Search This Blog

Friday 30 December 2016

"भाखड़ा नांगल डैम

ये केलकुलेशन आपको बताएगी की आपका "Best Friend 2017" में कौन  होगा...?

     सही से Solve करना।

निचे दिए गए अंको में से कोई भी एक अंक चुने।

1 - 2 - 3 - 4 - 5 - 6 - 7 - 8 - 9.

अब 3 से गुना करे
Multiply

अब उस अंक में 3 को जोड़े
Addition

अब फिर 3 से गुना करे
Multiply

आपको 2 Digit का अंक मिलेगा।

दोनों अंको को जोड़े  अब ये नंबर आपका पसंदीदा PERSON होगा।

1. Mom
2. Father
3. Lover
4. Cousin
5. Student
6. Teacher
7. Friend
8. Classmate
9. D Ram Suthar
10. Brother in law
11. Sister in law

अगर अब भी ना मानो तो आपकी मर्ज़ी कोई और नम्बर SELECT कर के फिर देख लो।
_____________________________________

बीवी : एक बात बोलूँ….??
पति : बोलो.
बीवी : मारोगे तो नहीं….??
पति : नहीं तो, क्या बात है….??
बीवी : में प्रेग्नेंट हूँ..
पति : अरे वाह.. अच्छी खबर …. तुम डर क्यों रही थी….??
बीवी : कॉलेज के दिनों में पापा को बताया था तो बहुत
मार पड़ी थी..
पति बेहोश
😆😆😆
_____________________________________

न्यु ईयर की खुशी में सबको मेरी तरफ से  बेहतरीन होटल में लाजवाब पार्टी..

होटल का पता :
மமைதபதவ  போணோய பவணொணக்ஷ, ழவடொயவமழ, மவணவண, ஓஒடவோமஸமஸப.

कोई बहाना नहीं चलेगा
सबको आना हे..
☺☺☺☺☺
_______________________________________

हिंदी की परीक्षा में "भाखड़ा नांगल डैम" पर
निबंध लिखने को आया।
एक बालक ने इसका जवाब कुछ यूँ लिखा
भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है।
सतलज नदी पंजाब में है।
पंजाब सरदारो का देश है।
सरदार पटेल भी एक सरदार थे।
उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।
लोहा टाटा में बनता है।
टाटा हाथ से किया जाता है।
क़ानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू भी
क़ानून जानते थे।
उन्हें बच्चे
चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।
चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था।
गुलाब 3 किस्म के होते हैं।
पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है।
गुलाबरी बहुत मीठा होता है।
मीठी तो चीनी भी होती है।
चीनी अक्सर चींटी खाती है।
हाथी की चींटी से सख्त नफरत है।
लंदन का हाथी बहुत विख्यात है।
लंदन जर्मनी के पास है।
जर्मनी का वार बहुत फेमस है।
वार 8 तरह के होते हैं....
सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार,
शुक्रवार, शनिवार, रविवार और वर्ल्डवार।
वर्ल्ड वार बहुत खतरनाक होते हैं।
खतरनाक तो शेर भी होता है।
40 सेर का एक मन होता है।
मन बहुत चंचल होता है।
चंचल मेरे पीछे बैठती है।
चंचल मधुबाला की छोटी बहन है।
मधुबाला ने फ़िल्म शक्ति में काम किया है।
शक्ति मुठ्ठी में होती है।
छोटे छोटे झगडे में मुठ्ठी बांध कर
मारने का शौक़ पंजाबियों का होता है।
पंजाबी पंजाब में रहते हैं और
पंजाब में ही "भाखड़ा नांगल डैम" है।
🙌🙌🙌🙌🙌🙌🙌..
कॉपी चेक करने वाला आज भी
इस अद्भुत बालक को ढूंढ रहा हैं।
😜😭😂😳😳😂😣😝😜
______________________________________

Thursday 29 December 2016

*🌞 ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा क्यों ? 🌞*

रात्रि के अंतिम प्रहर के तत्काबाद का समय को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है।

ब्रह्म  मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है।*

*“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।*
(ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।)

सिख मत में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"* ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है।

*ब्रह्म मुहूर्त* में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। स्वस्थ रहने और सफल होने का यह ऐसा फार्मूला है जिसमें खर्च कुछ नहीं होता। केवल आलस्य छोड़ने की जरूरत है।

