Search This Blog

Wednesday 26 December 2018

आखिर अंतर रह ही गया

बचपन में जब हम रेल की सवारी  करते थे, माँ घर से खाना बनाकर ले जाती थी l पर रेल में कुछ लोगों को जब खाना खरीद कर खाते देखता बड़ा मन करता हम भी खरीद कर खाए l पापा ने समझाया ये हमारे  बस का नहीँ l अमीर लोग इस तरह  पैसे खर्च कर सकते हैं,  हम नहीँ l बड़े होकर देखा, जब हम खाना खरीद कर खा रहें हैं, वो लोग घर का भोजन ले जा रहे हैंl "स्वास्थ  सचेतन के लिए"।
आखिर वो अंतर रह ही गया l🙄

🧐🧐🧐🧐🧐🧐🧐🧐🧐

बचपन में जब हम सूती कपड़ा पहनते थे, तब वो लोग टेरीलीन पहनते थे l बड़ा  मन करता था पर  पापा कहते हम इतना खर्च  नहीँ कर सकते l बड़े होकर जब हम टेरीलीन पहने लगे तब वो लोग सूती  के कपड़े पहनने  लगे l सूती  कपड़े महंगे हो गए l हम अब उतने खर्च  नहीँ कर सकते l

आखिर अंतर रह ही गया 🙄🤔

⚖⚖⚖⚖⚖⚖⚖

बचपन में जब खेलते खेलते हमारी पतलून घुटनों के पास से फट जाता, माँ बड़ी ही कारीगरी से उसे रफू कर देती और हम खुश हो जाते l बस उठते बैठते अपने हाथों से घुटनों के पास का वो रफू हिस्सा ढक लेते l बड़े होकर देखा वो लोग घुटनों के पास फटे पतलून महंगे दामों  में बड़े दुकानों  से खरीदकर पहन रहे हैं l

आखिर अंतर रह ही गया🤔🙄

⚖⚖⚖⚖⚖⚖⚖⚖⚖

बचपन में हम साईकिल बड़ी मुश्किल से पाते,  तब वे स्कूटर पर जाते l जब हम स्कूटर खरीदे, वो कार की सवारी करने लगे और जबतक हम मारुति खरीदे, वो बीएमडब्लू पर जाते दिखे l
आखिर अंतर रह ही गया 🤔🙄

💰💰💰💰💰💰💰💰

और हम जब रिटायरमेन्ट का पैसा लगाकर  BMW खरीदे अंतर को मिटाने के लिए तो वो साईकिलिंग करते नज़र आये स्वास्थ्य के लिए।

   
अंतर रह ही गया🤔🙄
हर हाल में हर समय दो लोगो में अंतर रह ही जाता है , अंतर सतत है सनातन है सदा सर्वदा रहेगा , कभी भी दो व्यक्ति और दो परिस्थितिया  एक जैसी नहीं होती।  इसलिए जिस हाल में हो जैसे हो प्रसन्न रहे , कही ऐसा न हो कल की सोचते सोचते आज को ही खो दे और फिर कल इस आज को याद करे।

Wednesday 3 October 2018

वो अवकाश चाहिए

मन की थकान जो उतार दे
वो अवकाश चाहिए

इस भागती सी जिंदगी में
फुरसत की सांस चाहिए ।

चेहरों को नहीं दिल को भी
पढ़ने का वक्त हो ….

