Search This Blog

Sunday, 5 June 2016

!! बीयर पंचमी है !!

जब सूर्य वृषभ राशि में रहता है आैर गर्मी अपनी पूर्ण रूप पर होती है ताे हर साल यह पर्व बड़े हीं उल्लास के साथ मनाया जाता है !!

इसे कहीं-कहीं "बीयर तीज" भी कहा जाता है।

इसका शुभ मुहूर्त कल संध्या 6 बजे से रात 12 बजे तक है !!

इस दिन घर पर या दोस्तों की महफ़िल में बियर पीने-पिलाने से साल भर बीबी से किच-किच नहीं होती है !!

जो जातक दारु नहीं पीते फिर भी पत्नी की रोज की किच-किच से परेशान रहते हैं, उन्हें शुभ मुहूर्त में 9 बियर चढ़ाकर दोस्तों को पिला कर मात्र चखना से पूर्ण पुण्य मिलता है !!

नोट : बीयर पिलाने में जात धर्म का कोई बंधन नही रहता।

बीयर पंचमी मनाने की विधि :

1. संध्या काल स्नान आदि के बाद हलके वस्त्रो में ए०सी० चला कर बैठें।

2. समयानुसार पृष्ठभूमि में "मुन्नी बदनाम हुई" जैसे भजन की सीडी लगा लें।

3. बीयर को फ्रिज से निकाल कर टेबल पर सजा लें।

4. प्रसाद के लिए कुछ नमकीन, फ्राई काजू, दालमोठ इत्यादि का प्रबंध करें।

5. पूर्वी और दक्षिण भारत में फ्राई की हुई मछली से भी प्रसाद चढ़ाया जाता है। कुछ न होने पर भूँजा अथवा सादा पापड़ भून कर प्रसाद चढ़ायें।

6. बीयर को ग्लास में डालें पर ध्यान रहे कि बीयर का झाग टेबल पर न गिरे !!

टेबल पत्नी को साफ़ करनी है, और आज के दिन पत्नी की अप्रसन्नता पूर्णत: वर्जित है !!

7. श्रद्धानुसार आैर क्षमतानुसार एक, दो, तीन, चार, पाँच ...बीयर के ग्लास पीते जाएँ !!

तबतक पीयें, जब तक पत्नी का चेहरा लाल न हो जाये।
🍻🍻🍻👻👻👻

रास्ते पर कंकड़ ही कंकड़ हो

रास्ते पर कंकड़ ही कंकड़ हो
तो भी एक अच्छा जूता पहनकर
उस पर चला जा सकता है..

लेकिन यदि एक अच्छे जूते
के अंदर एक भी कंकड़ हो तो
एक अच्छी सड़क पर भी
कुछ कदम भी चलना मुश्किल है ।।

यानी -
"बाहर की चुनोतियों से नहीं
हम अपनी अंदर की कमजोरियों
से हारते हैं "

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

कुछ विचारणीय बातें

✍"जो मित्र आगे बढ़कर
     होटल के बिल का पेमेंट
     करतें हैं,
     वो इसलिए नहीं कि,
     उनके पास खूब पैसा है;

      बल्कि इसलिए कि……

      *उन्हें पैसों से अधिक*
      *अपने मित्र प्रिय हैं…!*

✍"जो लोग हर काम में
     आगे रहतें हैं, वो इसलिए
     नहीं कि, वे मूर्ख होते हैं;

     बल्कि
     इसलिए कि उन्हें……

     *अपनी जिम्मेदारी का*
     *अहसास होता है…!!*

✍"जो लोग लड़ाई हो चुकने
     बाद भी क्षमा माँग लेते
     हैं,
     वो इसलिए नहीं कि, वो
     गलत थे;

     बल्कि इसलिए कि....

     *उन्हें अपने लोगों की*
     *परवाह होती है…!!*

✍"जो लोग आपकी मदद
     करने के लिए आगे आते
     हैं, वो इसलिए नहीं कि,
     आपका उनपर कोई कर्ज
     बाकी है;

     बल्कि इसलिए कि वे…

   *आपको अपना मानते हैं।*

✍"जो लोग आपको रोज
     "सुप्रभात" अथवा
     "शुभरात्रि" का मैसेज
     भेजते हैं, वो इसलिए नहीं
     कि, वे फुरसतिया होतें हैं;

     बल्कि इसलिए कि..