*पौराणिक महत्व* -- वाल्मीकि रामायण  के अनुसार श्रीहनुमान ब्रह्ममुहूर्त में ही अशोक वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने वेद मंत्रो का पाठ करते माता सीता को सुना
शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है--
*वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।*
*ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥*
अर्थात- ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता हे।

*ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति :--*
ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति का गहरा नाता है। इस समय में पशु-पक्षी जाग जाते हैं। उनका मधुर कलरव शुरू हो जाता है। कमल का फूल भी खिल उठता है। मुर्गे बांग देने लगते हैं। एक तरह से प्रकृति भी ब्रह्म मुहूर्त में चैतन्य हो जाती है। यह प्रतीक है उठने, जागने का। प्रकृति हमें संदेश देती है ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए।

*इसलिए मिलती है सफलता व समृद्धि*

आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलने से शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। यही कारण है कि इस समय बहने वाली वायु को अमृततुल्य कहा गया है। इसके अलावा यह समय अध्ययन के लिए भी सर्वोत्तम बताया गया है क्योंकि रात को आराम करने के बाद सुबह जब हम उठते हैं तो शरीर तथा मस्तिष्क में भी स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है

*ब्रह्ममुहूर्त के धार्मिक, पौराणिक व व्यावहारिक पहलुओं और लाभ को जानकर हर रोज इस शुभ घड़ी में जागना शुरू करें तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।*
🌺🌺🌺
ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति सफल, सुखी और समृद्ध होता है, क्यों? क्योंकि जल्दी उठने से दिनभर के कार्यों और योजनाओं को बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसलिए न केवल जीवन सफल होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाला हर व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो सकता है। कारण वह जो काम करता है उसमें उसकी प्रगति होती है। विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहता है। जॉब (नौकरी) करने वाले से बॉस खुश रहता है। बिजनेसमैन अच्छी कमाई कर सकता है। बीमार आदमी की आय तो प्रभावित होती ही है, उल्टे खर्च बढऩे लगता है। सफलता उसी के कदम चूमती है जो समय का सदुपयोग करे और स्वस्थ रहे। अत: स्वस्थ और सफल रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठें।

*🌑वेदों में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्व और उससे होने वाले लाभ का उल्लेख किया गया है।*

प्रातारत्नं प्रातरिष्वा दधाति तं चिकित्वा प्रतिगृह्यनिधत्तो।
तेन प्रजां वर्धयमान आयू रायस्पोषेण सचेत सुवीर:॥ - ऋग्वेद-1/125/1
अर्थात- सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसीलिए बुद्धिमान लोग इस समय को व्यर्थ नहीं गंवाते। सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति स्वस्थ, सुखी, ताकतवाला और दीर्घायु होता है।
यद्य सूर उदितोऽनागा मित्रोऽर्यमा। सुवाति सविता भग:॥ - सामवेद-35
अर्थात- व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले शौच व स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद भगवान की उपासना करना चाहिए। इस समय की शुद्ध व निर्मल हवा से स्वास्थ्य और संपत्ति की वृद्धि होती है।
उद्यन्त्सूर्यं इव सुप्तानां द्विषतां वर्च आददे।
अथर्ववेद- 7/16/२
अर्थात- सूरज उगने के बाद भी जो नहीं उठते या जागते उनका तेज खत्म हो जाता है।

🔷व्यावहारिक महत्व - व्यावहारिक रूप से अच्छी सेहत, ताजगी और ऊर्जा पाने के लिए ब्रह्ममुहूर्त बेहतर समय है। क्योंकि रात की नींद के बाद पिछले दिन की शारीरिक और मानसिक थकान उतर जाने पर दिमाग शांत और स्थिर रहता है। वातावरण और हवा भी स्वच्छ होती है!

