Search This Blog

Sunday 31 December 2017

मेरा गाँव (तेना)

तरूण जी के नाम पर बसा तेना गांव। तेना गांव जोधपुर शेरगढ मार्ग पर शेरगढ मुख्यालय से 12किलोमीटर दूर बसा है। तेना गांव के बारे में लोगों की मान्यता है कि राव गोगादेव  जी राठौड़ के पुत्र सैसमल जी ने तेना गांव बसाया था। 1450 ईस्वी के लगभग तेना गांव बसा। सैसमल जी के पुत्र तरूण जी के नाम से तेना गांव का नामकरण हुआ। कुछ लोगों की मान्यता है कि तन्ने खाँ नाम का मुस्लिम जिसका तेना गांव पर शासन था जिसे राव सैसमल जी ने मार डाला जिसके नाम से तेना गांव का नामकरण हुआ। राजपूतो का क्षेत्र होने से ऐसा मालूम होता है कि तेना गांव तरूण जी के नाम पर ही पड़ा। तेना गांव गोगादेव जी के 12 गांवो मे सबसे शक्तिशाली माना जाता रहा है। एक समय कि बात है कि डेडा गांव जो पाली जिले में है वहाँ गोगादेव के 11गांव युद्ध का बदला लेने गए और तेना गांव को पीछे रखा जब 11गांव डेडा गांव को लूट कर वापस आए और धन का बंटवारा करने लगे तब तेना गांव ने धन लेने से इंनकार कर दिया तब बाकी गांव वालो ने कहा कि डेडा गांव में गवर और ईशर है जिसे लूट लाओ, तब तेना गांव डेडा कि गवर और ईशर ले आए, तब से तेना गांव को गोगादेव जागीरी का सबसे शक्तिशाली गांव माना जाने लगा। तेना गांव के पहले शहीद श्री मोड़ सिंह राठौड़ जो आजाद हिन्द फौज में थे। किशोर सिंह राठौड़ भी आजाद हिन्द फौज में सेवा दे चुके थे। शहीद गणपत सिंह मूलू भारत पाक युद्ध में शहीद हुए थे। तेना गांव मे अनेक फौजी है जो भारतीय सेना में सेवाएँ दे चुके हैं और आज भी कई युवा लोग सेना में सेवाएँ दे रहे हैं।तेना गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। गांव के कई लोग शिक्षक, पुलिस, सेना, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग और निजी क्षेत्र में सेवाएँ दे रहे हैं। तेना गांव के प्रथम आरएएस अधिकारी श्री परबत सिंह राठौड़ है। तेना गांव के प्रथम सरपंच श्री चैन सिंह राठौड़ थे।अभी तेना गांव के सरपंच श्रीमती कंवरूकंवर है। गोगादेव समाज के अध्यक्ष श्री भगवान सिंह राठौड़ भी तेना के ही रहने वाले हैं। क्रय विक्रय समिति बालेसर के अध्यक्ष श्री बाघ सिंह राठौड़ तेना के ही निवासी हैं। तेना गांव में शेरगढ तहसील के सबसे अधिक बीपीएल परिवार है। तेना गांव में अनेक जातियों के लोग निवास करते हैं गोगादेव राजपूत बाहुल्य है इनके अलावा भाटी, ईन्दा, चौहान, सिसोदिया ,सोढा, खिंची, देवराज, रावणा राजपूत, संत,राज पुरोहित,दमामी, सुथार, दर्जी, देवासी, गोस्वामी, सोनी, खत्री, केला और राठी, भार्गव, प्रजापत, जाट, नाई, गवारिया, लोहार,भील, मेघवाल, हरिजन, सांची आदि जातियों के लोग निवास करते हैं।तेना गांव में मुख्य समस्या~जोधपुर शेरगढ मार्ग पर बसा तेना गांव अभी भी सिंगल लेन है।तेना गांव  मे बैंक शाखा का अभाव है। तेना गांव में बालिका माध्यमिक विद्यालय का अभाव है।तेना गांव में पुलिस चौकी या होम गार्ड कि सुविधा नहीं है।तहसील मुख्यालय से जुड़ा होने पर भी रोड़वेज बस का अभाव है जिससे डाक विभाग को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तेना गांव खिंरजा, तिबना, टिम्बड़ी, सोईन्तरा, शेरगढ, भुंगरा व गड़ा गांव से जुड़ा है फिर भी तेना मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध नहीं है। शिक्षकों के काफी पद रिक्त हैं। तेना गांव के राजस्व गांव नाहर सिंह नगर और हनुवत नगर है। गांव में दो प्रमुख कुएँ है। तेना गांव के प्रमुख धार्मिक स्थल~तेना मे नागणेच्ची माता का जूना देवल और नागणेच्ची माता का नया देवल जो गोगादेव समाज के 12 गांवो का है, इसके अलावा महादेव मंदिर, ठाकुर जी का मंदिर, हनुमान जी का मंदिर, शनिदेव का मंदिर, बायोसा का मंदिर, पाबुजी राठौड़ का मंदिर, खेतपाल जी का मंदिर, जोतसिंह भोमियाजी का मंदिर, पदम सिंह भोमियाजी का मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र है। तेना गांव में गुरु जलंधर नाथ जी का मंदिर अधुरी भाखरी पर बन रहा है जो लोगों की आस्था का प्रमुख धार्मिक स्थल है।