मोबाइल लैपटॉप से
कुछ पल
सन्यास चाहिए।

मन की जमीं के सूखे
पर तो
ध्यान ही नहीं।
कब बन गए उसर
हमें ये भान ही नहीं।

कोई फूल
इस पर
खिलने को
प्रयास चाहिए ।

अपनों की
देखभाल का
एहसास चाहिए ।

अब बहुत मन भर
गया
बड़प्पन
और मान से।

है बहुत तृप्त अहम
झूठी आन बान शान से।
इसको भी एक दिन का
उपवास चाहिए ।

बन जाऊं
तितली या परिंदा कोई
वो आभास चाहिए ।

मन की थकान
जो उतार दे
वो अवकाश चाहिए..‼

Monday 6 August 2018

*GST से एग्जाम में पूछे जाने वाले प्रश्न*

1-  GST  का पूरा नाम क्या है ?
*ANS - वस्तु और सेवा कर (GOOD AND SERVICES TAX )*

2- GST लागु करने वाला विश्व का पहला देश कौन सा  है
*ANS -फ्रांस 1954*

3-वह संविधान संसोधन जिसके तहत  GST पारित किया गया भारत में ?
*ANS -122*

4- GST परिषद में  कुल सम्मिलित सदस्यों की संख्या कितनी है?
*ANS -33*

5-GST  को भारत में पारित करने वाला पहला राज्य कौन सा है
*ANS - 1-असम -12 august 2016*

6- भारत का GST  किस देश के मॉडल पर आधरित है ?
*ANS-  कनाडा*

7- भारत में वस्तु और सेवा कर GST  कब लागु किया गया ?
*ANS - 1 जुलाई 2017*
पहले ये 1 अप्रैल 2017 को लागु होने वाला था।

8- भारत में GST  लागु करने का सुझाव किसने दिया ?
*ANS - विजय केलकर समिति ने*

9- सर्व प्रथम GST  बिल का  प्रारूप तैयार करने वाली समिति के अधक्ष्य कौन थे ?
*ANS - असीम दस गुप्ता*

10-  GST  बिल राज्य सभा  तथा लोक सभा में कब से पारित किया ?
*ANS 1-राज्य सभा  - 3 ऑगस्त 2016*
*2- लोक सभा  - 8 ऑगस्त 2016*

11-  GST  के लिए विधेयक के पक्ष में कितने वोट पड़े ?
*ANS –विधेयक के पक्ष में 336 और विपक्ष में 11*

12-  GST  बिल में राष्ट्पति ने कब मंजूरी दी ?
*ANS - 8 सितम्बर 2016*

13- GST  पंजीकरण में कुल कितने अंक है ?
*ANS – 15*

14- GST  की दरे कितने प्रकार की है ?
*ANS-  0%,5%,12%,18%,28%*

15-  लगभग कितने देशो ने GST  अपनाया है ?
*ANS - 160*

16-   भारत में GST का प्रस्ताव कब लाया गया था ?
*ANS -2000*

17- GST  परिषद का मुख्यालय कहा है
*ANS - दिल्ली*

18-   GST  परिषद के वर्तमान में अधक्ष्य कौन है ?
*ANS - अरुण जेटली*

19 – GST  बिल को सबस पहले पारित कहा किया गया ?
*ANS - तेलंगाना*

20- भारत का एक मात्र राज्य जँहा GST पारित नहीं किया है ?
*ANS- जम्मू कश्मीर*

21-   GST  दिवस कब मनाया जायेगा ?
*ANS – 1  जुलाई*

22- GST  की चोरी करने में कितने वर्ष का कारावास होगा ?
*ANS – 5*

23- GST  किस प्रकार का कर है
*ANS - अप्रत्यक्ष*

24- GST प्रशाशन के लिए किस नाम से पोर्टल तैयार किये गए है ?
*ANS - GST पोर्टल*

25- GST  नेटवर्क के साथ जुडी भारत की दो आईटी कम्पनी कौन सी है
*ANS- इनफ़ोसिस और विप्रो*