*🌑जैविक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या*🌑:--

🔶प्रातः 3 से 5 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से फेफड़ों में होती है। थोड़ा गुनगुना पानी पीकर खुली हवा में घूमना एवं प्राणायाम करना । इस समय दीर्घ श्वसन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता खूब विकसित होती है। उन्हें शुद्ध वायु (आक्सीजन) और ऋण आयन विपुल मात्रा में मिलने से शरीर स्वस्थ व स्फूर्तिमान होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग बुद्धिमान व उत्साही होते है, और सोते रहने वालों का जीवन निस्तेज हो जाता है ।

🔶प्रातः 5 से 7 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आंत में होती है। प्रातः जागरण से लेकर सुबह 7 बजे के बीच मल-त्याग एवं स्नान का लेना चाहिए । सुबह 7 के बाद जो मल-त्याग करते है उनकी आँतें मल में से त्याज्य द्रवांश का शोषण कर मल को सुखा देती हैं। इससे कब्ज तथा कई अन्य रोग उत्पन्न होते हैं।

🔶प्रातः 7 से 9 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आमाशय में होती है। यह समय भोजन के लिए उपर्युक्त है । इस समय पाचक रस अधिक बनते हैं। भोजन के बीच-बीच में गुनगुना पानी (अनुकूलता अनुसार) घूँट-घूँट पिये।

🔶प्रातः 11 से 1 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से हृदय में होती है।

🔶दोपहर 12 बजे के आस–पास मध्याह्न – संध्या (आराम) करने की हमारी संस्कृति में विधान है। इसी लिए भोजन वर्जित है । इस समय तरल पदार्थ ले सकते है। जैसे मट्ठा पी सकते है। दही खा सकते है ।

🔶दोपहर 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से छोटी आंत में होती है। इसका कार्य आहार से मिले पोषक तत्त्वों का अवशोषण व व्यर्थ पदार्थों को बड़ी आँत की ओर धकेलना है। भोजन के बाद प्यास अनुरूप पानी पीना चाहिए । इस समय भोजन करने अथवा सोने से पोषक आहार-रस के शोषण में अवरोध उत्पन्न होता है व शरीर रोगी तथा दुर्बल हो जाता है ।

🔶दोपहर 3 से 5 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मूत्राशय में होती है । 2-4 घंटे पहले पिये पानी से इस समय मूत्र-त्याग की प्रवृति होती है।

🔶शाम 5 से 7 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से गुर्दे में होती है । इस समय हल्का भोजन कर लेना चाहिए । शाम को सूर्यास्त से 40 मिनट पहले भोजन कर लेना उत्तम रहेगा। सूर्यास्त के 10 मिनट पहले से 10 मिनट बाद तक (संध्याकाल) भोजन न करे। शाम को भोजन के तीन घंटे बाद दूध पी सकते है । देर रात को किया गया भोजन सुस्ती लाता है यह अनुभवगम्य है।

🔶रात्री 7 से 9 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मस्तिष्क में होती है । इस समय मस्तिष्क विशेष रूप से सक्रिय रहता है । अतः प्रातःकाल के अलावा इस काल में पढ़ा हुआ पाठ जल्दी याद रह जाता है । आधुनिक अन्वेषण से भी इसकी पुष्टी हुई है।

🔶रात्री 9 से 11 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी में स्थित मेरुरज्जु में होती है। इस समय पीठ के बल या बायीं करवट लेकर विश्राम करने से मेरूरज्जु को प्राप्त शक्ति को ग्रहण करने में मदद मिलती है। इस समय की नींद सर्वाधिक विश्रांति प्रदान करती है । इस समय का जागरण शरीर व बुद्धि को थका देता है । यदि इस समय भोजन किया जाय तो वह सुबह तक जठर में पड़ा रहता है, पचता नहीं और उसके सड़ने से हानिकारक द्रव्य पैदा होते हैं जो अम्ल (एसिड) के साथ आँतों में जाने से रोग उत्पन्न करते हैं। इसलिए इस समय भोजन करना खतरनाक है।

🔶रात्री 11 से 1 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से पित्ताशय में होती है । इस समय का जागरण पित्त-विकार, अनिद्रा , नेत्ररोग उत्पन्न करता है व बुढ़ापा जल्दी लाता है । इस समय नई कोशिकाएं बनती है ।

🔶रात्री 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से लीवर में होती है । अन्न का सूक्ष्म पाचन करना यह यकृत का कार्य है। इस समय का जागरण यकृत (लीवर) व पाचन-तंत्र को बिगाड़ देता है । इस समय यदि जागते रहे तो शरीर नींद के वशीभूत होने लगता है, दृष्टि मंद होती है और शरीर की प्रतिक्रियाएं मंद होती हैं। अतः इस समय सड़क दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं।