Thursday 21 December 2017

पंचवर्षीय योजनाओं मॆ प्राथमिकता के प्रमुख क्षेत्र

✅1 पंचवर्षीय योजना (1951-56)

उतर -कृषि की प्राथमिकता।

✅2 पंचवर्षीय योजना (1956-61)

उतर -उद्योग क्षेत्र की प्राथमिकता।

✅3 पंचवर्षीय योजना (1961-66)

उतर - कृषि और उद्योग।

✅4 पंचवर्षीय योजना (1969-74)

उतर -न्याय के साथ गरीबी, विकास का हटाया।

✅5 वीं पंचवर्षीय योजना (1974-79)

उतर -गरीबी और आत्म निर्भरता का हटाया।

✅6 पंचवर्षीय योजना (1980-85)

उतर - 5 वीं योजना के रूप में में वही जोरदिया।

✅7 वीं पंचवर्षीय योजना (1985-90)

उतर -फूड प्रोडक्शन, रोजगार, उत्पादकता

✅8 वीं पंचवर्षीय योजना (1992-97)

उतर -रोजगार सृजन, जनसंख्या का नियंत्रण।

✅9 वीं पंचवर्षीय योजना (1997-02)

उतर -7 प्रतिशत की विकास दर.

✅10 वीं पंचवर्षीय योजना (2002-07)

उतर - स्व रोजगार और संसाधनों और विकास।

✅11 वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12)

उतर - व्यापक और तेजी से विकास।

✅12 वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17)

उतर -स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता {समग्र विकास} का सुधार।

Most Confusing Words

1-Colour- रंग, Colours- सेना का झंड़ा
2-Custom- रिवाज, Customs- कर
3-Effect- प्रभाव, Effects- समान
4-Manner- तरीका, Manners- व्यवहार
5-Moral- नैतिकता, Morals- सिंद्धान्त
6-Number- संख्या, Numbers- कविता की मात्राये
7-Pain- दर्द, Pains- कोशिश
8-Premise- प्रतिज्ञा, Premises- अहाता
9-Quarter- चौथाई भाग, Quarters- मकान
10-Spectacle- तमाशा, Spectacles- चश्मा
11-Letter- पत्र, Letters- साहित्य,वर्णाक्षर
12-Ground- जमीन, Grounds- कारण
13-Air- हवा , Airs- दिखावटी आचरण
14-Good -अच्छा, Goods -समान
15-Compass -सीमा ,Compasses- ज्यामिती यंत्र
16-Respect -सम्मान, Respects-मान्यता
17-Physic -दवा, Physics- भौतिक विज्ञान
18-Iron- लोहा, Irons -जंजीर
19-Force- ताकत, Forces- सेनाये
20-Abuse -गाली, Abuses- कुरीतिया
21-Advice- सलाह, Advices -सूचनायें
22-Alphabet -वर्णमाला, Alphabets- भाषाये
23-Amend -सुधार करना, Amends -हर्जाना
24-Arm- हाथ, Arms- हथियार
25-Brain- दिमाग, Brains- बौद्धिक
26-Proceeding- कार्यवाही, Proceedings- सभा
27-Return- लौटना, Returns- लाभ
28-Sand- बालू ,Sands -रेगिस्तान
29-Water -जल , Waters -समुद्र
30-Wage- वेतन ,Wages- मजदूरी
31-Damage- नुकसान, Damages- हर्जाना
32-Wood -लकड़ी, Woods -जंगल

महत्वपूर्ण फुल फॉर्म

*ए. ए. एफ. आई. (AAFI):* एमेच्योर एथ्लेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया

*ए. ए. पी. (AAP):* आम आदमी पार्टी

*ए. बी. सी. (ABC):* ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन

*ए. बी. एम. (ABM):* एंटी बैलेस्टिक मिसाइल

*ए. बी. वी. पी. (ABVP):* अखिल भारतीय विधार्थी परिषद

*ए. डी. बी. (ADB):* एशियन डिवलॉपमेंट बैंक

*ए. आई. डी. एस. (AIDS):* एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम

*ए. आई. आई. एम. एस. (AIIMS):* ऑल इंडिया इन्सटीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

*ए. टी. एम. (ATM):* ऑटोमेटेड टेलर मशीन

*बी. ए. (BA):* बैचलर ऑफ आर्ट्स

*बी. ए. एम. एस. (BAMS):* बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी

*बी. ए. आर. सी. (BARC):* भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर

*बी. बी. सी. (BBC):* ब्रिटिश ब्राडकस्टिंग कॉर्पोरेशन

*बी. सी.  (BC):* बिफोर क्राइस्ट

*बी. सी. सी. आई. (BCCI):* बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया

*बी. ई. एल. (BEL):* भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटिड

*बी. एस. ई. (BSE):* बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

*बी. एस. एफ. (BSF):* बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स

*सी. ए. डी. ए. (CADA):* कमांड एरिया डिवलॉप्मेंट एजेंसी

*सी. बी. डी. टी. (CBDT): *सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस

*सी. आई. ए. (CIA):* क्रीमिनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी

*सी. आई. डी. (CID):* क्रीमिनल इंवेस्टीगेशन डिपार्ट्मेंट

*सी. आई एल. (CIL):* कोल इंडिया लिमिटिड

*सी. ओ. डी. (COD):* कैश ऑन डिलिवरी

*सी. ओ. पी. (COP):* कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज

*सी. वी. सी. (CVC):* चीफ विजिलेंस कमीशन

*सी. डब्ल्यू. सी. (CWC):* केमिकल वेपंस कनवेंशन

*डी. एन. ए. (DNA):* डिऑक्सी राईबोस न्यूक्लिक एसिड

*डी. आर. डी. ए. (DRDA):* डिस्ट्रिक्ट रूरल डिवलॉप्मेंट एजेंसी

*डी. आर. डी. ओ. (DRDO):* डिफेंस रिसर्च एंड डिवलॉपमेंट ऑर्गेनाइजेशन

*डी. टी. एच. (DTH):* डायरेक्ट टू होम

*डी. वी. डी. (DVD):* डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क

*ई. सी. जी. (ECG):* इलेक्ट्रो काइडियोग्रा

*ई. एम. आई. (EMI):* इक्विटेड मंथली इंस्टालमेंट

*ई. एम. एस. (EMS):* यूरोपियन मॉनिटरिंग सिस्टम

*ई. पी. ज़ेड. (EPZ):* एक्स्पोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन

*ई. एस. सी. ए. पी. (ESCAP):* इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक

*ई. एस. आई. सी. (ESIC):* एम्पलॉइज़ स्टेट इंश्योरेंस कोर्पोरेशन

*ई. वी. एम. (EVM):* इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन

*एफ. ए. टी. ए. (FATA):* फेडरली एड्मिनिस्टर्ड ट्राइबल एरियाज़

*एफ. बी. आई. (FBI):* फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन

*एफ. सी. आई. (FCI):* फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया

*एफ. आई. आर. (FIR):* फर्स्ट इंफोर्मेशन रिपोर्ट

*एफ. एम. (FM):* फ्रिक्वेंसी मॉड्यूलेशन

*जी. ए. ए. आर. (GAAR):* जनरल एंटी अवॉय्डेंस रूल्स

*जी. ए. टी. टी. (GATT):* जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एंड ट्रेड

*जी. सी. सी. (GCC):* गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल

*जी. आई. सी. (GIC):* जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन

*जी. एम. (GM):* जैनेटिकली मोडिफाइड / जनरल मैनेजर

*जी. एम. टी. (GMT):* ग्रीनविच मीन टाइम

*जी. एन. पी. (GNP):* ग्रॉस नेशनल प्रोडक्ट

*जी. पी. ओ. (GPO):* जनरल पोस्ट ऑफिस

*जी. पी. एस. (GPS):* ग्लोबल पॉज़िशनिंग सिस्टम

*जी. आर. टी. (GRT):* ग्रास रेटेड टनेज

*जी. एस. एल. वी. (GSLV):* जियोसिंक्रोनेस सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल

*जी. एस. टी. (GST):* गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स

*एच. ए. एल. (HAL):* हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटिड

*एच. डी. आई. (HDI):* हयूमन डिवलॉप्मेंट इंडेक्स

*एच. ई. एल. (HEL):* हैवी इलेक्ट्रीकल लिमिटिड

*एच. एम. टी. (HMT):* हिंदुस्तान मशीन टूल

*एच. एस. एल. (HSL):* हिंदुस्तान स्टील लिमिटिड

*एच. टी. एम. एल. (HTML):* हाई टेक्स्ट मार्कअप लेंग्वेज

*एच. यू. डी. सी. ओ. (HUDCO):* हाउसिंग एंड अर्बन डिवलॉपमेंट कॉर्पोरेशन

*एच. वाई. वी. एस. (HYVS):* हाई यील्ड वैरायटी सीड्स

*आई. ए. ए. आई. (IAAI):* इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया

*आई. ए. ए. एस. (IAAS):* इंडिया ऑडिटएंड अकऊंट्स सर्विस

*आई. ए. ई. ए. (IAEA):* इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी

*आई. सी. ए. आर. (ICAR):* इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च

*आई. सी. डब्लयू. ए. (ICWA):* इंस्टीट्यूटऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंट्स

*आई. डी. ए. (IDA):* इंटरनेशनल डिवलॉपमेंट एजेंसी

*आई. एफ. एस. (IFS):* इंडियन फॉरेस्ट सर्विस

*आई. एम. ए. (IMA):* इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

*आई. एन. ए. (INA):* इंडियन नेशनल आर्मी

*आई. एन. एस. (INS):* इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी

*आई. एन. एस. ए. टी. (INSAT):* इंडियन नेशनल सेटेलाइट

*आई. एन. टी. यू. सी. (INTUC):* इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कॉन्ग्रेस

*आई. एन. टी. ई. एल. एस. ए. टी. (INTELSAT):* इंटरनेशनल टेलीकॉम्यूनिकेशन सेटेलाइट

*आई. पी. सी. (IPC):* इंडियन पेनल कोड

*आई. पी एल. (IPL):* इंडियन प्रीमियर लीग

*आई. क्यू. (IQ):* इंटेलीजेंस क्योसेंट

*आई. आर. बी. एम. (IRBM):* इंटरमिडिएट रेंज बैलास्टिक मिसाइल

*आई. आर. सी. ओ. एन. (IRCON):* इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कम्पनी

*आई. एस. आई. (ISI):* इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस

*आई. एस. आर. ओ. (ISRO):* इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन

*आई. एस. टी. (IST):* इंडियन स्टैंडर्ड टाइम

*जे. के. एल. एफ. (JKLF):* जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट

*जे. एन. एन. यू. आर. एम. (JNNURM):* जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन

*के. वी. आई. आई. सी. (KVIIC):* खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन

*एल. ए. एस. ई. आर. (LASER):* लाइट एम्प्लीफिकेशन बाई स्टीमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन

*एल. सी. डी. (LCD):* लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले

*एल. ई. डी. (LED):* लाइट एमिटिंग डायोड

*एल. आई. सी. (LIC):* लाईफ इंश्योरेंस कोर्पोरेशन

*एल. पी. जी. (LPG):* लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस

*एम. बी. बी. एस. (MBBS):* बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी

*एम. आई. पी. (MIP):* मून इम्पैक्ट प्रोब

*एम. एन. सी. (MNC):* मल्टी नेशनल कम्पनी

*एम. एन. आर. ई. जी. ए. (MNREGA):* महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना

*एम. आर. टी. पी. सी. (MRTPC):* मोनोपोली एंड रेस्ट्रिक्टिव ट्रेड प्रैक्टिसेज कमीशन

*एन. ए. एफ. ई. डी. (NAFED):* नेशनल एग्रीकल्चर एंड कोऑप्रेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया

*एन. ए. एस. ए. (NASA):* नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एड्मिनिस्ट्रेशन

*एन. बी. टी. (NBT):* नेशनल बूक ट्रस्ट

*एन. सी. सी. (NCC):* नेशनल कैडेट कोर

*एन. सी. ई. आर. टी. (NCERT):* नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग

*एन. डी. ए. (NDA):* नेशनल डिफेंस एकेडमी

*एन. डी. एम. ए. (NDMA):* नेशनल डिजस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी

*एन. ई. पी. ए. (NEPA):* नेशनल एन्वायरमेंट प्रोटेक्शन एथॉरिटी

*एन. ओ. टी. ए. (NOTA):* नॉन ऑफ द अबॉव

*एन. एस. ए. (NSA):* नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी

*एन. एस. एस. ओ. (NSSO):* नेशनल सैम्पल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन

*एन. टी. पी. सी. (NTPC):* नेशनल थर्मल पॉवर कोर्पोरेशन

*ओ. ई. डी. (OED):* ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी

*ओ. जी. एल. (OGL):* ओपन जनरल लाइसेंस

*ओ. एम. आर. (OMR):* ऑप्टीकल मार्क रीडर

*ओ. एन. जी. सी. (ONGC):* ऑयल एंड नेचुरल गैस कमीशन

*पी. ए. एन. (PAN):* परमानेंट अकाउंट नम्बर

*पी. डी. ए. (PDA):* प्रिवेंटिड डिटेक्शन एक्ट

*पी. आई. बी. (PIB):* प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो

*पी. आई. एन. (PIN):* पोस्टल इंडेक्स नम्बर

*पी. एम. (PM):* पोस्ट मेरीडियम

*पी. ओ. टी. ए. (POTA):* प्रिवेंशन ऑफ टैरेरिस्ट एक्टिविटी

*पी. पी. पी. (PPP):* पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप

*पी. टी. आई. (PTI):* फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर

*पी. वी. सी. (PVC):* परम वीर चक्र

*क्यू. एम. जी. (QMG):* क्वार्टर मास्टर जनरल

*क्यू. एम. एस. (QMS):* क्विक मेल सर्विस

*आर. ए. डी. ए. आर. (RADAR):* रेडियो डिटेक्टिंग एंड रेंजिंग

*आर. एंड डी. (R&D):* रिसर्च एंड डिवलॉपमेंट

*आर. ए. एम. (RAM):* रेंडम एक्सेस मेमॉरी

*आर. आर. सी. (RRC):* रिएक्टर रिसर्च सेंटर

*एस. ए. आई. (SAI):* स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया

*एस. ए. आई. एल. (SAIL):* स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटिड

*एस. आई. एम (SIM):* सब्सक्राइबर आइडेंटिफिकेशन मॉड्यूल

*एस. आई. टी. ई. (SITE):* सेटेलाइट इंस्ट्रक्शनल टेलिविजन एक्स्पेरिमेंट

*एस. एल. वी. (SLV):* सेटेलाइट लॉन्च व्हिकल

*एस. टी. डी. (STD):* सब्सक्राइबर ट्रंक डाइलिंग / सेक्सुअली ट्रान्समिटिड डिसीज

*एस. डब्ल्यू. ए. एन. (SWAN):* द सोसाइटी फॉर वाइल्ड लाइफ एंड नेचर

*टी. बी. (TB):* ट्यूबरक्लोसिस

*टी. सी. (TC):* ट्रस्टीशिप काउंसिल

*टी. ई. एल. सी. ओ. (TELCO):* टाटा इंजिनियरिंग एंड लोकोमोटिव कम्पनी

*टी. एम. ओ. (TMO):* टेलिग्राफ मनीऑर्डर

*टी एन. टी. (TNT):* ट्राई नाइट्रो टॉलुइन

*टी. आर. ए. आई. (TRAI):* टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया

*टी. डब्ल्यू. ए. (TWA):* ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइन्स

*यू. एन. सी. टी. ए. डी. (UNCTAD):* यूनाइटिड नेशन्स कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डिवलॉपमेंट

*यू. एन. ई. एस. सी. ओ. (UNESCO):* यूनाइटिड नेशन्स एजुकेशनल साइंटीफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन

*यू. एन. एफ. सी. सी. सी. (UNFCCC):* यूनाइटिड नेशन्स फ्रेमवर्क कंवेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज

*यू. एन. आई. (UNI):* यूनइनाइटिउड न्यूज ऑफ इंडिया

*यू. एन. ई. सी. ई. एफ. (UNICEF):* यूनाइटिड नेशन्स इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स एमरजेंसी फंड

*यू. एन. एस. सी. (UNSC):* यूनाइटिड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल

*वी. ए. पी. पी. (VAPP):* वैक्सीन एसोसिएटिड पैराइलाइटीक पोलियो

*वी. ए. टी. (VAT):* वैल्यू एडिड टैक्स

*वी. वी. पी. ए. टी. (VVPAT):* वोट वैरिफायर पेपर ऑडीट ट्रेल

*डब्ल्यू. ए. डी. ए. (WADA):* वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी

*डब्ल्यू. ए. वाई. (WAY):* वर्ल्ड एसेम्बली ऑफ यूथ

*डब्ल्यू. एफ. टी. यू. (WFTU):* वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स