Thursday 12 July 2018

दुध की मलाई

शिक्षा विभाग बन
बच्चों के लिए ढाबा

दुध दिया है सरकार नें
गर्म किया है अध्यापकों नें
और पीया है बच्चों नें
तो बताओ मलाई कोन खायेगा
यही तो उलझन है अभी तक
जो सुलझेगी नहीं
हर व्यक्ति सवाल कर रहा है
काश ये होता की
सरकार वहीं से दुध भेजती
और अपने अलग से आदमी भेजती
जो पिलाकर चले जाते
और मलाई जो बचती
वह सरकार को जमा करवा देते
यही तो विडम्बना है सरकारी महकमों की
कोई भी योजना लानें से पहले
कुछ भी विचार नहीं करती
अध्यापक क्या करेंगे बेचारे
दो पीरियड तो दुध में पुरे हो जायेंगे
एक दुध लानें में व दुसरा दुध पिलानें में
फिर पढ़ाई कहां से करवायेंगें
फिर आगे से आवाज आएगी
हमें रिजल्ट अच्छा चाहिये
क्या यही है हमारी शिक्षा प्रणाली
खाना तो चलता ही था
और दुध भी चालु हो गया
फिर और कोई सरकार आएगी तो
नाश्ता व चाय भी चालु करवाएगी
क्यों ना बच्चों की सोने की व्यवस्था भी
वहीं करा दी जाये
और अध्यापकों के खाने क़ि भी वहीं
सरकार को कुछ करना ही था तो
सरकारी यूनिफॉर्म बनवाते
और बच्चों को पहनाते
या स्कूल में और सुविधाएँ करवाते
दुध से क्या होगा
बच्चों का कोनसा विकास होगा
अभी तो शुरुआत है
अभी तो छिपकलियां गिरना बाकी है
कोकरोज गिरना बाक़ी है
फिर बच्चों का बीमार होना बाक़ी है
फिर जाँच समिति गठित कर दी जायेगी
सब विद्यालयों में हड़कम्प मच जायेगा
पुरा महकमा एक हो जायेगा
फिर दुध वालों की खैर नहीं और
अध्यापकों की खैर नहीं
क्या यही है अपनी शिक्षा प्रणाली
क्यों स्कूलों को बर्बाद करते हो
क्यों पढ़नें का समय छीनते हो
क्यों स्कूलों को ढाबे बनाते हो
क्या यही थी बी एड
और एस टी सी , की डिग्रियां
जो सबको रसोइये बनाकर रख दी
जो थी ज्ञान की पाठशाला
उसे क्यों पकवान शाळा बनाकर रख दी
जब नहीं आएगा दुध तो
मलाई कहां से आएगी
और मलाई नहीं आएगी तो
मलाई खानें का मौका कहां से आएगा
और जब ना होगा बांस
तो बांसुरी फिर कहां से बजेगी ,,,,,

*दुध   पिलाकर    सभी   बच्चों    का !*
*ध्यान   शिक्षा   से   क्यों हटाते   हो !!*
*जो  काम  था  सबके  घर  पर   होना !*
*वो   स्कूल   में   क्यों  करवाते   हो !!*
*जो समय  था पढ़नें और  पढानें  का !*
*उसे खानें पीनें में ही क्यों गंवाते हो !!*

क्या यही है हमारे सबसे बड़े लोकतन्त्र की शिक्षा प्रणाली,

Sunday 27 May 2018

प्रस्तुत है प्रत्येक संस्थाओ की पुस्तकें विषयानुसार

▪️ सम्पूर्ण एन.सी.ई.आर.टी पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1TAFtKww7HxEHSj4A4K68qZcJN70hlxbp

▪️प्राचीन एन.सी.ई.आर.टी पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1ZyOz8tNJ6i6OI5K7dvBtTbn9DqtJwNA1

▪️  हिंदी #व्याकरण - https://drive.google.com/folderview?id=1-abh8vjAtZXEW7Q97WxeywWcv7lJs4zh

▪️ संस्कृत व्याकरण - https://drive.google.com/folderview?id=0BzAQ9_6UrOqNZEZwNTRnank1OUU

▪️ अंग्रेजी व्याकरण - https://drive.google.com/folderview?id=1OV-LxoNjhKokEOUuadue59oLCwr-CM6r

▪️ #गणित - https://drive.google.com/folderview?id=1eoK_ewhGLD-8yyOQOozv0EPAA9XXeltc

▪️ विज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1ap9-BBTKWrKneVd4-Ant028oAK0w374R