🔷नोट :-ऋषियों व आयुर्वेदाचार्यों ने बिना भूख लगे भोजन करना वर्जित बताया है। अतः प्रातः एवं शाम के भोजन की मात्रा ऐसी रखे, जिससे ऊपर बताए भोजन के समय में खुलकर भूख लगे। जमीन पर कुछ बिछाकर सुखासन में बैठकर ही भोजन करें। इस आसन में मूलाधार चक्र सक्रिय होने से जठराग्नि प्रदीप्त रहती है। कुर्सी पर बैठकर भोजन करने में पाचनशक्ति कमजोर तथा खड़े होकर भोजन करने से तो बिल्कुल नहींवत् हो जाती है। इसलिए ʹबुफे डिनरʹ से बचना चाहिए।
पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का लाभ लेने हेतु सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में करके ही सोयें, अन्यथा अनिद्रा जैसी तकलीफें होती हैं।

🔶शरीर की जैविक घड़ी को ठीक ढंग से चलाने हेतु रात्रि को बत्ती बंद करके सोयें। इस संदर्भ में हुए शोध चौंकाने वाले हैं। देर रात तक कार्य या अध्ययन करने से और बत्ती चालू रख के सोने से जैविक घड़ी निष्क्रिय होकर भयंकर स्वास्थ्य-संबंधी हानियाँ होती हैं। अँधेरे में सोने से यह जैविक घड़ी ठीक ढंग से चलती है।

🔶आजकल पाये जाने वाले अधिकांश रोगों का कारण अस्त-व्यस्त दिनचर्या व विपरीत आहार ही है। हम अपनी दिनचर्या शरीर की जैविक घड़ी के अनुरूप बनाये रखें तो शरीर के विभिन्न अंगों की सक्रियता का हमें अनायास ही लाभ मिलेगा। इस प्रकार थोड़ी-सी सजगता हमें स्वस्थ जीवन की प्राप्ति करा देगी।

*पढ़े एवं विचार करें*

*"When I'll be dead.....,*
*Your tears will flow,..*
*But I won't know...*
    *Cry for me now instead !*
(कल जब मैं मर जाऊंगा,
तब तुम मेरे लिए आंसू बहाआगे
.....पर मुझे पता नही चलेगा
तो ....उसके बजाय मेरे लिए आज रोओ ना...)

*You will send flowers,..*
*But I won't see...*
   *Send them now instead !*
(तुम मेरे लिए फूल चढ़ाओगे
.....पर मैं तो नही देखूंगा
तो .....उसके बजाय मुझे आज फूल दो ना)

*You'll say words of praise,..*
*But I won't hear..*
    *Praise me now instead !*
(कल तुम मेरी तारीफ़ में लफ्ज़ बोलोगे
पर मैं तो नही सुन पाऊंगा
तो उसके बजाय आज तारीफ़ के लफ्ज़ बोलो ना)

*You'll forget my faults,..*
*But I won't know...*
     *Forget them now, Instead !*
(कल तुम मेरी गलतियां भूल जाओगे
पर मुझे नही पता चलेगा,
तो उसके बजाय आज मेरी गलतियां भूल जाओ ना)

*You'll miss me then,...*
*But I won't feel...*
     *Miss me now, instead*
(मेरे बाद तुम मेरे लिए तड़पोगे
पर मैं नही महसूस करूँगा
तो उसके बजाय आज मेरे लिए तड़पो ना)

*You'll wish...*
*You could have spent more time with me,...*
      *Spend it now instead !!"*
(कल तुम तमन्ना करोगे की....
काश मेरे साथ और वक़्त बिता पाते
तो ....उसके उसके बजाय मेरे साथ आज वक़्त बिताओ ना)

*मुख* और *जीभ* का *व्यायाम*

1. *कच्चा पापड़, पक्का पापड़*

सबसे ज़्यादा फेमस और हमारे दिल के सबसे क़रीब. एक बार में 15 बार बोल के दिखाओ तो जानें.


2. *फालसे का फासला*

चैलेंज है कि 20 बार बिना रुके बोल कर दिखाओ.


3. *पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला*

मुस्कुरा का रहे हो, 12 बार इसे बोल कर दिखाओ.


4. *पके पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता*

मेरी जीभ तो लगभग फ्रैक्चर होते-होते बची है.


5. *ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की*

क्या हुआ?

