंबल नदी - मध्य प्रदेश

51.बाणसागर परियोजन - सोन नदी - बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश

52.नर्मदा सागर परियोजना - नर्मदा नदी - मध्य प्रदेश, गुजरात

53.राणा प्रताप सागर परियोजना - चंबल नदी - राजस्थान

54.जवाहर सागर परियोजना - चंबल नदी - राजस्थान

55.सरहिंद नाहर परियोजना - सतलज नदी - हरियाणा

56.तुलबुल परियोजना - झेलम नदी - जम्मू-कश्मीर

57.दुलहस्ती परियोजना - चिनाब नदी - जम्मू-कश्मीर

58.तिलैया परियोजना - बराकर - झारखंड

59.सरदार सरोवर परियोजना - नर्मदा नदी - मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान

Friday 9 June 2017

हरिवंशराय बच्चन जी की एक खूबसूरत कविता

_"रब"  ने  नवाजा   हमें जिंदगी  देकर;_
_और हम "शौहरत"  मांगते   रह   गये;_

_जिंदगी  गुजार  दी शौहरत के  पीछे;_
_फिर जीने   की  "मौहलत"   मांगते   रह गये।_

_ये कफन, ये जनाज़े, ये "कब्र" सिर्फ बातें  हैं  मेरे दोस्त,,,_
_वरना मर तो इंसान तभी जाता है जब याद  करने वाला कोई ना हो.!!_

_ये  समंदर भी तेरी तरह  खुदगर्ज़ निकला,_
_ज़िंदा थे तो तैरने न दिया और मर गए तो डूबने न दिया _

_क्या  बात   करे   इस   दुनिया  की_
_"हर  शख्स के   अपने  अफसाने हे"_

_जो   सामने  हे उसे   लोग.  बुरा   कहते  हे,_
_जिसको देखा  नहीं उसे   सब "खुदा" कहते   है_

सुख और दुख की सुंदर व्याख्या

ऐ   "सुख"  तू  कहाँ   मिलता   है
क्या   तेरा   कोई   पक्का   पता  है

क्यों   बन   बैठा   है    अन्जाना
आखिर   क्या   है   तेरा   ठिकाना।

कहाँ   कहाँ     ढूंढा   तुझको
पर   तू  न   कहीं  मिला  मुझको

ढूंढा   ऊँचे   मकानों   में
बड़ी  बड़ी   दुकानों   में

स्वादिष्ट   पकवानों   में
चोटी   के   धनवानों   में

वो   भी   तुझको   ही   ढूंढ   रहे   थे
बल्कि   मुझको   ही   पूछ   रहे   थे

क्या   आपको   कुछ   पता    है
ये  सुख  आखिर  कहाँ  रहता   है?

मेरे   पास   तो   "दुःख"  का   पता   था
जो   सुबह   शाम   अक्सर   मिलता  था

परेशान   होके   शिकायत     लिखवाई
पर   ये   कोशिश   भी   काम  न  आई

उम्र   अब   ढलान    पे    है
हौसला  अब  थकान    पे     है

हाँ   उसकी   तस्वीर   है   मेरे   पास
अब   भी   बची   हुई   है    आस

मैं   भी   हार    नही    मानूंगा
सुख   के   रहस्य   को    जानूंगा

बचपन    में    मिला    करता    था
मेरे    साथ   रहा    करता    था

पर   जबसे    मैं    बड़ा   हो    गया
मेरा   सुख   मुझसे   जुदा   हो  गया।

मैं   फिर   भी   नही   हुआ    हताश
जारी   रखी    उसकी    तलाश

एक   दिन   जब   आवाज   ये    आई
क्या    मुझको    ढूंढ   रहा  है   भाई

मैं   तेरे   अन्दर   छुपा    हुआ     हूँ
तेरे   ही   घर   में   बसा    हुआ    हूँ

मेरा  नहीं  है   कुछ   भी    "मोल"
सिक्कों   में   मुझको   न   तोल

मैं  बच्चों   की    मुस्कानों    में    हूँ
हारमोनियम   की   तानों   में   हूँ

पत्नी  के  साथ    चाय   पीने   में
"परिवार"    के  संग   जीने    में

माँ   बाप   के   आशीर्वाद    में
रसोई   घर   के  पकवानों   में

बच्चों   की   सफलता   में    हूँ
माँ    की   निश्छल  ममता  में  हूँ

हर   पल   तेरे   संग    रहता   हूँ
और   अक्सर   तुझसे   कहता   हूँ

मैं   तो   हूँ   बस   एक    "अहसास"
बंद  कर   दे   तू   मेरी    तलाश

जो   मिला   उसी   में   कर   "संतोष"
आज  को   जी   ले   कल  की न सोच

कल  के   लिए   आज   को  न   खोना
मेरे   लिए   कभी   दुखी    न   होना
मेरे   लिए   कभी   दुखी   न    होना ।।