▪️इतिहास - https://drive.google.com/folderview?id=0BzAQ9_6UrOqNMEZRWVNzelFyajg

▪️ #भूगोल - https://drive.google.com/folderview?id=14fMfJGI9yft8ivurvXImyEh4wrRvJOlg

▪️ राजव्यवस्था - https://drive.google.com/folderview?id=17qhyUr7n23ZoxlD2srQ4woJDMnnDkztK

▪️ अर्थशात्र - https://drive.google.com/folderview?id=1-nMRpouEdl0fmWdflWR74zGUNcjEudk2

▪️ #समाजशास्त्र - https://drive.google.com/folderview?id=1XN5DeunCvSVCxEjp-G9odGwvw13N22of

▪️ नीतिशास्र - https://drive.google.com/folderview?id=1uwtE3oL_B5yFb5KzGKXvYKRaZcM-jnjU

▪️ दर्शन शास्त्र - https://drive.google.com/folderview?id=1O4vT7CCxzvDqLzZAR99gv-QdxEJeLHaA

▪️ #लोकप्रशासन - https://drive.google.com/folderview?id=1QpgwsKqzT7geaqCRRwyYD4DR0YFrhu1

▪️सामान्य ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=0BzAQ9_6UrOqNUmNKZmg2VmpRWUU

▪️ निबंध - https://drive.google.com/folderview?id=16kKm5l7p82IWIY0ABh7fnBuc7QnuSRpc

▪️ #मनोविज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=12U-HBWhLtzdrrsAfhbBVnmNjm3iscB32

▪️ भारतीय कला व संस्कृति - https://drive.google.com/folderview?id=1wujZS8u988JhdGrsMh_EjAF7p8oUbBRy

▪️ #कंप्यूटर ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=0BzAQ9_6UrOqNNl9ITlVNUlpTUVk

▪️ बी.ए. प्रथम वर्ष के पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1OOftBBvksOOhKaqrpeBytZ1wJbZfCueP

▪️ बी.ए. द्वितीय वर्ष की पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1Lqw9VMF2GXendf3ob_mKFBn2fukEO787

▪️ बी.ए. तृतीय वर्ष की पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1uMLdtshP_mg7tj_nRIViYx5mVFDCsenT

▪️ एम.एड स्तर की पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1pil4fhy0CfSVXTI1oDfhNbEnmqTAbRrr

▪️ बी.एस.सी स्तर की पुस्तकें - https://drive.google.com/folderview?id=1PgWFXtl6MioZGQwu9KNbHtA8mWOkph1b

▪️ उ.प्र #सामान्यज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1unFRB_gEY1CrjSfswJ3-xHUW9JmuJYmw

▪️ मध्यप्रदेश ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1C-AbO4AdtgPHo1Oito0Aj_QEV3QeDNG7

▪️ राजस्थान ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1lUHZQNvwCGBb3J6gJqq7Fpef1-D5IaXh

▪️ झारखंड ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1cOWL8zyqF13rgGvs385U_YrPlAegbiVU

▪️ उत्तराखंड ज्ञान - https://drive.google.com/folderview?id=1UN6NYvXjh_Mdu4f4GZeT_I1T846UsQh2
▫️▫️  ▫️▫

Monday 7 May 2018

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

🌴राजस्थान
1. केवला देवी राष्ट्रीय उद्यान
2. रणथ्मभोर राष्ट्रीय पार्क
3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
4. डैजर्ट राष्ट्रीय पार्क
5. दर्रा राष्ट्रीय पार्क
6. घना पक्षी राष्ट्रीय पार्क
7. केवला देवी राष्ट्रीय पार्क
8. ताल छापर अभ्यारण्य
9. माउंट आबू वाईल्ड लाइफ सैंचुरी