6. *समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है. समझ समझ के जो न समझे, मेरे समझ में वो ना समझ है.*

इसे एक बार ही बोल के दिखाएँ


7. *दूबे दुबई में डूब गया*

अच्छा ठीक है.ज़्यादा ख़ुश मत हों. ये आपकी फूलती सांसों को आराम देने के लिए था.


8. *चंदु के चाचा ने चंदु की चाची को, चांदनी चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटपटी चटनी चटाई*

अब चाहे जो कुछ भी करना, मगर अपने बाल मत नोंचना.


9. *जो हंसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हंसेगा*

आपको ये आसान लग रहा है. जरा इसे 10 बार से ज़्यादा बार बोल कर दिखाइए.


10. *खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह*

मेरे तो पूरे बदन में खड़कन हो रही है.


11. *मर हम भी गए, मरहम के लिए, मरहम न मिला. हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला*

बोलो-बोलो मुंह मत चुराओ.


12. *तोला राम ताला तोल के तेल में तल गया, तला हुआ तोला तेल के तले हुए तेल में तला गया*

ऐसे देख का रहे होे?


13. *डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली, जिस डाली पर मैने नज़र डाली वो डाली किसी ने तोड़ डाली*

बोलो बोलो...


14. *पांच आम पंच चुचुमुख-चुचुमुख, पांचों मुचुक चुचुक पंच चुचुमुख*
😇😇😇😇😇😇😇😇😇😇😇😇😇😇😇

🌍विश्व का भू्गोल

*1. अफ्रीका महादेश का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है?* – काहिरा

*2. हवाई जहाज प्रायः किस मंडल में उड़ते हैं?* – समताप मंडल में

*3. वैस्ट बैंक नामक क्षेत्र किस नदी के पश्चिम में स्थित भू-क्षेत्र है?* – जॉर्डन नदी

*4. मोनो कल्चर किस कृषि का विशिष्ट लक्षण है?* – स्थानांतरित कृषि

*5. कनाडा के मध्य अक्षांशीय घास मैदान क्या कहलाता है?* – प्रेयरी

*6. कालगुर्ली एव कुलगार्डी किसने खनन के लिए प्रसिद्ध है?* – स्वर्ण खनन के लिए

*7. डियागो गार्सिया द्वीप किस महासागर में स्थित है?* – हिन्द महासागर में

*8. ‘डॉल्फिन चैलेंजर कटक’ कहाँ अवस्थित है?* – अटलांटिक महासागर में

*9. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?* – सुपीरियर झील

*10. किस प्राकृतिक प्रदेश को शीत मरुस्थल कहा जाता है?* – टुण्ड्रा प्रदेश

*11. किसे ‘सौरमंडल का जन्मदाता’ कहा जाता है?* – सूर्य को

*12. किस ग्रह को ‘संध्या का तारा’ कहते हैं?* – शुक्र को

*13. पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह कौन-सा है?* – चन्द्रमा

*14. सूर्य ग्रहण कब होता है?* – जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है

*15. 23 1/2° उत्तरी अक्षांश रेखा को क्या कहा जाता है?* – कर्क रेखा

*16. महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टान से हुआ है?* – अवसादी चट्टान से

*17. किलिमंजारो किस प्रकार का ज्वालामुखी है?* – मृत ज्वालामुखी

*18. विश्व में सर्वाधिक विस्तृत पर्वत कौन-सा है?* – वलित पर्वत

*19. विश्व का सर्वाधिक सूखाग्रस्त देश कौन-सा है?* – आस्ट्रेलिया

*20. हवाई द्वीप की किसने खोज की थी?* – जेम्स कुक ने

*21. ‘दक्षिण अमेरिका का द्वार’ किसे कहा जाता है?* – वेनेजुएला को

*22. वायुमंडल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90 प्रतिशत भाग पाया जाता है?* – क्षोभमंडल में

*23. नदी के मुहाने पर यदि ज्वारीय लहरों का प्रभाव हो, तो डेल्टा का निर्माण न होकर किस आकृति का निर्माण होता है?* – ज्वारनदमुख

*24. कौन-सा एक देश गेहूँ तथा चावल दोनों का संसार में सबसे बड़ा उत्पादक देश है?* – चीन

*25. शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान ‘डाउन्स’ किस महादेश में है?* – आस्ट्रेलिया