Tuesday 6 June 2017

नर पर नारी भारी

अक्ल बाटने लगे विधाता,
             लंबी लगी कतारें ।
सभी आदमी खड़े हुए थे,
            कहीं नहीं थी नारी ।
👬👬👬👬👬

सभी नारियाँ कहाँ रह गई.
          था ये अचरज भारी ।
पता चला ब्यूटी पार्लर में,
          पहुँच गई थी सारी।
💆💇💅💆💇💅

मेकअप की थी गहन प्रक्रिया,
           एक एक पर भारी ।
बैठी थीं कुछ इंतजार में,
          कब आएगी बारी ।
🙇🙇🙇🙇🙇🙇

उधर विधाता ने पुरूषों में,
         अक्ल बाँट दी सारी ।
ब्यूटी पार्लर से फुर्सत पाकर,
        जब पहुँची सब नारी ।
👭👭👭👭👭

बोर्ड लगा था स्टॉक ख़त्म है,
        नहीं अक्ल अब बाकी ।
रोने लगी सभी महिलाएं ,
        नींद खुली ब्रह्मा की ।
😴😴😴😴😴😴

पूछा कैसा शोर हो रहा है,
         ब्रह्मलोक के द्वारे ?
पता चला कि स्टॉक अक्लका,
          पुरुष ले गए सारे ।
👲👳👮👷💂

ब्रह्मा जी ने कहा देवियों ,
          बहुत देर कर दी है ।
जितनीभी थी अक्ल वो मैंने,
          पुरुषों में भर दी है ।
🚶🚶🚶🚶🚶🚶

लगी चीखने महिलाये ,
         ये कैसा न्याय तुम्हारा?
कुछ भी करो हमें तो चाहिए.
          आधा भाग हमारा ।
😹😹😹😹😹😹

पुरुषो में शारीरिक बल है,
          हम ठहरी अबलाएं ।
अक्ल हमारे लिए जरुरी ,
         निज रक्षा कर पाएं ।
💪💪💪💪💪💪

सोचकर दाढ़ी सहलाकर ,
         तब बोले ब्रह्मा जी ।
एक वरदान तुम्हे देता हूँ ,
         अब हो जाओ राजी ।
😇😇😇😇😇😇

थोड़ी सी भी हँसी तुम्हारी ,
         रहे पुरुष पर भारी ।
कितना भी वह अक्लमंद हो,
         अक्ल जायेगी मारी ।
😸😸😸😸😸😸

एक औरत ने तर्क दिया,
        मुश्किल बहुत होती है।
हंसने से ज्यादा महिलाये,
        जीवन भर रोती है ।
😿😿😿😿😿😿

ब्रह्मा बोले यही कार्य तब,
        रोना भी कर देगा ।
औरत का रोना भी नर की,
        अक्ल हर लेगा ! 😫😩😫😩😫😩

एक अधेड़ बोली बाबा ,
       हंसना रोना नहीं आता ।
झगड़े में है सिद्धहस्त हम,
       खूब झगड़ना भाता ।
😾👹😾👹😾👹

ब्रह्मा बोले चलो मान ली,
       यह भी बात तुम्हारी ।
झगडे के आगे भी नर की,
       अक्ल जायेगी मारी ।
😱😱😱😱😱😱

ब्रह्मा बोले सुनो ध्यान से,
       अंतिम वचन हमारा ।
तीन शस्त्र अब तुम्हे दिए.
       पूरा न्याय हमारा ।
👊👊👊👊👊👊

इन अचूक शस्त्रों में भी,
       जो मानव नहीं फंसेगा ।
                     निश्चित समझो,
उसका घर फिर कभी नहीं बसेगा ।
🙌✋🙌✋🙌✋

कहे कवि मित्र ध्यान से,
       सुन लो बात हमारी ।
बिना अक्ल के भी होती है,
       नर पर नारी भारी।
       💃💃💃💃

