Search This Blog

Thursday, 18 August 2016

हैप्पी रक्षाबंधन

चावल की खुश्बू और केसरका सिंगार
भाल तिलक और ख़ुशीयो की बौछार
बहनो का साथ और बेशुमर प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार                                हैप्पी रक्षाबंधन.

चंदन का टीका रेशम का धागा
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद बहना का प्यार
मुबारक हो आपको रक्षा-बंधन का त्योहार।
रक्षा-बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

राखी का त्योहार है
राखी बंधवाने को भाई भी तैयार है
भाई बोला, बहना मेरी, अब तो राखी मुझे बाँध दो
बहना बोली, कलाई पीछे करो मेरे भाई, पहले रुपये हज़ार दो!

ना पापा की मार से
ना दोस्तों की फटकार से
ना लड़की के इनकार से
न चप्पलों की बौछार से
आप जैसे आशिक सुधरेंगे
सिर्फ राखी के त्यौहार से!

Monday, 15 August 2016

हमेशा अच्छा करो

बहुत सुंदर कथा ..
.
एक औरत अपने परिवार के सदस्यों के लिए रोज़ाना भोजन पकाती थी और एक रोटी वह वहाँ से गुजरने वाले किसी भी भूखे के लिए पकाती थी..।

वह उस रोटी को खिड़की के सहारे रख दिया करती थी, जिसे कोई भी ले सकता था..।

एक कुबड़ा व्यक्ति रोज़ उस रोटी को ले जाता और बजाय धन्यवाद देने के अपने रस्ते पर चलता हुआ वह कुछ इस तरह बड़बड़ाता- "जो तुम बुरा करोगे वह तुम्हारे साथ रहेगा और जो तुम अच्छा करोगे वह तुम तक लौट के आएगा..।"

दिन गुजरते गए और ये सिलसिला चलता रहा..

वो कुबड़ा रोज रोटी लेके जाता रहा और इन्ही शब्दों को बड़बड़ाता- "जो तुम बुरा करोगे वह तुम्हारे साथ रहेगा और जो तुम अच्छा करोगे वह तुम तक लौट के आएगा.।"

वह औरत उसकी इस हरकत से तंग आ गयी और मन ही मन खुद से कहने लगी की- "कितना अजीब व्यक्ति है, एक शब्द धन्यवाद का तो देता नहीं है, और न जाने क्या-क्या बड़बड़ाता रहता है, मतलब क्या है इसका.।"

एक दिन क्रोधित होकर उसने एक निर्णय लिया और बोली- "मैं इस कुबड़े से निजात पाकर रहूंगी.।"

और उसने क्या किया कि उसने उस रोटी में ज़हर मिला दिया जो वो रोज़ उसके लिए बनाती थी, और जैसे ही उसने रोटी को को खिड़की पर रखने कि कोशिश की, कि अचानक उसके हाथ कांपने लगे और रुक गये और वह बोली- "हे भगवन, मैं ये क्या करने जा रही थी.?" और उसने तुरंत उस रोटी को चूल्हे कि आँच में जला दिया..। एक ताज़ा रोटी बनायीं और खिड़की के सहारे रख दी..।

हर रोज़ कि तरह वह कुबड़ा आया और रोटी ले के: "जो तुम बुरा करोगे वह तुम्हारे साथ रहेगा, और जो तुम अच्छा करोगे वह तुम तक लौट के आएगा" बड़बड़ाता हुआ चला गया..।

इस बात से बिलकुल बेख़बर कि उस महिला के दिमाग में क्या चल रहा है..।

हर रोज़ जब वह महिला खिड़की पर रोटी रखती थी तो वह भगवान से अपने पुत्र कि सलामती और अच्छी सेहत और घर वापसी के लिए प्रार्थना करती थी, जो कि अपने सुन्दर भविष्य के निर्माण के लिए कहीं बाहर गया हुआ था..। महीनों से उसकी कोई ख़बर नहीं थी..।

ठीक उसी शाम को उसके दरवाज़े पर एक दस्तक होती है.. वह दरवाजा खोलती है और भोंचक्की रह जाती है.. अपने बेटे को अपने सामने खड़ा देखती है..।