*26. विश्व की सबसे बड़ी मैंगनीज खान’ अमापा’ किस देश में स्थित है?* – ब्राजील में

*27. किस महासागर की आकृति अंग्रेजी के 'S' आकार की है?* – अटलांटिक महासागर की

*28. माल्टा देश किस सागर में स्थित है?* – भूमध्य सागर में

*29. किन देशों की सीमाएं कैस्पियन सागर से लगी हैं?* – ईरान, अजरबैजान, कजाकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान व रूस

*30. काहिरा (मिस्र) किस जलवायु क्षेत्र में स्थित है?* – भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में

*31. सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन-सा है?* – शुक्र

*32. सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है?* – शुक्र

*33. पृथ्वी के अलावा किस एकमात्र ग्रह पर जीवन की संभावना व्यक्त की जाती है?* – मंगल पर

*34. पृथ्वी की किस गति के कारण दिन और रात होते हैं?* – परिभ्रमण

*35. फ्रांस से होकर कौन-सी देशांतर रेखा गुजरती है?* – 0°देशांतर (ग्रीनविच रेखा)

*35. सबसे अधिक मात्रा में रेडियो सक्रिय-पदार्थ किस चट्टान से प्राप्त होता है?* – ग्रेनाइट चट्टान से

*37. ‘एल मिस्टी’ (EL Misti) ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?* – पेरु में

*38. विश्व सबसे अधिक विस्तृत ब्लॉक पर्वत कौन-सा है?* – सियार नेवादा (कैलिफोर्निया)

*39. इंडोनेशिया की दो-तिहाई जनसंख्या का संकेंद्रण किन क्षेत्र में है?* – जावा, मदुरा और बाली क्षेत्र में

*40. उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के मध्य कौन-सा जलडमरुमध्य है?* – पनामा जलडमरुमध्य

*41. खैबर का दर्रा किस देश में है?* – पाकिस्तान में

*42. क्षोभमंडल की धरातल से अधिकतम ऊँचाई कितनी है?* – 18 किमी.

*43. भारत की कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है?* – माही नदी

*44. विश्व में लम्बे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश कौन-सा है?* – संयुक्त राज्य अमेरिका

*45. अमेजन नदी के दक्षिण में स्थित ब्राजील के मैदानी क्षेत्र में पाए जाने वाले उष्णकटिबंधीय घासभूमि को क्या कहते हैं?* – कैम्पोस

*46. विश्व प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र ‘रूर’ किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?* – कोयला

*47. उत्तरी सागर किस महासागर का एक भाग है?* – अटलांटिक महासागर का

*48. एशिया माइनर एवं दक्षिण रूस में स्थित अन्तर्देशीय सागर का क्या नाम है?* – काला सागर

*49. विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?* – कैस्पियन सागर

*50. एशिया महादेश के सबसे उत्तरी भाग में कौन-सी वनस्पति पायी जाती है?* – टुण्ड्रा वनस्पति

*51. किस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे को ओर संकेत करते हैं?* – सप्तर्षि

*52. सबसे कम घनत्व वाला ग्रह कौन-सा है?* – शनि

*53. ‘पृथ्वी गोल है’-यह सर्वप्रथम किसने बताया?* – अरस्तू ने

*54. पृथ्वी को अपने अक्ष पर एक बार घूमने में कितना समय लगता है?* – 23 घंटा, 56 मिनट, 48 सेंकड

*55. पृथ्वी की किस परत का निर्माण सिलिका एवं एल्युमीनियम से हुआ है?* – भू-पर्पटी (Crust)

*56. ग्रेनाइट की गणना किस प्रकार के चट्टानों में की जाती है?* – पातालीय आग्नेय शैल

*57. ‘क्राकातोआ’ ज्वालामुखी किस देश में है?* – इंडोनेशिया में

*58. पाकिस्तान का साल्ट रेंज कैसा पर्वत है?* – ब्लॉक पर्वत

*59. भारत को श्रीलंका से कौन-सा जलडमरूमध्य अलग करता है?* – पाक जलडमरुमध्य

*60. विश्व मौसम संगठन का मुख्यालय कहाँ है?* – जेनेवा में

*61. उत्तरी ध्रुव के परिध्रुवीय देश कौन-कौन है?* – नार्वे, कनाडा तथा रूस

*62. अधिकांश मौसम गतिविधियाँ किस वायुमंडलीय परत में होती है?* – क्षोभमंडल में

*63. विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात एंजिल किस नदी पर स्थित है?* – कैरो नदी पर