🌴मध्य प्रदेश
1. कान्हा राष्ट्रीय पार्क
2. पेंच राष्ट्रीय पार्क
3. पन्ना राष्ट्रीय पार्क
4. सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क
5. वन विहार पार्क
6. रुद्र सागर झील राष्ट्रीय पार्क
7. बांधवगढ नेशनल पार्क
8. संजय नेशनल पार्क
9. माधव राष्ट्रीय पार्क
10. कुनो नेशनल पार्क
11. माण्डला प्लांट फौसिल राष्ट्रीय पार्क

🌴अरुणाचल प्रदेश
1. नामदफा राष्ट्रीय पार्क

🌴हरियाणा
1. सुलतानपुर राष्ट्रीय पार्क
2. कलेशर राष्ट्रीय पार्क

🌴उत्तर प्रदेश
1. दूदवा राष्ट्रीय पार्क
2. चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार

🌴झारखंड
1. बेतला राष्ट्रीय पार्क
2. हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क
3. धीमा राष्ट्रीय पार्क

🌴मणिपुर
1. काइबुल लाम्झो राष्ट्रीय पार्क
2. सिरोही राष्ट्रीय पार्क

🌴सिक्किम
1. खांचनजोंगा राष्ट्रीय पार्क

🌴त्रिपुरा
1. क्लाउडेड राष्ट्रीय पार्क

🌴तमिलनाडु
1. गल्फ आफ मनार राष्ट्रीय पार्क
2. इन्दिरा गांधी ( अन्नामलाई ) राष्ट्रीय पार्क
3. प्लानी हिल्स राष्ट्रीय पार्क
4. मुकुरूथी नेशनल पार्क
5. गुनीडे नेशनल पार्क

🌴ओडिसा
1. भीतरगनिका राष्ट्रीय पार्क
2. सिंमली राष्ट्रीय पार्क
3. नन्दनकानन राष्ट्रीय चिड़ीयाघर
4. चिल्का झील अभयारण्य

🌴मिजोरम
1. माउन्टेन राष्ट्रीय पार्क
2. मुरलेन राष्ट्रीय पार्क
3. फांगपुई नेशनल पार्क
4. डाम्फा अभ्यारण्य

🌴जम्मू-कश्मीर
1. दाचीग्राम राष्ट्रीय पार्क
2. सलीम अली राष्ट्रीय पार्क
3. किस्तवाड़ राष्ट्रीय पार्क
4. हैमनिश नेशनल पार्क
5. जैव मण्डल रीजर्व , श्रीनगर

🌴पश्चिम बंगाल
1. सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क
2. बुक्सा राष्ट्रीय पार्क
3. जलधपारा राष्ट्रीय पार्क
4. गोरूवारा राष्ट्रीय पार्क
5. सिंघालिला राष्ट्रीय पार्क
6. नियोरा वैली नेशनल पार्क

🌴असम
1. मानस राष्ट्रीय पार्क
2. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क
3. नामेरी राष्ट्रीय पार्क
4. राजीव गांधी ओरांग पार्क
5. डिब्रूगढ़ शेखोवाल राष्ट्रीय पार्क

🌴आंध्र प्रदेश
1. कसरू ब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क
2. इन्दिरा गाँधी प्राणी विज्ञान पार्क
3. मरूगवामी नेशनल पार्क
4. श्री वेंकटेश्वरम राष्ट्रीय पार्क
5. कावला राष्ट्रीय पार्क
6. नागार्जुन सागर राष्ट्रीय पार्क
7. नेलापत्तु पक्षी राष्ट्रीय पार्क

🌴महाराष्ट्र
1. बोरीवली ( संजय गांधी ) राष्ट्रीय पार्क
2. चांदोली राष्ट्रीय पार्क
3. तबोड़ा राष्ट्रीय पार्क
4. गुग्गामल राष्ट्रीय पार्क
5. नवागांव राष्ट्रीय पार्क
6. तन्सा नेशनल पार्क, थाणे
7. मेलघाट राष्ट्रिय अभ्यारण्य