*डब्ल्यू. एल. एल. (WLL):* वायरलेस लोकल ग्रुप

*डब्ल्यू. टी. ओ. (WTO):* वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन

*डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ. (WWF):* वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड

*वाई. एम. सी. ए. (YMCA):* यंग मेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन

*वाई. डब्ल्यू. सी. ए. (YWCA):* यंग विमेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन

*जेड. आई. पी. (ZIP):* ज़ोनल इम्प्रूवमेंट प्लान

*जेड एस. (ZS):* जूलोजिकल सोसाइटी

Saturday 9 December 2017

अ से ह तक सभी पर्यायवाची शब्द

🏜पर्यायवाची शब्द🏜 
*जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं.*

*🌷अ👇🏻👇🏻👇🏻*

अग्नि – आग, अनल, पावक.
अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, तिरस्कार.
अलंकार – आभूषण, गहना, जेवर.
अहंकार – दंभ, अभिमान, दर्प, मद, घमंड.
अमृत – सुधा, अमिय, पीयूष, सोम.
असुर – दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर, तमचर.
अतिथि – मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक.
अनुपम – अपूर्भ, अतुल्य, अनोखा, अद्भुत, अनन्य.
अर्थ – धन, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा.
अश्व – हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, बाजि, सैन्धव.
अंधकार – तम, तिमिर, अँधेरा, तमस, अंधियारा.

*🌷आ👇🏻👇🏻👇🏻*

आम – रसाल, आम्र, सौरभ, अमृतफल

आग – अग्नि, अनल, हुतासन, पावक, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि.
आँख – लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृष्टि.
आकाश – नभ, गगन, अम्बर, व्योम, आसमान, अर्श.
आनंद – हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास.
आश्रम – कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा.
आंसू – नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु.
आत्मा – जीव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण.

*🌷इ👇🏻👇🏻👇🏻*

इच्छा – अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट.
इन्द्र – सुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, शचीपति.
इन्द्राणि – इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी.

*🌷ई👇🏻👇🏻👇🏻*

ईश्वर – परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता.

*🌷उ👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*

उपवन – बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन.
उक्ति – कथन, वचन, सूक्ति.
उग्र – प्रचण्ड, उत्कट, तेज, तीव्र, विकट.
उचित – ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत.
उच्छृंखल – उद्दंड, अक्खड़, आवारा, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी.
उज्जड़ – अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश.
उजला – उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल.
उजाड़ – जंगल, बियावान, वन.
उजाला – प्रकाश, रोशनी, चाँदनी.
उत्कर्ष – समृद्धि, उन्नति, प्रगति, उठान.
उत्कृष्ट – उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा.
उत्कोच – घूस, रिश्वत.
उत्पत्ति – उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय.
उद्धार – मुक्ति, छुटकारा, निस्तार.
उपाय – युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न.

*🌷ऊ👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*

ऊधम – उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी.

*🌷ए👇🏻👇🏻👇🏻*

ऐक्य – एकत्व, एका, एकता, मेल.
ऐश्वर्य – समृद्धि, विभूति.

*🌷ओ👇🏻👇🏻👇🏻*
ओज – तेज, शक्ति, बल, वीर्य.
ओंठ- ओष्ठ, अधर, होंठ.

*🌷औ👇🏻👇🏻👇🏻*
औचक – अचानक, यकायक, सहसा.
औरत – स्त्री, जोरू, घरनी, घरवाली.

*ऋ👇🏻👇🏻👇🏻*

ऋषि – मुनि, साधु, यति, संन्यासी, तत्वज्ञ, तपस्वी.

*🌷क👇🏻👇🏻👇🏻*

कच – बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह.
कमल- नलिन, अरविंद, उत्पल, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर.
कबूतर – कपोत, रक्तलोचन, पारावत.
कामदेव – मदन, मनोज, अनंग, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ.
कण्ठ – ग्रीवा, गर्दन, गला.
कृपा – प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह.
किताब – पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक.
किनारा – तीर, कूल, कगार, तट.
कपड़ा – चीर, वसन, पट, वस्त्र, परिधान.
किरण – ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति.
किसान – कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता.
कृष्ण – राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी.
कान – कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण श्रोत, श्रुतिपुट.
कोयल – कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया.
क्रोध – रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात.
कीर्ति – यश, प्रसिद्धि.