*64. विश्व में प्राकृतिक रबड़ के दो सबसे बड़े उत्पादक देश कौन हैं?* – थाईलैंड एवं इंडोनेशिया

*65. उत्तरी एशिया में कौन-सी घास भूमि पायी जाती है?* – स्टेपी

*66. किस बेसिन को ‘जर्मनी का काला प्रदेश’ तथा ‘यूरोप का औद्योगिक हृदय’ स्थल कहा जाता है?* – रूर बेसिन को

*67. विश्व का सबसे बड़ा उपसागर कौन-सा है?* – हडसन की खाड़ी

*68. बेरिंग जलडमरुमध्य किन दो देशों के मध्य है?* – अमेरिका एवं रूस

*69. मिशीगन झील किस देश में स्थित है?* – यू.एस.ए. में

*70. उष्णकटिबंधीय लम्बी घास वाली वनस्पति को क्या कहते हैं?* – सवाना

*71. शनि को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में कितना समय लगते हैं?* – 29.5 वर्ष

*72. अस्त होते हुए सूर्य के लाल वर्ण का होने का क्या कारण है?* – पृथ्वी के वायुमंडल में प्रकाश का प्रकीर्णन

*73. किस ग्रह को वरुण (नेप्च्यून) ग्रह का सहोदर ग्रह कहा जाता है?* – अरुण (यूरेनस) को

*74. एक कैलेंडर वर्ष में अधिक से अधिक कितने ग्रहण हो सकते हैं?* – 7

*75. पृथ्वी की किस परत को सियाल (SIAL) परत भी कहते हैं?* – भू-पर्पटी को

*76. आर्टीजियन कुंए किस प्रकार की चट्टान में मिलते हैं?* – परतदार चट्टान में

*77. विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी’ मोनालोआ’ कहाँ है?* – हवाई द्वीप में

*78. विश्व का सबसे गर्म स्थान कौन-सा है?* – अजीजिया

*79. किस देश को ‘उगते हुए सूर्य का देश’ कहा जाता है?* – जापान

*80. क्यूराइल द्वीप का विवाद किन दो देशों के मध्य है?* – रूस एवं जापान

*81. जापान के द्वीप जो रूस से अधिकार में हैं, कौन-कौन हैं?* – हाबोभाई, विकोटन, कुनाशिरी तथा इटोस्कू।

*82. वायुमंडलीय आर्द्रता मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?* – हाइग्रोमीटर

*83. अमेजन नदी किस महासागर में गिरती है?* – अटलांटिक महासागर में

*84. विश्व में सर्वप्रथम तम्बाकू उत्पादक देश कौन-सा है?* – चीन

*85. ‘कैण्टरबरी’ क्या है?* – न्यूजीलैंड की घास भूमि

*86. विश्व में सोने के सबसे बड़ी खान कौन-सी है?* – ओंटोरियो (संयुक्त राज्य अमेरिका)

*87. विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी कौन-सी है?* – मैक्सिको की खाड़ी

*88. सर्वाधिक तेज बहने वाली महासागरीय जलधारा कौन-सी है?* – गल्फ स्ट्रीम

*89. ओनकाल (युगांडा) कैसी झील है?* – मानव निर्मित झील

*90. शुष्कता को सहन कर सकने वाली प्राकृतिक वनस्पति क्या कहलाती है?* – जीरोफाइट

*91. यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में कितना समय लेता है?* – 84 वर्ष

*92. पृथ्वी से चन्द्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है?* – 57%

*93. रात्रि में दिखाई पड़ने वाला सर्वाधिक चमकीला तारा कौन-सा है?* – सिरियस

*94. सूर्यग्रहण में पूर्ण सूर्यग्रहण की अधिकतम अवधि कितनी होती है?* – 7 मिनट, 40 सेकंड

*95. भूपर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है?* – ऑक्सीजन

*96. नीस किस प्रकार का चट्टान है?* – रूपांतरित चट्टान

*97. विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत कौन-सा है?* – कोटोपैक्सी (8597 मीटर)

*98. एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद किस देश में स्थित है?* – पाकिस्तान में

*99. ‘यूरोप का रोगी’ किस देश को कहा जाता है?* – तुर्की

*100. ‘केप ऑफ गुड होप’ की खोज किसने की थी?* – बार्थोलोम्यू डिजाय ने