🌴अण्डमान-निकोबार
1. सैडिल पीक राष्ट्रीय उद्यान
2. महात्मा गाँधी मैरीन ( वंदूर ) राष्ट्रीय उद्यान
3. फोसिल राष्ट्रीय पार्क
4. कैंपबैल नेशनल पार्क
5. गलेथा राष्ट्रीय पार्क
6. माऊंट हैरिट नेशनल पार्क
7. रानी झांसी मैरीन राष्ट्रीय पार्क

🌴हिमाचल प्रदेश
1. पिन वैली पार्क
2. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क
3. रोहल्ला राष्ट्रीय पार्क
4. किरगंगा राष्ट्रीय पार्क
5. सीमलबरा राष्ट्रीय पार्क
6. इन्द्रकिला नेशनल पार्क
7. शिकरी देवी अभ्यारण्य

🌴गुजरात
1. गिर राष्ट्रीय पार्क
2. मरीन राष्ट्रीय पार्क
3. ब्लेक बुक राष्ट्रीय पार्क
4. गल्फ आफ कच्छ
5. वंसदा नेशनल पार्क

🌴उत्तराखण्ड
1. जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क
2. वैली आफ फ्लावर राष्ट्रीय पार्क
3. नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क
4. राजाजी नेशनल पार्क
5. गोविन्द पासू विहार नेशनल पार्क
6. गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क

🌴छत्तीसगढ
1. कांगेर घाटी ( कांगेर वैली ) राष्ट्रीय पार्क
2. इन्द्रावती राष्ट्रीय पार्क
3. गुरू घासीदास ( संजय ) राष्ट्रीय उद्यान

🌴केरल
1. साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क
2. पेरियार नेशनल पार्क
3. मैथीकेतन नेशनल पार्क
4. अन्नामुदाई नेशनल पार्क
5. एर्नाकुलम नेशनल पार्क

🌴कर्नाटक
1. बांदीपुर राष्ट्रीय पार्क
2. नागरहोल ( राजीव गांधी ) राष्ट्रीय उद्यान
3. अंसी राष्ट्रीय पार्क
4. बनेरघाटला नेशनल पार्क
5. कुडूरमुख नेशनल पार्क
6. तुंगभद्रा राष्ट्रीय पार्क

🌴पंजाब
1. हरिकै वैटलैण्ड नेशनल पार्क

🌴तेलंगाना
1. महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क
2. किन्नरसानी अभ्यारण्य

🌴गोआ
1. सलीम अली बर्ड सैंचुरी
2. नेत्रावली वन्यजीव पार्क
3. चौरा राष्ट्रीय पार्क
4. भगवान महावीर नेशनल पार्क

🌴बिहार
1. वाल्मिकी नेशनल पार्क
2. विक्रमसिला गंगटिक डॉल्फिन सैंचुरी
3. कंवर लेक बर्ड सैंचुरी.

                 D. Ram Suthar

Wednesday 24 January 2018

खिचड़ी का आविष्कार

कई वर्षों पहले एक बार,
दिन का नाम था रविवार।
पति-पत्नी की एक जोड़ी थी,
नोंकझोंक जिनमें थोड़ी थी।।

अधिक था उनमें प्यार,
मीठी बातों का अम्बार।
सुबह पतिदेव ने ली अंगड़ाई,
पत्नी ने बढ़िया चाय पिलाई।।

फिर नहाने को पानी किया गर्म,
निभाया अच्छी पत्नी का धर्म।
पति जब नहाकर निकल आए,
पत्नी ने बढ़िया पकौड़े खिलाए।।

फिर पतिदेव ने समाचार-पत्र पकड़ा,
दोनों हाथों में उसे कसकर जकड़ा।
अगले तीन घंटे तक न खिसके,
रहे वो समाचार-पत्र से चिपके।।

पत्नी निपटाती रही घर के काम,
मिला न एक पल भी आराम।
एक पल को जो कुर्सी पर टिकी,
पति ने तुरंत फरमाइश पटकी।।