*🌷ख👇🏻👇🏻👇🏻*

खग – पक्षी, विहग, नभचर, अण्डज, पखेरू.
खंभा – स्तूप, स्तम्भ, खंभ.
खल – दुर्जन, दुष्ट, घूर्त, कुटिल.
खून – रक्त, लहू, शोणित, रुधिर.

*🌷ग👇🏻👇🏻👇🏻*

गज – हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल .
गाय – गौ, धेनु, भद्रा.
गंगा – देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, देवनदी, जाह्नवी, त्रिपथगा.
गणेश – विनायक, गजानन, गौरीनंदन, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, एकदन्त.
गृह – घर, सदन, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आलय, आवास.
गर्मी – ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी.
गुरु – शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय.

*🌷घ👇🏻👇🏻👇🏻*
घट – घड़ा, कलश, कुम्भ, निप.
घर – आलय, आवास, गृह, निकेतन, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन.
घृत – घी, अमृत, नवनीत.
घास – तृण, दूर्वा, दूब, कुश.

*🌷च👇🏻👇🏻👇🏻*
चरण – पद, पग, पाँव, पैर, पाद.
चतुर – विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य.
चंद्रमा – चाँद, चन्द्र, शशि, रजनीश, निशानाथ, सोम, कलानिधि.
चाँदनी – चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्सना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई.
चाँदी – रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास.
चोटी – मूर्धा, सानु, शृंग.

*🌷छ👇🏻👇🏻👇🏻*

छतरी – छत्र, छाता.
छली – छलिया, कपटी, धोखेबाज.
छवि – शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा.
छानबीन – जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध.
छैला – सजीला, बाँका, शौकीन.
छोर – नोक, कोर, किनारा, सिरा.

*🌷ज👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*
जल – सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, पानी, पय, पेय.
जगत – संसार, विश्व, जग, भव, दुनिया, लोक.
जीभ – रसज्ञा, जिह्वा, वाणी, वाचा, जबान.
जंगल – कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप.
जेवर – गहना, अलंकार, भूषण.
ज्योति – आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा.

*🌷झ👇🏻👇🏻👇🏻*
झूठ – असत्य, मिथ्या.
झण्डा - ध्वजा परचम पताका

*🌷त👇🏻👇🏻👇🏻*
तरुवर – वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, पादप.
तलवार – असि, कृपाण, करवाल, चन्द्रहास.
तालाब – सरोवर, जलाशय, पुष्कर, पोखरा.
तीर – शर, बाण, अनी, सायक.

*🌷द👇🏻👇🏻👇🏻*
दास – सेवक, नौकर, चाकर, अनुचर, भृत्य.
दधि – दही, गोरस, मट्ठा.
दरिद्र – निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन.
दिन – दिवस, याम, दिवा, वार.
दीन – ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल.
दीपक – दीप, दीया, प्रदीप.
दुःख – पीड़ा,कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, शोक, खेद, पीर.
दूध – दुग्ध, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य.
दुष्ट – पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर.
दाँत – दन्त.
दर्पण – शीशा, आरसी, आईना.
दुर्गा – चंडिका, भवानी, कल्याणी, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा.
देवता – सुर, देव.
देह – काया, तन, शरीर.

*🌷ध👇🏻👇🏻👇🏻*
धन – दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त.
धरती – धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नगर्भा.
धनुष – चाप, शरासन, कमान, कोदंड, धनु.

*🌷न👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*

नदी – सरिता, तटिनी, सरि, सारंग, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी.
नया – नूतन, नव, नवीन, नव्य.
नाव – नौका, तरणी, तरी.

*🌷प👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*
पवन – वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल.
पहाड़ – पर्वत, गिरि, अचल, शैल, भूधर, महीधर.
पक्षी – खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, चिड़िया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर.
पति – स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश.
पत्नी – भार्या, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, दारा, जोरू, वामांगिनी.
पुत्र – बेटा, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन.
पुत्री – बेटी, आत्मजा, तनूजा, सुता, तनया.
पुष्प – फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून.

*🌷फ👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*

फूल – पुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून.

*🌷ब👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*

बादल – मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, पयोधर.
बालू – रेत, बालुका, सैकत.
बन्दर – वानर, कपि, हरि.
बिजली – घनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चंचला, सौदामनी, चपला, दामिनी, तड़ित, विद्युत.
बगीचा – बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया.
बाण – सर, तीर, सायक, विशिख.
बाल – कच, केश, चिकुर, चूल.
ब्रह्मा – विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, पितामह, चतुरानन, विरंचि, अज.
बलदेव – बलराम, बलभद्र, हलायुध, रोहिणेय.
बहुत – अनेक, अतीव, अति, बहुल, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य.
ब्राह्मण – द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, भूमिसुर, भूमिदेव.