वह पतला और दुबला हो गया था.. उसके कपडे फटे हुए थे और वह भूखा भी था, भूख से वह कमज़ोर हो गया था..।

जैसे ही उसने अपनी माँ को देखा, उसने कहा- "माँ, यह एक चमत्कार है कि मैं यहाँ हूँ.. आज जब मैं घर से एक मील दूर था, मैं इतना भूखा था कि मैं गिर गया.. मैं मर गया होता..।

लेकिन तभी एक कुबड़ा वहां से गुज़र रहा था.. उसकी नज़र मुझ पर पड़ी और उसने मुझे अपनी गोद में उठा लिया.. भूख के मरे मेरे प्राण निकल रहे थे.. मैंने उससे खाने को कुछ माँगा.. उसने नि:संकोच अपनी रोटी मुझे यह कह कर दे दी कि- "मैं हर रोज़ यही खाता हूँ, लेकिन आज मुझसे ज़्यादा जरुरत इसकी तुम्हें है.. सो ये लो और अपनी भूख को तृप्त करो.।"

जैसे ही माँ ने उसकी बात सुनी, माँ का चेहरा पीला पड़ गया और अपने आप को सँभालने के लिए उसने दरवाज़े का सहारा लीया..।

उसके मस्तिष्क में वह बात घुमने लगी कि कैसे उसने सुबह रोटी में जहर मिलाया था, अगर उसने वह रोटी आग में जला के नष्ट नहीं की होती तो उसका बेटा उस रोटी को खा लेता और अंजाम होता उसकी मौत..?

और इसके बाद उसे उन शब्दों का मतलब बिलकुल स्पष्ट हो चूका था- "जो तुम बुरा करोगे वह तुम्हारे साथ रहेगा, और जो तुम अच्छा करोगे वह तुम तक लौट के आएगा.।।

               " निष्कर्ष "
           ==========
हमेशा अच्छा करो और अच्छा करने से अपने आप को कभी मत रोको, फिर चाहे उसके लिए उस समय आपकी सराहना या प्रशंसा हो या ना हो..।
            =========🙏

Saturday, 13 August 2016

अबतक 56

3 मूर्ख बाते कर रहे थे…
पहेला – “मेरी पत्नी ने जुड़वा फिल्म देखी, तो उसे जुडवा बच्चे हुए”
दूसरा – “हा यार, मेरी पत्नी ने 3 Idiot फिल्म देखी तो 3 बच्चे हुए”
इतना सूनते ही तीसरा उठकर जोर से भागने लगा,
दोनों ने आवाज लगाई – “अरे क्यो भाग रहा है, क्या हुआ ?”
.
तीसरा – “मेरी पत्नी प्रेगनेन्ट है, और वो अभी “अबतक 56″ फिल्म देख रही है”
😂😝😂😝😂

आज उसका फोन आया….

बहोत रो रही थी…...
मुझे सोरी बोला उसने….....
रोते-रोते वो बोली –“तुम जैसा बोलोगे मैं वैसा ही करूँगी,
तुमसे झगड़ा नहीं करूँगी, तुम्हारा कहा मानूँगी…”

ये सब सुनकर तो मेरा जी भर आया….......

किसकी Girlfriend थी क्या पता,
रोंग नंबर था…
पर सुनने में बहोत अच्छा लगा…😷😷
😂😂😝😂😝😂