बोले अब नींद आ रही है ढेर सारी,
प्रियतमा बना दो पूड़ी और तरकारी।
पत्नी बोली मैं हूँ आपकी आज्ञाकारी,
लेकिन फ्रिज में नहीं है तरकारी।।

पति बोले दोपहर तक कोहरा छाया है,
सूरज को भी बादलों ने छिपाया है।
ऐसे में तरकारी लेने तो न जाऊँगा,
छोड़ो पूड़ी, दाल-चावल ही खाऊँगा।।

पत्नी बोली थोड़ी देर देखिए टीवी,
अभी खाना बनाकर लाती बीवी।
पति तुरंत ही गए कमरे के अंदर,
पत्नी ने रसोई में खोले कनस्तर।।

दाल-चावल उसमें रखे थे पर्याप्त,
पर सिलेंडर होने वाला था समाप्त।
बन सकते थे चावल या फिर दाल,
क्या बनाएँ क्या न का था सवाल।।

कोहरा, बादल और था थरथर जाड़ा,
सूरज निकले गुजर चुका था पखवाड़ा।
कैसे कहती पत्नी कि सिलेंडर लाना है,
वरना दाल-चावल को भूल जाना है।।

इतनी ठंड में पति को कैसे भेजूँ बाजार,
काँप-काँप उनका हो जाएगा बँटाधार।
इस असमंजस से पाने के लिए मुक्ति,
धर्मपत्नी ने लगायी एक सुंदर युक्ति।।

कच्ची दाल में कच्चे चावल मिलाए,
धोकर उसने तुरंत कुकर में चढ़ाए।
कुछ देर में एक लम्बी सी आई सीटी,
पति के पेट में चूहे करने लगे पीटी।।

पत्नी ने मेज पर खिचड़ी लगायी,
साथ में अचार और दही भी लायी।
नया व्यंजन देखकर दिमाग ठनका,
और पति के मुख से स्वर खनका।।

बोले न तो है चावल न ही है दाल,
दोनों को मिलाजुला ये क्या है बवाल।
पत्नी बोली सिलेंडर हो गया खाली,
इसलिए मैंने चावल-दाल मिला डाली।।

एक बार ही कुकर था चढ़ सकता,
दाल-चावल में से कोई एक पकता।
इतनी ठंड में आप जो बाहर जाते,
अगले दो घण्टे तक कँपकँपाते।।

इसलिए मैंने इन दोनों को मिलाया,
आपके लिए ये नया व्यंजन बनाया।
खाने से पहले धारणा मत बनाइए,
तनिक एक चम्मच तो चबाइए।।

पेट में चूहे घमासान मचा रहे थे,
चावल देख पति ललचा रहे थे।
नुक्ताचीनी और नखरे छोड़कर,
खाया एक कौर चम्मच पकड़कर।।

नये व्यंजन का नया स्वाद आया,
पत्नी का नवाचार बहुत भाया।
बोले अद्भुत संगम तुमने बनाया,
और मुझे ठण्ड से भी है बचाया।।

तृप्त हूँ मैं ये नया व्यंजन खाकर,
और धन्य हूँ तुम-सी पत्नी पाकर।
पर एक बात तो बताओ प्रियतमा,
क्या नाम है इसका, क्या दूँ उपमा।।

पत्नी बोली पहली बार इसे बनाया,
नाम इसका अभी कहाँ है रख पाया।
खिंच रही थी गैस दुविधा थी बड़ी,
इसलिए इसको बुलाएँगे खिचड़ी।।

मित्रों इनके सामने जब समस्या हुई खड़ी,
न तो पति चिल्लाया न ही पत्नी लड़ी।
आपके समक्ष भी आए जब ऐसी घड़ी,
प्रेम से पकाइएगा कोई नयी खिचड़ी।।

तो इस पूरी घटना का जो निकला सार,
उसे हम कह सकते हैं कुछ इस प्रकार।
कि पति-पत्नी में जब हो असीम प्यार,
तो हो जाता है खिचड़ी का आविष्कार।।