      *उनमें सतत् आपके*
      *संपर्क में बनें रहने की*
      *भावना होती है…!!*
     
☄💫☄💫☄💫☄💫

Thursday, 2 June 2016

यें हैं तकनीकी दुनिया के दिग्गज सीईओ

1. अमेजन (Amazon) -जेफ बेजोस (Jeff Bezos)
2. फेसबुक (Facebook) - मार्क जकरबर्ग (Mark
Zuckerberg )
3. गूगल (Google) -सुंदर पिचाई (Sundar Pichai)
4. एचसीएल प्रौद्योगिकी (HCL
Technologies) -अनंत गुप्ता ( Anant Gupta)
5. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) -सत्या नडेला (Satya
Nadella)
6. मोज़िला (Mozilla) -मिशेल बेकर (Mitchell Baker)
7. ट्विटर (Twitter) -जैक डॉर्सी (Jack
Dorsey)
8. यूट्यूब (YouTube) -सुसान वोजसिस्की
(Susan Wojcicki)
9. एप्पल (Apple) - टिम कुक (Tim cook)
10. मास्टर कार्ड (MasterCard) -अजय बंगा (Ajay
Banga)
11. एडोब सिस्टम्स (Adobe Systems) -शांतनु नारायण
(Shantanu Narayen)
12. सॉफ्टबैंक (SoftBank) -निकेश अरोड़ा (Nikesh Arora)
13. कॉग्निजंट (Cognizant) - फ्रांसिस्को डिसूजा (Francisco
DeSouza)
14. स्लाइडशेयर (Slaidseyr) - रश्मि सिन्हा (Rashmi
Sinha) -
15. सिस्को सिस्टम्स (Cisco Systems) -
पद्मश्री वॉरियर (Padma Warrior)
16. पेटीएम (Paytm) - विजय शेखर शर्मा
(Vijay Shekhar Sharma)
17. सैन​डिस्क (SanDisk) - संजय मेहरोत्रा (Sanjay
Mehrotra)
18. फ्लिपकार्ट (Flipkart) - बिन्नी बंसल /सचिन
बंसल (Binny Bansal / Sachin Bansal)
19. स्नैपडील (Snapdeal) - कुणाल बहल
(Kunal Bahl)
20. वाट्सऐप (WhatsApp) - जेन कूम ( Jan Koum)/
एलेक्स फिशमैन (Alex Fishman)
21. लिंक्डइन (LinkedIn) - जेफ वेनर (Jeff Wiener)
22. इंस्टाग्राम (instagram) - केविन सिस्ट्रोम (Kevin
Sistrom)
23. विकिपीडिया (Wikipedia)- जिमी
वेल्स (Jimmy Wales)
24. टंबलर (Tumblr) - डेविड कार्प (David Karp)
25. याहू (Yahoo) - मारिसा मेयर (Marissa Mayer)
26. एलेक्सा इंटरनेट (Alexa Internet) - एंड्रयू (Andrew)

दर्द गोडा रो.. राजस्थानी हास्य कविता

दर्द गोडा रो..
संग मोडा रो..
करणो होडा रो...
छानो कोनी रवै....
खायडो खिचड...
चिपेडो चिँचड...
आदत को लिचड...
छानो कोनी रवै...
घराँ बाजेडा सोट...
छिटकायडा होठ...
जाटणी रो रोट...
छानो कोनी रवै...
माँगेडा बूँट...
खायडी सूँठ..
.पावलो ऊँट...
छानो कोनी रवै...
फौजी की फीँत...
भोपी रो गीत...
झुठी प्रीत...
छानी कोनी रवै....
आँधी आती..
गाँव का बराती..
मतलब को साथी...
छानो कोनी रवै....
भाँग खायडो...
दारू पीयेडो..
अर माँ को बिगाडेडो...
छानो कोनी रवै....