दारू दिया डबोय

दारू दुसमण देह री, नेह घटादे नैण।
इज्जत जावै आप री, लाजां मरसी सैण।१।

दारू तो अल़घी भली, मत पीवो म्हाराज।
कूंडो काया रो करै, घर मैं करै अकाज।२।

मद मत पीवो मानवी, मद सूं घटसी मान।
धन गंवास्यो गांठ रो, मिनखां मांही शान।३।

दारू री आ लत बुरी, कोडी करै बजार।
लाखीणै सै मिनख रा, टका कर दे च्यार।४।

दारू रा दरसण बुरा, माङी उणा री गत।
ज्यांरै मूँ दारू लगी, पङी जिणां नै लत।५।

ढ़ोला दारू छोङदे, नींतर मारू छोङ।
मद पीतां मरवण कठै, जासी काया छोङ।६।

मदछकिया छैला सुणो, देवो दारू छोङ।
नित भंजैला माजनू, जासी मूछ मरोङ।७।

दारू दाल़द दायनी, मत ना राखो सीर।
लाखीणी इज्जत मिटै, घर रो घटसी नीर।८।

दारू देवै दुःख घणा, घर रो देवै भेद।
धण रो हल़को हाथ ह्वै, रोक सकै ना बैद।९।

धण तो दुखियारी रहै, दुख पावै औलाद।
जिण रै घर दारू बसै, सुख सकै नहीं लाध।१०।

मिनख जूण दोरी मिलै, मत खो दारू पी'र।
धूल़ सटै क्यूं डांगरा, मती गमावै हीर।११।

दारू न्यूतै बण सजन, दोखी उणनै जाण।
दूर राखजे कर जतन, मत करजे सम्मान।१२।

दारू सुण दातार है, घणां कैवला लोग।
मत भुल़ ज्याई बावल़ा, मती लगाजे रोग।१३।

गाफल मत ना होयजे, मद पीके मतवाल।
लत लागी तो बावल़ा, राम नहीं रूखाल़।१४।

रैज्ये मद सूं आंतरो, सदां सदां सिरदार।
ओगणगारी मद बुरी, मत मानी मनवार।१५।

मद री मनवारां करै, नीं बो थारो सैण।
दूर भला इसङा सजन, मती मिलाज्यो नैण।१६।

जे सुख चावो जीव रो, दारू राखो दूर।
घर रा सै सोरा जिवै, आप जिवो भरपूर।१७।

गढ़'र कोट सै खायगी, दारू दिया डबोय।
अजै नहीं जे छोडस्यो, टाबर करमा रोय।१८
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
हमारे समाज को नशा मुक्त समाज बनाने का सभी बन्धुओ को संकलप लेना चाहिए अपने जीवन में.....

सुधरना नही है

पत्नियाँ दो तरीके की होती हैं
पहली वो .जो पति की बात सुनती है,
उसके विचारों को समझती है,
उनसे प्यार से पेश आती है,
कभी भी कोई फरमाइश नहीं करती
और तो और पति कितना भी गुस्सा करे वो मुस्कुराती रहती है
और दूसरी वो.......
जो सबके पास है।
_____________________________________

पत्नी आधे घंटे से मोबाइल के कैमरे को दुपट्टे से घिस रही थी।
सैल्फी लेती और फिर डिलिट मार देती।
शौहर लैपटाप पर काम करते करते ये नजारा चुपचाप देख रहा था।
काफी देर सब्र करने के बाद जब पति से रहा नहीं गया तो
उसने बोल ही दिया,
"शक्ल पर भी कपड़ा मार कर ट्राई कर ले!"
*
*
*
*
पति अस्पताल में भर्ती है!
_____________________________________

एक लड़की चाय पी रही थी उसके
मुह में मच्छर चला गया,

लड़की को पता ही नहीं चला! थोड़ी
देर बाद उस मच्छर का बाप आया और उसने लड़की के कान में कुछ कहा जिसे सुनकर लड़की बेहोश हो गई,

मच्छर ने कहा :- तुम्हारे पेट में मेरा
बच्चा है..
😂😂😂😂😂😄
_____________________________________

आज का ज्ञान:

जब पाप का घड़ा भर जाये तो.

घड़ा हटाकर ड्रम लगा देना चाहिये।
😂😂😂😂😂😂😂

😀😀सुधरना नही है😜😜
_____________________________________

😬😃😃😬😬😃
स्कूल में आग लग गई।
सब बच्चे खुश थे कि स्कूल नहीं जाना पड़ेगा पर एक बच्चा उदास था।
अध्यापक 😎 - बेटा तुम दुखी क्यों हो?
बच्चा - सर आप 😎जिन्दा कैसे बच गए?
😀😂😁😀😂😂😁😀😂😀😀
_____________________________________

जरूरी नहीं कि रात को नाले में गिरने वाला बेवड़ा ही हो,

अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते करते गिरने वाला सचा आशिक़ भी हो सकता है।…
😅😅😅😅😅😅🤓🤑😂😂🕷🕷🕷🏃
_____________________________________