Friday, 12 August 2016

फिल्मी सितारों के असली नाम

〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*☑फिल्मी सितारों के*
     *असली नाम 👑*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
1. अशोक कुमार – कुमुदलाल गांगुली
2. किशोर कुमार – आभाष कुमार गांगुली
3. गुरुदत्त- वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोने
4. राजेश खन्ना – जतिन खन्ना
5. राजकपूर – रणवीर राज कपूर
6. अमिताभ बच्चन – इंकलाब श्रीवास्तव
7. रजनीकांत – शिवाजीराव गायकवाड़
8. मिथुन चक्रवर्ती – गौरांग चक्रवर्ती
9. प्रीति जिन्टा – प्रीतम सिंह जिन्टा
10. महिमा चौधरी – रितु चौधरी
11. अजय देवगन – विशाल देवगन
12. सनी लियोनी – करनजीत कौर वोहरा
13. अक्षय कुमार – राजीव हरिओम भाटिया
14. रेखा – भानु रेखा गणेशन
15. सनी देओल – अजय सिंह देओल
16. जॉन अब्राहम – फरहान अब्राहम
17. बॉबी देओल – विजय सिंह देओल
18. ऋतिक रोशन – ऋतिक नागरथ
19. रणवीर सिंह – रणवीर भावनानी
20. जैकी श्रॉफ – जयकिशन काकू भाई
21. दिलीप कुमार – युशुफ खान
22. जितेन्द्र – रवि कपूर
23. मनोज कुमार – हरिकृष्ण गोस्वामी
24. ए आर रहमान – ए एस दिलीप कुमार
25. राजकुमार – कुलभूषण पंडित
26. संजीव कुमार – हरिभाई जरीवाल
27. सलमान खान – अब्दुल रशीद सलीम
28. सैफ अली खान – साजिद अली खान
29. मल्लिका सहरावत – रीमा लाम्बा
30. शिल्पा शेट्टी – अश्विनी शेट्टी
31. अजीत – हामिद अली खान
32. चिरंजीव – कोइन्डेला शिवशंकर वारा प्रसाद
33. डैनी डेंग्जोपा- शेरिंग फित्सो डेंग्जोपा
34. देव आनंद – देवदत्त पिशोरीमल आनंद
35. जया प्रदा- ललिता रानी
36. जगदीप – सैयद जवाहर अली जाफरी
37. जॉनी वाकर – बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी
38. मधुबाला – मुमताज जहाँ बेगम देहलवी
39. माला सिन्हा – अलदा सिन्हा
40. मीनाकुमारी – महजबीन अली बक्स
41. जॉनी लीवर – जनार्दन रॉव
42. कमल हासन – अलवारपेट्टई अन्दावर
43. कुमार गौरव – मनोज तुली
44. नाना पाटेकर – विश्वनाथ पाटेकर
45. नरगिस – फातिमा रशीद
46. नादिरा- फ्लोरेंस एजेकेई
47. रीना रॉय – सायरा खान
48. संजय खान- अब्बास खान
49. शम्मी कपूर – शमशेर राज कपूर
50. शशिकपूर – बलबीर राजकपूर
51. सुनील दत्त- बलराज दत्त
52. टुनटुन – उमादेवी खत्री

ऐसी जिन्दगी का करेगे भी क्या

टीचर: बच्चो वादा करो कभी शराब,सिगरेट नही
पिओगे
बच्चे: नही पिएगे
टीचर: कभी लड़की का पीछा नही करोगे🙎
बच्चे: नही करेगे
टीचर: लड़कियो से दोस्ती नही करोगे
बच्चे : नही करेगे
टीचर : वतन के लिए जान दे दोगे !🇮🇳
बच्चे: दे देगे ,ऐसी जिन्दगी का करेगे भी क्या !
😂

Thursday, 11 August 2016

सिद्धांतों पर जीना सबसे बेहतर है

छोटा सा जीवन है, लगभग 80 वर्ष।
उसमें से आधा =40 वर्ष तो रात को
बीत जाता है। उसका आधा=20 वर्ष
बचपन और बुढ़ापे मे बीत जाता है।
बचा 20 वर्ष। उसमें भी कभी योग,
कभी वियोग, कभी पढ़ाई,कभी परीक्षा,
नौकरी, व्यापार और अनेक चिन्ताएँ
व्यक्ति को घेरे रखती हैँ।अब बचा ही
कितना ? 8/10 वर्ष। उसमें भी हम
शान्ति से नहीं जी सकते ? यदि हम
थोड़ी सी सम्पत्ति के लिए झगड़ा करें,
और फिर भी सारी सम्पत्ति यहीं छोड़
जाएँ, तो इतना मूल्यवान मनुष्य जीवन
प्राप्त करने का क्या लाभ हुआ?
स्वयं विचार कीजिये :- इतना कुछ होते हुए भी,
1- शब्दकोश में असंख्य शब्द होते हुए भी...
👍मौन होना सब से बेहतर है।