Thursday, 26 May 2016

संस्कृत के बारे में ये 20 तथ्य जान कर आपको भारतीय होने पर गर्व होगा

किसी मंदिर या गुरुकुल के पास से गुजरते हुए आपने संस्कृत के श्लोक या मंत्र तो अवश्य ही सुने होंगे. इन मन्त्रों और श्लोकों से बचपन में ही हमारा रिश्ता टूट चुका है पर फिर भी आज ये श्लोक कभी-कभी सुनाई दे ही जाते हैं. संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है लेकिन वर्तमान में विलुप्त होने की कगार पर है..
2001 में संस्कृत बोलने वाले लोगो की संख्या सिर्फ14135 थी। दुनिया जहाँ संस्कृत की महिमा समझकर संस्कृत सीखना चाह रही है स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटीज के पाठ्यक्रम में संस्कृत को जोड़ा जा रहा है वही भारत इस दिशा में कोई खास कदम नही उठा रहा है।
आज हम आपको संस्कृत के बारे में कुछ ऐसे तथ्य बता रहे हैं, जो किसी भी भारतीय का सर गर्व से ऊंचा कर देंगे.
1. संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी माना जाता है।
2. संस्कृत उत्तराखंड की आधिकारिक भाषा है।
3. अरब लोगो की दखलंदाजी से पहले संस्कृत भारत की राष्ट्रीय भाषा थी।
4. NASA के मुताबिक, संस्कृत धरती पर बोली जाने वाली सबसे स्पष्ट भाषा है।
5. संस्कृत में दुनिया की किसी भी भाषा से ज्यादा शब्द है वर्तमान में संस्कृत के शब्दकोष में 102 अरब 78 करोड़ 50 लाख शब्द है।
6. संस्कृत किसी भी विषय के लिए एक अद्भुत खजाना है। जैसे हाथी के लिए ही संस्कृत में 100 से ज्यादा शब्द है।
7. NASA के पास संस्कृत में ताड़पत्रो पर लिखी 60,000 पांडुलिपियां है जिन पर नासा रिसर्च कर रहा है।
8. फ़ोबर्स मैगज़ीन ने जुलाई,1987 में संस्कृत को Computer Software के लिए सबसे बेहतर भाषा माना था।
9. किसी और भाषा के मुकाबले संस्कृत में सबसे कम शब्दो में वाक्य पूरा हो जाता है।
10. संस्कृत दुनिया की अकेली ऐसी भाषा है जिसे बोलने में जीभ की सभी मांसपेशियो का इस्तेमाल होता है।
11. अमेरिकन हिंदु युनिवर्सिटी के अनुसार संस्कृत में बात करने वाला मनुष्य बीपी, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल आदि रोग से मुक्त हो जाएगा. संस्कृत में बात करने से मानव शरीरका तंत्रिका तंत्र सक्रिय रहता है जिससे कि व्यक्ति का शरीर सकारात्मक आवेश (PositiveCharges) के साथ सक्रिय हो जाता है।
12. संस्कृत स्पीच थेरेपी में भी मददगार है यह एकाग्रता को बढ़ाती है।
13. कर्नाटक के मुत्तुर गांव के लोग केवल संस्कृत में ही बात करते है।
14. सुधर्मा संस्कृत का पहला अखबार था, जो 1970 में शुरू हुआ था। आज भी इसका ऑनलाइन संस्करण उपलब्ध है।
15. जर्मनी में बड़ी संख्या में संस्कृतभाषियो की मांग है। जर्मनी की 14 यूनिवर्सिटीज़ में संस्कृत पढ़ाई जाती है।
16. नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार जब वो अंतरिक्ष ट्रैवलर्स को मैसेज भेजते थे तोउनके वाक्य उलट हो जाते थे. इस वजह से मैसेज का अर्थ ही बदल जाता था. उन्होंले कई भाषाओं का प्रयोग किया लेकिन हर बार यही समस्या आई. आखिर में उन्होंने संस्कृत में मैसेज भेजा क्योंकि संस्कृत के वाक्य उल्टे हो जाने पर भी अपना अर्थ नही बदलते हैं।
17. आपको जानकर हैरानी होगी कि Computer द्वारा गणित के सवालो को हल करने वाली विधि यानि Algorithms संस्कृत में बने है ना कि अंग्रेजी में।
18. नासा के वैज्ञानिको द्वारा बनाए जा रहे 6th और 7th जेनरेशन Super Computers संस्कृतभाषा पर आधारित होंगे जो 2034 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
19. संस्कृत सीखने से दिमाग तेज हो जाता है और याद करने की शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए London और Ireland के कई स्कूलो में संस्कृत को Compulsory Subject बना दिया है।
20. इस समय दुनिया के 17 से ज्यादा देशो की कम से कम एक University में तकनीकी शिक्षा के कोर्सेस में संस्कृत पढ़ाई जाती है|

रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के बीच एक दुर्लभ संवाद

🚩स्वामी विवेकानंद     :  मैं समय नहीं निकाल पाता. जीवन आप-धापी से भर गया है.

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  गतिविधियां तुम्हें घेरे रखती हैं. लेकिन उत्पादकता आजाद करती है.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  आज जीवन इतना जटिल क्यों हो गया है?   

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  जीवन का विश्लेषण करना बंद कर दो. यह इसे जटिल बना देता है. जीवन को सिर्फ जिओ.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  फिर हम हमेशा दुखी क्यों रहते हैं?   

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  परेशान होना तुम्हारी आदत बन गयी है. इसी वजह से तुम खुश नहीं रह पाते.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  अच्छे लोग हमेशा दुःख क्यों पाते हैं?

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  हीरा रगड़े जाने पर ही चमकता है. सोने को शुद्ध होने के लिए आग में तपना पड़ता है. अच्छे लोग दुःख नहीं पाते बल्कि परीक्षाओं से गुजरते हैं. इस अनुभव से उनका जीवन बेहतर होता है, बेकार नहीं होता.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  आपका मतलब है कि ऐसा अनुभव उपयोगी होता है?

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  हां. हर लिहाज से अनुभव एक कठोर शिक्षक की तरह है. पहले वह परीक्षा लेता है और फिर सीख देता है.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  समस्याओं से घिरे रहने के कारण, हम जान ही नहीं पाते कि किधर जा रहे हैं...

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  अगर तुम अपने बाहर झांकोगे तो जान नहीं पाओगे कि कहां जा रहे हो. अपने भीतर झांको. आखें दृष्टि देती हैं. हृदय राह दिखाता है.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  क्या असफलता सही राह पर चलने से ज्यादा कष्टकारी है?

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  सफलता वह पैमाना है जो दूसरे लोग तय करते हैं. संतुष्टि का पैमाना तुम खुद तय करते हो.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  कठिन समय में कोई अपना उत्साह कैसे बनाए रख सकता है?

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  हमेशा इस बात पर ध्यान दो कि तुम अब तक कितना चल पाए, बजाय इसके कि अभी और कितना चलना बाकी है. जो कुछ पाया है, हमेशा उसे गिनो; जो हासिल न हो सका उसे नहीं.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  लोगों की कौन सी बात आपको हैरान करती है?

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  जब भी वे कष्ट में होते हैं तो पूछते हैं, "मैं ही क्यों?" जब वे खुशियों में डूबे रहते हैं तो कभी नहीं सोचते, "मैं ही क्यों?"

🚩स्वामी विवेकानंद     :  मैं अपने जीवन से सर्वोत्तम कैसे हासिल कर सकता हूँ?

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  बिना किसी अफ़सोस के अपने अतीत का सामना करो. पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने वर्तमान को संभालो. निडर होकर अपने भविष्य की तैयारी करो.

🚩स्वामी विवेकानंद     :  एक आखिरी सवाल. कभी-कभी मुझे  लगता है कि मेरी प्रार्थनाएं बेकार जा रही हैं.

🚩रामकृष्ण परमहंस   :  कोई भी प्रार्थना बेकार नहीं जाती. अपनी आस्था बनाए रखो और डर को परे रखो. जीवन एक रहस्य है जिसे तुम्हें खोजना है. यह कोई समस्या नहीं जिसे तुम्हें सुलझाना है. मेरा विश्वास करो- अगर तुम यह जान जाओ कि जीना कैसे है तो जीवन सचमुच बेहद आश्चर्यजनक है।🚩🙏🙏🚩