*🌷भ👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*

भय – भीति, डर, विभीषिका.
भाई – तात, अनुज, अग्रज, भ्राता, भ्रातृ.
भूषण – जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार.
भौंरा – मधुप, मधुकर, द्विरेप, अलि, षट्पद, भृंग, भ्रमर.

*🌷म👇🏻👇🏻👇🏻*
मनुष्य – आदमी, नर, मानव, मानुष, मनुज.
मदिरा – शराब, हाला, आसव, मद.
मोर – कलापी, नीलकंठ, नर्तकप्रिय.
मधु – शहद, रसा, शहद.
मृग – हिरण, सारंग, कृष्णसार.
मछली – मीन, मत्स्य, जलजीवन, शफरी, मकर.
माता – जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा.
मित्र – सखा, सहचर, साथी, दोस्त.

*🌷य👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻*
यम – सूर्यपुत्र, जीवितेश, कृतांत, अन्तक, दण्डधर, कीनाश, यमराज.
यमुना – कालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा.
युवति – युवती, सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, तरुणी, नवयौवना.

*🌷र👇🏻👇🏻👇🏻*
रमा – इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया.
रात – रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, निशि, यामा, विभावरी.
राजा – नृप, नृपति, भूपति, नरपति, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति.
रात्रि – निशा, रैन, रात, यामिनी, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी.
रामचन्द्र – सीतापति, राघव, रघुपति, रघुवर, रघुनाथ, रघुराज, रघुवीर,  जानकीवल्लभ, कौशल्यानन्दन.
रावण – दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध.
राधिका – राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा.

*🌷ल👇🏻👇🏻👇🏻*
लड़का – बालक, शिशु, सुत, किशोर, कुमार.
लड़की – बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या.
लक्ष्मी – कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, पद्मजा, सिन्धुसुता, कमलासना.
लक्ष्मण – लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष.
लौह – अयस, लोहा, सार.
लता – बल्लरी, बल्ली, बेली.

*🌷व👇🏻👇🏻👇🏻*
वायु – हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत.
वसन – अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर.
विधवा – अनाथा, पतिहीना.
विष – ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट.
वृक्ष – पेड़, पादप, विटप, तरू, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम.
विष्णु – नारायण, चक्रपाणी.
विश्व – जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया.
विद्युत – चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका.
बारिश – वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात.
वीर्य – जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज.
वज्र – कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि.
विशाल – विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महान.
वृक्ष – गाछ, तरु, पेड़, द्रुम, पादप, विटप, शाखी.

*🌷श👇🏻👇🏻👇🏻*
शिव – भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर.
शरीर – देह, तनु, काया, कलेवर, अंग, गात.
शत्रु – रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, अरि, विपक्षी.
शिक्षक – गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय.
शेर – केहरि, केशरी, वनराज, सिंह.
शेषनाग – अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग.
शुभ्र – गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, शुक्ल, अवदात.
शहद – पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द.

*🌷ष👇🏻👇🏻👇🏻*
षंड – हीजड़ा, नपुंसक, नामर्द.
षडानन – षटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर.

*🌷स 👇🏻👇🏻👇🏻*
सीता – वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया.
साँप – अहि, भुजंग, ब्याल, सर्प, नाग, विषधर, उरग, पवनासन.
सूर्य – रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, आदित्य.
संसार – जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया.
सोना – स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन.
सिंह – केसरी, शेर, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज.
समुद्र – सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि.
सम – सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल.
समीप – सन्निकट, आसन्न, निकट, पास.
समूह – दल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय.
सभा – अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा.
सुन्दर – कलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य.
सन्ध्या – सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि.
स्त्री – सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी.
सुगंधि – सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू.
स्वर्ग – सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक.
स्वर्ण – सुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य.
सरस्वती – गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी.
सहेली – आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री.
संसार – लोक, जग, जहान, जगत, विश्व.

*🌷ह👇🏻👇🏻👇🏻*
हस्त – हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा.
हिमालय – हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगेश.
हिरण – सुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन.
होंठ – अक्षर, ओष्ठ, ओंठ.
हनुमान – पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति.
हिमांशु – हिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपति.
हंस – कलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक.
हृदय – छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर.
हाथ – हस्त, कर, पाणि.
हाथी – हस्ती, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी.
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