2- दुनिया में हजारों रंग होते हुए भी...
👍सफेद रंग सब से बेहतर है।

3- खाने के लिए दुनिया भर की चीजें होते हुए भी...
👍उपवास शरीर के लिए सबसे बेहतर है।

4-पर्यटन के लिए रमणीक स्थल होते हुए भी..
👍पेड़ के नीचे ध्यान लगाना सबसे बेहतर है।

5- देखने के लिए इतना कुछ होते हुए भी...
👍बंद आँखों से भीतर देखना सबसे बेहतर है।

6- सलाह देने वाले लोगों के होते हुए भी...
👍अपनी आत्मा की आवाज सुनना सबसे बेहतर है।

7- जीवन में हजारों प्रलोभन होते हुए भी...
👍सिद्धांतों पर जीना सबसे बेहतर है।

इंसान के अंदर जो समा जायें वो
             " स्वाभिमान "
                    और
जो इंसान के बाहर छलक जायें वो
             " अभिमान "


✔जब भी बड़ो के साथ बैठो तो   
      परमात्मा का धन्यवाद ,
     क्योंकि कुछ लोग
      इन लम्हों को तरसते हैं ।

✔जब भी अपने काम पर जाओ
      तो परमात्मा का धन्यवाद करो
     क्योंकि
     बहुत से लोग बेरोजगार हैं ।

✔परमात्मा का धन्यवाद कहो
     जब तुम तन्दुरुस्त हो ,
     क्योंकि बीमार किसी भी कीमत
     पर सेहत खरीदने की ख्वाहिश
      रखते हैं ।

✔ परमात्मा का धन्यवाद कहो
      की तुम जिन्दा हो ,
      क्योंकि मरते हुए लोगों से पूछो
      जिंदगी की कीमत ।
💐💐💐💐:
*****************************************

🚩☝मंजिल वही, सोच नई🚩

🔵 Nice lines

💠 स्वर्ग में सब कुछ है लेकिन मौत नहीं है,
गीता में सब कुछ है लेकिन झूठ नहीं है,
दुनिया में सब कुछ है लेकिन किसी को सुकून नहीं है,
और
आज के इंसान में सब कुछ है लेकिन सब्र नहीं 
राजा भोज ने कवि कालीदास से दस सर्वश्रेष्ट सवाल किए..

1- दुनिया में भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना क्या है ?
                         उत्तर - ''मां''
2 - सर्वश्रेष्ठ फूल कौन सा है ?
                         उत्तर - "कपास का फूल"
3 - सर्वश्र॓ष्ठ सुगंध कौनसी है ?
                        उत्तर - वर्षा से भीगी मिट्टी की सुगंध
4 - सर्वश्र॓ष्ठ मिठास कौनसी ?
                        उत्तर - "वाणी की"
5 - सर्वश्रेष्ठ दूध ?
                        उत्तर - "मां का"
6 - सबसे से काला क्या है ?
                        उत्तर - "कलंक"
7 - सबसे भारी क्या है?
                         उत्तर - "पाप"
8 - सबसे सस्ता क्या है ?
                         उत्तर -  "सलाह"
9 - सबसे महंगा क्या है ?
                         उत्तर -  "सहयोग"
10 - सबसे कडवा क्या है?
                         ऊत्तर - "सत्य".
❄❄❄❄❄❄❄



🎐अगर मेरे पास एक रुपया है और आपके पास भी एक रुपया है और हम एक दूसरे से बदल ले तो दोनों के पास एक एक रुपया ही रहेगा।
किंतु
अगर मेरे पास एक  अच्छा विचार है और आपके पास एक अच्छा विचार है और दोनों आपस में बदल ले तो दोनों के पास दो दो विचार होंगे!

है न ……!!c
तो अच्छे विचारो का आदान प्रदान जारी रखिये...
और अपनी मानसिक पूंजी बढ़ाते रहिये ।
   🚩☝मंजिल वही, सोच नई🚩